&format=webp&quality=medium)
Glenmark Pharma Share Price: फार्मा सेक्टर की प्रमुख कंपनी Glenmark Pharmaceuticals के शेयर इन दिनों निवेशकों के रडार पर हैं. शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई ₹2,297.20 के करीब ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत देता है. शेयर ने अभी 11 मार्च को ही अपना 52-वीक हाई छुआ था. आज के ट्रेड में इसने 2236 रुपये का इंट्राडे हाई छुआ और 1.82% की तेजी के साथ 2186 रुपये पर बंद हुआ.
शेयर बीते एक साल में स्टॉक करीब 50% चढ़ चुका है, जबकि पिछले एक महीने में ही इसमें 9% से ज्यादा की तेजी आई है. हाल ही में कंपनी ने कई अहम प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जहां से अच्छी ग्रोथ दिख रही है. ऐसे में स्टॉक के आउटलुक पर नजर डालना जरूरी है.
स्टॉक का प्रदर्शन हाल के समय में काफी प्रभावशाली रहा है. 52 हफ्तों का लो ₹1,336.95 रहा है, जिससे मौजूदा स्तर तक अच्छी रिकवरी दिखती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹61,632 करोड़ है, जो इसे मिडकैप फार्मा स्पेस में मजबूत प्लेयर बनाता है. 2 सालों में शेयर 132 फीसदी चढ़ा है. 3 साल में करीब 400 फीसदी और 5 सालों में 379 फीसदी का रिटर्न मिला है.
Glenmark की तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण इसका niche inhaler सेगमेंट में ‘First to Market’ एडवांटेज है. खासतौर पर gFlovent 44mcg को मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी की अगले 2 साल की अर्निंग विजिबिलिटी भी मजबूत मानी जा रही है. यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: Stocks to SELL: इन 3 शेयरों से EXIT लेने का आ गया टाइम, ग्लोबल ब्रोकरेज हुए अलर्ट; दे दी बेचने की सलाह
कंपनी का फोकस US मार्केट पर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले एक साल में Glenmark ने 4 हाई-मार्जिन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनका कुल संभावित मार्केट साइज करीब ₹2.8 लाख करोड़ बताया जा रहा है.
North Carolina के Monroe प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है, जिससे सप्लाई और स्केल दोनों बेहतर होंगे.
हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स Glenmark की ग्रोथ स्टोरी को मजबूत बना रहे हैं:
खास बात यह है कि कैंसर ड्रग लॉन्च के बाद से ही स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला है.
ये भी पढ़ें: NSE Holidays 2026: क्या कल-परसों बंद रहेंगे शेयर बाजार? मार्च में त्योहारों की भरमार, आप भी चेक कर लें कैलेंडर
LIVE TV:
Glenmark की कहानी साफ तौर पर “ग्रोथ + इनोवेशन” पर आधारित है. US मार्केट में विस्तार, हाई-मार्जिन प्रोडक्ट्स और niche सेगमेंट में बढ़त इसे बाकी फार्मा कंपनियों से अलग बनाती है.
हालांकि, स्टॉक पहले ही अच्छा रिटर्न दे चुका है, इसलिए मौजूदा स्तर पर एंट्री करने से पहले वैल्यूएशन पर नजर रखना जरूरी है. शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिल सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी अभी भी बरकरार दिखती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)