इंपोर्ट ड्यूटी का घाटा नहीं फायदा होगा, गोल्डमैन सैश ने इस ज्वैलरी स्टॉक में गिरावट को बताया गोल्डन चांस

Jewellery Stock: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने देश की दिग्गज ज्वैलरी कंपनी Titan के शेयर पर अपना बुलिश रुख मेंटेन रखा है और BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है. ब्रोकरेज ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण इन्वेंट्री गेन का फायदा मिलेगा. ऐसे में यह गिरावट लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मौका है.
इंपोर्ट ड्यूटी का घाटा नहीं फायदा होगा, गोल्डमैन सैश ने इस ज्वैलरी स्टॉक में गिरावट को बताया गोल्डन चांस

Titan Ltd के शेयर ने BSE पर 8 मई को 4601 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.  प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Jewellery Stock: सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दिया है जिसके कारण सोना-चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई है और ज्वैलरी स्टॉक्स में बड़ा करेक्शन दर्ज किया गया. ज्वैलरी कंपनी के शेयर में 10-12% तक का करेक्शन पिछले कुछ सेशन में देखने को मिला है. हालांकि, दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने टाटा ग्रुप की कंपनी Titan के शेयर पर अपना भरोसा बरकरार रखा है और BUY की रेटिंग मेंटेन की गई है.

गोल्डमैन सैश ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई है. अब गोल्ड इंपोर्ट पर 6% की जगह 15% की ड्यूटी लगेगी. सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के कारण Titan को शॉर्ट टर्म में इन्वेंट्री गेन (Inventory Gains) का फायदा मिलेगा. नतीजन, FY27 की कमाई को मजबूती मिलेगी. ब्रोकरेज का मानना है कि ड्यूटी बढ़ाने के कारण कंपनी की मीडियम टर्म अर्निंग्स पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में शेयर में जो करेक्शन आया है वह निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका है.

Titan Share Price Target 2026

इसी महीने लाइफ हाई बनाया शेयर

Titan Ltd के शेयर ने BSE पर 8 मई को 4601 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. लास्ट सेशन में यह शेयर 4090 रुपए पर था. अपने हाई से यह शेयर करीब 12% टूट चुका है. पिछले एक महीने में शेयर में -8% की गिरावट आई है जबकि इस साल अब तक नेट आधार पर इसने आधा फीसदी की रिटर्न दिया है.

Q4 में दमदार प्रदर्शन जारी किया

हाल ही में Titan ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. Q4 की टोटल इनकम 46% ग्रोथ के साथ 20300 करोड़ रुपए रही. EBIT 28% ग्रोथ के साथ 1875 करोड़ रुपए रहा. EBIT मार्जिन 10.6% से घटकर 9.2% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 35% उछाल के साथ 1179 करोड़ रुपए रहा.

Titan Q4 Results

FY26 के लिए ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो टोटल इनकम 33% ग्रोथ के साथ 76078 करोड़ रुपए रही. EBIT 47% ग्रोथ के साथ 8082 करोड़ रुपए रहा. EBIT मार्जिन 9.6% से बढ़कर 10.6% पर पहुंच गया.नेट प्रॉफिट 52% ग्रोथ के साथ 5073 करोड़ रुपए रहा.

गोल्ड इंपोर्ट को लेकर टेंशन क्या है?

पिछले कुछ सालों से गोल्ड इंपोर्ट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक तरफ खरीदारी बढ़ रही है, दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमत बढ़ रही है. नतीजन, भारत से हर साल लाखों करोड़ रुपए के डॉलर रिजर्व जा रहे हैं जिसका असर भारतीय रुपए और ओवरऑल मैक्रो इकोनॉमिक्स पर हो रहा है.

गोल्ड इंपोर्ट तेजी से बढ़ रहा था

Gold Import Share in total import


मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स की डिविजन DGCI&S की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टोटल इंपोर्ट में गोल्ड का इंपोर्ट शेयर लगातार बढ़ रहा है. FY23 में भारत के कुल इंपोर्ट में गोल्ड का शेयर 4.9% था जो FY25 में 7.2% पर पहुंच गया.

FY25 में 4.4 लाख करोड़ रुपए का गोल्ड इंपोर्ट हुआ

India Gold Import Data

FY23 में भारत ने 678.3 टन गोल्ड इंपोर्ट किया था जिसकी वैल्यु करीब 2.9 लाख करोड़ रुपए थी. वहीं, FY25 में गोल्ड इंपोर्ट घट गया और भारत ने केवल 669.3 टन सोना आयात किया. हालांकि, वैल्यु के लिहाज से यह आयात 4.4 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

वित्त वर्ष (Financial Year)आयात (टन में)खर्च (बिलियन डॉलर)खर्च (₹ लाख करोड़ )
FY23 (2022-23)678.3$35.00₹2.9
FY24 (2023-24)795.2$45.50₹3.7
FY25 (2024-25)669.3$51.50₹4.4

फाइनल वर्ड्स

गोल्ड कंजप्शन में भारत चीन के बाद दूसरे पायदान पर है. भारत में गोल्ड की डिमांड ज्वैलरी और असेट्स दोनों के तौर पर है. GJEPC यानी जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2023 में ज्वैलरी के तौर पर गोल्ड की डिमांड 575.8 MT थी जो 2024 में घटकर 563.4 MT पर आ गई. इन्वेस्टमेंट के तौर पर डिमांड 29% बढ़ा और यह 185.6 MT से बढ़कर 239.4 MT पर पहुंच गया. इस उद्योग के एक्सपर्ट्स ने भी कहा कि ड्यूटी बढ़ाने के कारण मंदी अल्पकालिक ही होगी. कल्चरल डिमांड पर असर मिनिमम होगा और खरीदारी लौटेंगे. गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक करती है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला क्यों लिया है?

बढ़ते गोल्ड इंपोर्ट के कारण भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Dollar Reserves) तेजी से कम हो रहा था. ऐसे में मैक्रो इकोनॉमिक्स को स्थिर करने के लिए ड्यूटी बढ़ाई गई है.

Q2 इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से Titan जैसी ज्वैलरी कंपनियों को शॉर्ट टर्म में क्या फायदा होगा?

ड्यूटी बढ़ने से सोने की कीमतें बढ़ती हैं, जिससे कंपनियों के पास पहले से रखे स्टॉक (Inventory) की वैल्यू बढ़ जाती है और उन्हें 'इन्वेंट्री गेन' का लाभ मिलता है.

Q3 भारत हर साल कितना गोल्ड इंपोर्ट करता है?

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, FY23 में भारत ने 678.3 टन, FY24 में 795.2 टन और FY25 में 669.3 टन गोल्ड का आयात किया है.

Q4 वैल्यु के लिहाज से हर साल भारत कितना गोल्ड आयात करता है.

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, FY23 में भारत ने ₹2.9 लाख करोड़, FY24 में ₹3.7 लाख करोड़ और FY25 में ₹4.4 लाख करोड़ का आयात किया.

Q5 Titan के शेयर का लाइफ हाई क्या है?

Titan Ltd के शेयर ने BSE पर 8 मई को 4601 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source