&format=webp&quality=medium)
Ganesha Ecosphere Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सरकार गंभीर है. कंपनियों के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की गाइडलाइन्स और रूल्स को फॉलो करना जरूरी है. गणेश इकोस्फीयर लिमिटेड देश की लीडिंग प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कंपनी है. यह एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप करीब 3000 करोड़ रुपए है. यह शेयर अपने हाई से 53% तक फिसल चुका है. ब्रोकरेज को सेक्टर अच्छा लगता है और कंपनी का आउटलुक पॉजिटिव है. ऐसे में 76% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Ganesha Ecosphere के शेयर में खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के टेक्सटाइल बिजनेस को लेकर हेडविंड देखा जा रहा था. ऐसे में कंपनी ने फोकस टेक्सटाइल की जगह कंज्यूमर बिजनेस पर किया है. इस दिशा में 8.3 बिलियन रुपए के कैपेक्स का प्लान है और यह ट्रैक पर है. कंपनी अपनी B2B चिप कैपेसिटी को तीन गुना बढ़ाकर 42 kmtpa से 132 kmtpa पर पहुंचाना चाहती है. 1HFY27 तक कैपेसिटी एक्सपैंशन पूरा हो जाने की उम्मीद है.
ब्रोकरेज का मानना है कि FY28 में कंपनी के सेल्स और प्रॉफिट में B2B चिप्स सेगमेंट का योगदान 40%/60% होगा. ऐसे में गणेश इकोस्फीयर का शेयर री-रेटिंग का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि रेग्युलेटरी टेलविंड और कैपेक्स के कारण कंपनी का मीडियम और लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक दमदार नजर आ रहा है. अगले तीन साल यानी FY25-28 के बीच कंपनी का सेल्स/EBITDA/PAT 18%/25%/26% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. पिछले 13 सालों में यानी FY12-25 के बीच कंपनी का यह ग्रोथ केवल 11%/13%/13% रहा है.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Ganesha Ecosphere के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 2080 रुपए का टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 1186 रुपए पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले यह टारगेट 76% अधिक है. ब्रोकरेज का यह टारगेट 1HFY28 के लिए अनुमानित कमाई के आधार पर 30x P/E मल्टीपल पर पिक किया है. दिसंबर 2024 में Ganesha Ecosphere के शेयर ने 2040 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अपने हाई से 53% नीचे है.
गणेश इकोस्फीयर लिमिटेड का मार्केट कैप 3000 करोड़ रुपए है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 39.33% है जबकि पब्लिक शेयर होल्डिंग 60.56% है. 16 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास कंपनी में 21.49% हिस्सेदारी है. 59298 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 16.76% हिस्सेदारी है. जुलाई के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 22.24%/8.60% है जो मार्च तिमाही के आधार पर 22.16%/10.36% थी.

Ganesha Ecosphere लिमिटेड देश की लीडिंग प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 1987 में हुई थी. यह देश की सबसे बड़ी rPSF यानी रीसाइकल्ड पॉलिस्टर स्टेपल फाइबर प्रोड्यूसर है. आसान शब्दों में यह कंपनी इस्तेमाल होने के बाद प्लास्टिक बॉटल से अन्य यॉर्न और फाइबर बनाती है जिसका इस्तेमाल कई कामों में होता है. कंपनी टेक्सटाइल बिजनेस में भी है. रीसाइक्लिंग के बाद बनी रुई का इस्तेमाल टी-शर्ट बनाने, खिलौना बनाने समेत कई कामों में होता है. पूरी दुनिया की सरकार ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर चिंतित है. भारत 2070 तक नेट जीरो कार्बन अचीव करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इसी बड़े लक्ष्य की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है.
Q1. Ganesha Ecosphere कंपनी क्या करती है?
यह कंपनी मुख्य रूप से प्लास्टिक रीसाइक्लिंग बिजनेस में है और देश की लीडिंग कंपनी है.
Q2. Ganesha Ecosphere की वर्तमान कैपेसिटी कितनी है?
196,440 MTPA की रीसाइक्लिंग एंड वॉशिंग कैपेसिटी है. हर दिन 450 टन PET बॉटल कलेक्शन करती है.
Q3. Ganesha Ecosphere का आउटलुक कैसा है?
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बिजनेस को लेकर रेग्युलेटरी टेलविंड का बड़ा गणेश इकोस्फीयर को मिलेगा.
Q4. निवेश के लिहाज से Ganesha Ecosphere कैसा है?
कंपनी B2B चिप्स को लेकर अग्रेसिव कैपेसिटी एक्सपैंशन कर रही है. आने वाले समय में इसकी री-रेटिंग संभव है
Q5. Ganesha Ecosphere के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने लॉन्ग टर्म के लिए 2080 रुपए का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
