Goldman Sachs ने सीमेंट सेक्टर पर जारी की ताजा रिपोर्ट, बताया इन 6 स्टॉक्स में क्या करें निवेशक?

गोल्डमैन सैश ने सीमेंट सेक्टर पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में सीमेंट सेक्टर का ग्रोथ आउटलुक बताया है, साथ में 6 शेयरों पर अपनी राय भी दी है.
Goldman Sachs ने सीमेंट सेक्टर पर जारी की ताजा रिपोर्ट, बताया इन 6 स्टॉक्स में क्या करें निवेशक?

ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने भारत के सीमेंट सेक्टर को लेकर सतर्क रुख अपनाया है. ब्रोकरेज ने कई कंपनियों के टारगेट प्राइस घटा दिए हैं और कहा है कि सेक्टर पर लागत बढ़ने और डिमांड से जुड़े दबाव का असर दिख सकता है. अपनी ताजा रिपोर्ट में Goldman Sachs ने कहा कि पेट-कोक और कोयले की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव आएगा.

हालांकि इसका असर तुरंत नहीं दिखेगा, क्योंकि कंपनियों के पास आमतौर पर 60–75 दिन का इन्वेंट्री स्टॉक रहता है. यानी, आने वाले कुछ महीनों में यह लागत बढ़ोतरी धीरे-धीरे रिजल्ट्स में नजर आएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

ब्रोकरेज के मुताबिक, “फ्यूल की लागत लगातार बढ़ रही है और इसका असर थोड़ी देरी से कंपनियों की कमाई में दिखेगा. इसके अलावा, रिपोर्ट में एनर्जी की कमी (Energy Shortage) को भी एक बड़ा जोखिम बताया गया है. अगर यह स्थिति बनी रहती है, तो सीमेंट कंपनियों के लिए लागत और बढ़ सकती है, जिससे उनके मार्जिन और दबाव में आ सकते हैं.

  • एनर्जी की कमी और महंगे फ्यूल का असर अब साफ दिख रहा है
  • पेट-कोक और कोयले की कीमतें बढ़ रही हैं (60-75 दिन का स्टॉक होने से असर थोड़ा देर से दिखेगा)
  • Q4 और Q1 में मांग कमजोर रह सकती है, वजह है पैकिंग बैग की कमी
  • FY27 में इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च बढ़ने से डिमांड को सपोर्ट मिलेगा
  • कंपनियां कीमतें बढ़ाकर लागत का कुछ असर संभाल सकती हैं
  • अगर एनर्जी महंगी ही रही, तो इंफ्रा खर्च पर भी असर पड़ सकता है

किस स्टॉक पर खरीदारी की राय?

ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैश ने Ultratech Cement के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. कंपनी ने BUY की रेटिंग के साथ 13640 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये स्टॉक 11113.95 के भाव पर बंद हुआ. यहां दांव लगाने पर निवेशकों को 22.72 तक का रिटर्न मिल सकता है.

बिकवाली की भी राय

ब्रोकरेज ने ACC के शेयर पर बिकवाली की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने SELL रेटिंग के साथ 1470 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. सलाह बिकवाली की है लेकिन कंपनी ने टारगेट प्राइस, करंट मार्केट प्राइस से ज्यादा दिया है. मंगलवार को ये शेयर 1385 के भाव पर बंद हुआ है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इन शेयरों पर न्यूट्रल की रेटिंग

CompanyRatingCMPTarget Price
Shree CementNeutral2369527060
Dalmia BharatNeutral18702120
Ambuja CementsNeutral433.40498
JSW CementsNeutral116.60119

कमाई का आउटलुक हुआ सतर्क

रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में सीमेंट सेक्टर की कमाई को लेकर नजरिया थोड़ा सावधानी भरा हो गया है. बढ़ती लागत (Cost Inflation) और ऑपरेशनल दिक्कतें (Operational Bottlenecks) मुनाफे पर दबाव डाल सकती हैं.

हालांकि, लंबी अवधि में डिमांड को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स अभी भी मजबूत बने हुए हैं, जिससे सेक्टर की ग्रोथ की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. सीमेंट सेक्टर पर Goldman Sachs ने सतर्क रुख क्यों अपनाया है?

बढ़ती फ्यूल लागत, एनर्जी की कमी और कमजोर डिमांड की वजह से.

2. पेट-कोक और कोयले की कीमतों का असर कब दिखेगा?

60–75 दिन के इन्वेंट्री गैप के कारण असर धीरे-धीरे आने वाले महीनों में दिखेगा.

3. किन तिमाहियों में डिमांड कमजोर रह सकती है?

Q4 और Q1 में पैकिंग बैग की कमी के चलते डिमांड कमजोर रह सकती है.

4. Ultratech Cement पर क्या राय है?

BUY रेटिंग के साथ 13,640 रुपये का टारगेट दिया गया है, जिसमें करीब 22% तक रिटर्न की संभावना है.

5. ACC शेयर पर क्या सलाह दी गई है?

SELL रेटिंग दी गई है, हालांकि टारगेट प्राइस मौजूदा कीमत से थोड़ा ज्यादा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6