&format=webp&quality=medium)
Goldman Sachs और Jefferies ने इस स्टॉक पर दी Buy कॉल
Syngene International ने हाल ही में अपनी वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए. नतीजे अच्छे रहे और कंपनी ने पिछले साल की तुलना में मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में मजबूती दिखाई. इसके बाद अब दो बड़े ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस, Goldman Sachs और Jefferies ने इस स्टॉक पर अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की है. दोनों ने स्टॉक पर भरोसा जताया है, लेकिन उनके टारगेट और रेटिंग में थोड़ा फर्क देखने को मिला है.
Goldman Sachs ने रखा Buy, लेकिन घटा दिया टारगेट
Goldman Sachs ने Syngene पर अपनी रेटिंग ‘Buy’ बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को थोड़ा कम किया है. पहले उन्होंने इस स्टॉक का लक्ष्य 800 रुपए रखा था, जिसे अब घटाकर 775 रुपए कर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, Syngene का रेवेन्यू साल-दर-साल 11 फीसदी बढ़ा है, जो उनकी उम्मीद से बेहतर रहा है.
इसके पीछे अनुकूल बेस और ऑपरेटिंग माहौल में सुधार अहम वजह रहे. साथ ही, एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 260 बेसिस पॉइंट बढ़कर 23.6 फीसदी हो गया है. Goldman को भरोसा है कि कंपनी अपने सभी मुख्य बिजनेस सेक्टर में वित्त वर्ष 2026 के दौरान डबल डिजिट ग्रोथ बरकरार रख पाएगी.
Jefferies ने दी Hold रेटिंग, लेकिन बढ़ाया टारगेट
दूसरी ओर, Jefferies ने Syngene पर ‘Hold’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. पहले उन्होंने इसका टारगेट 650 रुपए रखा था, जिसे अब बढ़ाकर 730 रुपए कर दिया है. यानी वो ताजा नतीजों के बाद उनमें इस स्टॉक पर भरोसा बढ़ा है. Jefferies का मानना है कि कंपनी की मौजूदा ग्रोथ स्थिर है और अगले कुछ तिमाहियों में इसे बनाए रखने की संभावना है.
तिमाही नतीजे रहे मजबूत
Syngene International ने पहली तिमाही में 875 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है. खास बात यह रही कि कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 59 फीसदी बढ़कर 87 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछली बार यह 54 करोड़ रुपए था.
यहां यह भी ध्यान देने की बात है कि पिछले साल की तिमाही में एक बार का 21 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस क्लेम भी शामिल था. इसके बावजूद इस बार मुनाफे में जोरदार उछाल आया है. कंपनी का रिपोर्टेड EBITDA भी साल-दर-साल 19 फीसदी बढ़ा है और मार्जिन 25 फीसदी रहा.
निवेशक क्या करें?
दोनों ब्रोकरेज रिपोर्ट्स यह साफ दिखा रही हैं कि कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और ग्रोथ ट्रैक पर बनी हुई है. Goldman को लगता है कि यह स्टॉक 775 रुपए तक जा सकता है, जबकि Jefferies थोड़ा कंजर्वेटिव रहते हुए 730 रुपए का टारगेट दे रहा है. ऐसे में मौजूदा प्राइस 688.15 रुपए के मुकाबले दोनों ही रिपोर्ट्स अपसाइड दिखा रही हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)