59% तक रिटर्न देगा ये स्टॉक! प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी, ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

Godrej Properties Share में तेजी देखने को मिल रही है, जहां HSBC और Jefferies ने इस पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक FY27 में 20% प्री-सेल्स ग्रोथ, FY28 तक 20% ROE और मजबूत कैश फ्लो के चलते शेयर में 59% तक की तेजी आ सकती है.
59% तक रिटर्न देगा ये स्टॉक! प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी, ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

इस रियल एस्टेट स्टॉक में बनेगा निवेशकों का पैसा! (फोटो- AI जनरेटेड)

गोदरेज ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को भी ये शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. हालांकि सोमवार को ये शेयर 1758.90 के भाव पर बंद हुआ था. मंगलवार को भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. क्योंकि कंपनी ने हाल ही में कुछ अनाउंसमेंट्स किए हैं, जिसके बाद निवेशकों को तो इस शेयर पर भरोसा हो ही रहा है, साथ ही ब्रोकरेज भी इस शेयर पर खरीदारी की राय दे रहे हैं.

ब्रोकरेज कंपनी ने HSBC और Jefferies ने इस शेयर पर खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. और टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर दिया है. एक ब्रोकरेज का मानना है कि इस शेयर में 59% तक की तेजी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं क्यों?

Godrej Properties: ब्रोकरेज क्यों बुलिश?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • FY27 में प्री-सेल्स को 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य
  • FY27 तक फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव होने की उम्मीद
  • FY28 तक कंपनी 20% ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) का टारगेट
  • प्रमोटर्स की 5% हिस्सेदारी बढ़ाना
  • बेहतर एक्सीक्यूशन और मजबूत कैश फ्लो पर मैनेजेमेंट का फोकस
  • वैल्यूएशन आकर्षक
  • FY28 तक मजबूत फ्री कैश फ्लो

HSBC ने क्या कहा और कितना दिया टारगेट प्राइस

प्री-सेल्स ग्रोथ टारगेट FY27: कंपनी का मैनेजमेंट FY27 तक प्री-सेल्स में करीब 20% की ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य रख रहा है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने जिस तरह का परफॉर्मेंस दिया है. मिड-टर्म में 20% के आसपास सस्टेनेबल ग्रोथ का अनुमान.

फ्री कैशफ्लो और डिविडेंड पेआउट: कंपनी FY27 तक फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव बनने की दिशा में काम कर रही है. इसके साथ ही मैनेजमेंट डिविडेंड देने की संभावना पर भी विचार कर रहा है, जो निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है.

आरओई टारगेट FY28: कंपनी का लक्ष्य FY28 तक 20% रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) हासिल करना है. यह दिखाता है कि मैनेजमेंट प्रॉफिटेबिलिटी और कैपिटल एफिशिएंसी दोनों पर फोकस कर रहा है.

GP 1

Jefferies क्यों है बुलिश?

प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ी: कंपनी में प्रमोटर्स द्वारा 5% हिस्सेदारी बढ़ाना इस बात का संकेत है कि उन्हें बिजनेस के फंडामेंटल्स पर पूरा भरोसा है. आमतौर पर प्रमोटर की बढ़ती हिस्सेदारी निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत मानी जाती है और यह कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ आउटलुक को मजबूत बनाती है.

मैनेजमेंट फोकस: कंपनी का मैनेजमेंट फिलहाल बेहतर एग्जीक्यूशन और मजबूत कैश फ्लो पर फोकस कर रहा है. इसका मकसद ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाना और बिजनेस को ज्यादा स्थिर और प्रॉफिटेबल बनाना है.

ROE टारगेट FY28: कंपनी FY28 तक रिपोर्टेड प्रॉफिट के आधार पर 20% ROE हासिल करने का लक्ष्य रख रही है. यह दर्शाता है कि मैनेजमेंट कैपिटल एफिशिएंसी और निवेशकों के रिटर्न को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है.

मिड-टर्म ग्रोथ आउटलुक: कंपनी को उम्मीद है कि मिड-टर्म में प्री-सेल्स ग्रोथ करीब 20% के आसपास बनी रहेगी.

वैल्यूएशन और FCF आउटलुक: कंपनी के वैल्यूएशन अभी आकर्षक माने जा रहे हैं और FY28 तक इसके मजबूत फ्री कैश फ्लो (FCF) पॉजिटिव बनने की उम्मीद है.

कितना टारगेट प्राइस ?

GP

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता6.69
1 महीना17.24
1 साल-10.94
3 साल42.98
5 साल37.42
10 साल445.18

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर्स ने मार्च तिमाही में 5 फीसदी की हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिसके बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 47.17 फीसदी से बढ़कर 51.66 फीसदी हो गई है. इसके अलावा, इसी तिमाही में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 28.15% से घटकर 26.17% फीसदी हो गई है. यहां नीचे शेयरहोल्डिंग पैटर्न की फोटो ज्यादा जानकारी के लिए दी गई है -

Godrej Prop

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Godrej Properties Share में तेजी क्यों आ रही है?

कंपनी के मजबूत ग्रोथ आउटलुक, प्रमोटर की बढ़ी हिस्सेदारी और ब्रोकरेज की खरीदारी सलाह के चलते शेयर में तेजी देखी जा रही है.

Q2 Godrej Properties पर कौन-कौन से ब्रोकरेज बुलिश हैं?

HSBC और Jefferies दोनों ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है.

Q3 Godrej Properties का टारगेट प्राइस क्या है?

ब्रोकरेज के अनुसार, इस शेयर में करीब 59% तक की संभावित तेजी देखने को मिल सकती है.

Q4 कंपनी का ग्रोथ आउटलुक क्या है?

कंपनी FY27 में 20% प्री-सेल्स ग्रोथ और FY28 तक 20% ROE हासिल करने का लक्ष्य रख रही है.

Q5 क्या Godrej Properties में निवेश करना सही है?

ब्रोकरेज की राय पॉजिटिव है, लेकिन निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6