तो क्या गिरने वाला है ये शेयर? 6 महीना में 47% भाग चुके इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, BUY की नहीं मिली रेटिंग

Glenmark Pharma के शेयर ने 6 महीने में 47% रिटर्न दिया है, लेकिन कंपनी के Q1FY26 नतीजे कमजोर रहे. Nomura ने Neutral रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 1500 रुपये तय किया है.
तो क्या गिरने वाला है ये शेयर? 6 महीना में 47% भाग चुके इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, BUY की नहीं मिली रेटिंग

तो क्या गिरने वाला है ये शेयर?

पिछले 6 महीनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देने वाला Glenmark Pharma तिमाही नतीजों के बाद दबाव में आ गया है. कंपनी का मुनाफा 86% तक गिर गया और मार्जिन भी फिसल गए. ऐसे में Nomura ने स्टॉक पर Neutral रुख बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस घटा दिए हैं.

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

Nomura ने Glenmark Pharma पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1500 रुपए तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA अनुमान से 7% और 13% कम रहा. इसके अलावा 3.2 अरब रुपए का एक्सेप्शनल चार्ज प्राइस-फिक्सिंग से जुड़ी लिटिगेशन सेटलमेंट पर पड़ा, जिसने नेट अर्निंग्स को और खराब कर दिया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Q1 नतीजों में भारी गिरावट

Glenmark Pharma ने अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26) में नेट प्रॉफिट 86% की भारी गिरावट के साथ सिर्फ 46.9 करोड़ रुपए दर्ज किया. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा कई गुना ज्यादा था. रेवेन्यू 3,264 करोड़ रुपए पर लगभग फ्लैट रहा.

EBITDA और मार्जिन पर दबाव

कंपनी का EBITDA 1.4% घटा और मार्जिन 17.7% तक सिमट गया. भारत में बिक्री मामूली बढ़ी और नॉर्थ अमेरिका में सीक्वेंशियल ग्रोथ दिखी, लेकिन अन्य सेगमेंट उम्मीद से कमजोर रहे.

बिजनेस मॉडल और ग्लोबल प्रेजेंस

Glenmark Pharma मुंबई स्थित एक मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी है, जो ब्रांडेड, जेनेरिक और ओवर-द-काउंटर (OTC) प्रोडक्ट्स बनाती है. इसका बिजनेस रेस्पिरेटरी, डर्मेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, डायबिटीज और कार्डियोलॉजी जैसे सेगमेंट में फैला है.

Glenmark Life Sciences के जरिए कंपनी APIs (Active Pharmaceutical Ingredients) भी बनाती है और दुनिया भर में 80 से ज्यादा देशों में अपनी मौजूदगी रखती है.

खबर से जुड़े 5 FAQs

Q1. Glenmark Pharma का Q1FY26 मुनाफा कितना घटा?

86% गिरकर 46.9 करोड़ रुपए रह गया.

Q2. कंपनी का रेवेन्यू कितना रहा?

रेवेन्यू 3,264 करोड़ रुपए पर लगभग फ्लैट रहा.

Q3. Nomura ने स्टॉक पर क्या रेटिंग दी है?

Neutral रेटिंग बरकरार रखी है.

Q4. टारगेट प्राइस कितना रखा गया है?

Nomura ने टारगेट प्राइस 1500 रुपए दिया है.

Q5. Glenmark Pharma किन क्षेत्रों में काम करती है?

रेस्पिरेटरी, डर्मेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, डायबिटीज, कार्डियोलॉजी समेत कई सेगमेंट्स में दवाइयां और APIs बनाती है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

RECOMMENDED

सुष्मित सिन्हा

सुष्मित सिन्हा

Chief Sub Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

सुष्मित सिन्हा, एक अनुभवी बिज़नेस जर्नलिस्ट हैं और इस समय जी बिज़नेस डिजिटल में चीफ सब एडिटर की भूमिका निभा रहे ह

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6