ताश के पत्तों की तरह बिखर गया ये शेयर, 2 दिनों में 34% गिरा; आखिर हुआ क्या?

Gensol Engineering Share Price: ICRA ने Gensol की लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म लोन फैसिलिटीज की रेटिंग को BBB- से घटाकर D कर दिया है. इसके अलावा, ICRA ने Gensol पर डॉक्यूमेंट फॉल्सिफिकेशन (जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने) का गंभीर आरोप भी लगाया है.
ताश के पत्तों की तरह बिखर गया ये शेयर, 2 दिनों में 34% गिरा; आखिर हुआ क्या?

Gensol Engineering Share Price: शेयर बाजार में इस हफ्ते बाजार थोड़ा दायरे में दिखे, लेकिन बुधवार को लंबे समय बाद बढ़िया तेजी भी आती दिखी. लेकिन इसके बावजूद एक शेयर है, जो बीते दो दिनों में धड़ाधड़ गिर गया है. Gensol Engineering के निवेशकों के लिए एक और झटका देने वाली खबर आई है. दरअसल, Care Ratings के बाद अब ICRA ने भी कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है. ICRA ने Gensol की लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म लोन फैसिलिटीज की रेटिंग को BBB- से घटाकर D कर दिया है. इसके अलावा, ICRA ने Gensol पर डॉक्यूमेंट फॉल्सिफिकेशन (जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने) का गंभीर आरोप भी लगाया है.

Gensol के स्टॉक में भारी गिरावट

इस खबर के सामने आने के बाद Gensol के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. पिछले दो दिनों में स्टॉक 34% तक लुढ़क चुका है. पहले से ही दबाव में चल रहा शेयर अब निवेशकों के लिए और चिंता का कारण बन गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ICRA का आरोप: गलत जानकारी दी गई

ICRA का कहना है कि Gensol ने अपनी लिक्विडिटी पोजिशन को लेकर भ्रामक जानकारी दी थी. कंपनी ने अपने पब्लिक डिस्क्लोजर और फरवरी 2025 के अर्निंग ट्रांसक्रिप्ट में बेहतर नकदी स्थिति का दावा किया था. सितंबर 2024 की बैलेंस शीट में भी कंपनी ने 256 करोड़ रुपये के कैश और बैंक बैलेंस होने की जानकारी दी थी. इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल लिमिट तक पहुंच होने का भी दावा किया गया था.

लेकिन ICRA का कहना है कि हर महीने प्रस्तुत किया गया "No Default Statement" (कोई डिफॉल्ट नहीं हुआ) फर्जी था और कंपनी के डेब्ट सर्विसिंग रिकॉर्ड से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी गलत थे.

प्रमोटर प्लेज में लगातार बढ़ोतरी

ICRA ने Gensol में बढ़ते प्रमोटर प्लेज को भी चिंता का विषय बताया है. दिसंबर 2024 तक प्रमोटर प्लेज 42% था, लेकिन फरवरी 2025 में यह बढ़कर 85% हो गया. प्रमोटर शेयरों की इतनी बड़ी गिरवी रखने की स्थिति कंपनी की वित्तीय लचीलापन (Financial Flexibility) पर नकारात्मक असर डाल सकती है.

तारीखप्रमोटर प्लेज (%)
फरवरी 202585%
दिसंबर 202482%
सितंबर 202480%
जून 202478%
मार्च 202463%

Blusmart की देनदारियों में भी देरी

ICRA की रिपोर्ट में Gensol की सब्सिडियरी Blusmart की भी स्थिति पर सवाल उठाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, Blusmart ने अपनी लोन रिपेमेंट में 15 दिन की देरी की है, जिससे कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंताएं बढ़ गई हैं.

बैंकों का एक्सपोजर

Gensol की क्रेडिट स्थिति को लेकर CARE Ratings की रिपोर्ट में उन बैंकों और वित्तीय संस्थानों के नाम सामने आए हैं, जिनका कंपनी पर भारी एक्सपोजर है.

वित्तीय संस्थान

बैंक गारंटी और कैश क्रेडिट (करोड़ रुपये में)

PFC344CR
IREDA280CR
Bandhan Bank51CR
HDFC Bank40CR

निवेशकों के लिए चिंता का विषय

Gensol की लगातार गिरती क्रेडिट रेटिंग, बढ़ता प्रमोटर प्लेज और वित्तीय पारदर्शिता पर सवालों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. कंपनी के स्टॉक में भारी गिरावट के बाद अब निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे का रास्ता क्या होगा. Care Ratings और ICRA के डाउनग्रेड के बाद यह देखना अहम होगा कि अन्य क्रेडिट एजेंसियां और बाजार इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6