&format=webp&quality=medium)
इस रियल एस्टेट स्टॉक पर रखें नजर, एक्सपर्ट ने दिए 2 टारगेट (फोटो- AI)
देश की लीडिंग रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के हाथ एक बड़ी डील लगी है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने 23.2 एकड़ (93,905 sq mtr) का लैंड डील जीती है. कंपनी ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाएगी. इसके लिए कंपनी को ग्रेटर नोएडा में 23.2 एकड़ का लैंड पार्सल बोली के जरिए मिला है.
कंपनी ने ई-ऑक्शन के जरिए ये बोली जीती है. ये ई-ऑक्शन DMIC इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड की ओर से आयोजित किया गया था. बता दें कि गोदरेज प्रॉपर्टीज को जमीन DMIC इंटीग्रेटेड टाउनशिप में मिली है. अब निवेशकों को इस शेयर में क्या करना चाहिए, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं.
ज़ी बिजनेस के साथ खास बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट सुमीत बगडिया ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. उन्होंने इस शेयर पर 2 टारगेट प्राइस दिए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि ये शेयर रिकवरी दिखा चुका है, ऐसे में करेक्शन आने पर यहां खरीदारी की सलाह है.

कंपनी ने जानकारी दी कि इस लैंड पार्सल पर रेजिडेंशियल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलेप किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू कमा सकती है. कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत प्रीमियम रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स तैयार किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: ऑर्डर बुक, EV बिजनेस और मुनाफे में तेज बढ़त...इस ऑटो स्टॉक पर बुलिश Axis Securities, दिया ₹710 का टारगेट
यह प्लॉट स्ट्रैटेजिक तौर से ग्रेटर नोएडा स्थित DMIC (दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) के इंटीग्रेटेड टाउनशिप में स्थित है, जहां 750 एकड़ में स्मार्ट प्लग-एंड-प्ले बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं.
यह ग्रेटर नोएडा मार्केट का हिस्सा है, जिसे तेजी से उभरते विकास क्षेत्र के रूप में देखा जाता है. इस क्षेत्र को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से मजबूत कनेक्टिविटी का लाभ मिलता है.
कंपनी को ग्रेटर नोएडा में पहले भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. FY26 में लॉन्च किए गए उसके दो हालिया प्रोजेक्ट्स ने लगभग 1,500 करोड़ रुपए की बिक्री हासिल की थी.
कंपनी के एमडी और सीईओ गौरव पांडे ने इस मौके पर कहा कि हमें खुशी है कि ग्रेटर नोएडा में इस नए प्रोजेक्ट को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है. नोएडा में हमारे मौजूदा प्रोजेक्ट्स को लगातार मजबूत मांग मिल रही है और हम इस बाजार को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: करेक्शन खत्म, अब रॉकेट बनेगा यह लग्जरी ऑटो शेयर! मिला 85% मुनाफे का टारगेट, Mercedes, BYD गाड़ियां बेचती है कंपनी
उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कंपनी के डेवलपमेंट पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा और भारत के प्रमुख शहरों के अहम माइक्रो मार्केट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है.
ये देश की लीडिंग रियल एस्टेट कंपनी है. अब तक 1 लाख से ज्यादा परिवार कंपनी के साथ अपना घर चुन चुके हैं. कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप का हिस्सा है, जो 129 साल पुरानी विरासत, भरोसे को आगे बढ़ाती है. कंपनी का फोकस आधुनिक शहरी भारत के भविष्य को बेहतर डिजाइन, टिकाऊ विकास मजबूत समुदाय और बढ़िया क्वालिटी के जरिए आकार देने पर है.
दिसंबर 2025 तक, कंपनी को डाओ जोन्स बेस्ट इन क्लास सस्टेनेबिलिटी इंडाइसेस और ग्लोबल रियल एस्टेट सस्टेनेबिलिटी बेंचमार्के दोनों में दुनिया की नंबर-1 रियल एस्टेट कंपनी के रूप में रैंक किया गया था.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | -0.16 |
| 1 महीना | -3.87 |
| 1 साल | -21.47 |
| 3 साल | 25.72 |
| 5 साल | 29.73 |
| 10 साल | 431.65 |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)