&format=webp&quality=medium)
GAIL Share Price Target: देश की बड़ी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी GAIL ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जो उम्मीद से कमजोर रहे. खासकर पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में नुकसान ने कंपनी की परफॉर्मेंस पर असर डाला. अब इसको लेकर एक साथ चार दिग्गज ब्रोकरेज हाउस Macquarie, Jefferies, JP Morgan और CLSA ने अपनी रिपोर्ट पेश की है. सभी ने अलग-अलग नजरिए से स्टॉक को परखा है और टारगेट्स भी अलग रखे हैं. चलिए डीटेल समझते हैं.
Macquarie ने GAIL पर अपनी 'Outperform' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 215 रुपए रखा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की तिमाही कमजोर रही, लेकिन गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में सुधार की उम्मीद है. पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में जो घाटा हुआ, उसे गैस मार्केटिंग से मिली आमदनी ने काफी हद तक संभाल लिया. Macquarie को लगता है कि आने वाले समय में गैस मार्केटिंग का मार्जिन घटेगा और पेटकेम घाटा भी कम होगा, जिससे बैलेंस बना रहेगा. Jefferies ने भी स्टॉक पर 'Buy' की सलाह दी है और टारगेट 210 रुपए रखा है. ब्रोकरेज को भरोसा है कि कंपनी की कोर कैश जेनरेटिंग क्षमता बनी हुई है और लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न की संभावना है.
JP Morgan ने GAIL पर 'Neutral' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 186 रुपए रखा है. उन्हें कंपनी के मौजूदा प्रदर्शन से कोई खास उत्साह नहीं मिला है, लेकिन वे बहुत निगेटिव भी नहीं हैं. उनके अनुसार, स्टॉक अब अपने वैल्यूएशन के आसपास है और इसमें तेजी की गुंजाइश सीमित दिखती है.
वहीं CLSA ने 'Accumulate' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट 200 रुपए तय किया है. CLSA का कहना है कि कंपनी का EBITDA और EBIT अनुमान से बेहतर रहा, जिसकी वजह गैस ट्रांसमिशन सेगमेंट में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन था. लेकिन अन्य इनकम घटने और ब्याज खर्च बढ़ने से यह बढ़त संतुलित हो गई. गैस ट्रेडिंग और LPG उत्पादन में गिरावट रही, और पेटकेम सेगमेंट ने 250 करोड़ रुपए का घाटा दिखाया.
GAIL ने अपनी कॉन्फ्रेंस कॉल में FY26 को लेकर मार्केटिंग और ट्रांसमिशन से जुड़ी अहम गाइडेंस दी है. कंपनी ने बताया कि FY26 में मार्केटिंग रेवेन्यू का अनुमान 4000 से 4500 करोड़ रुपए के बीच रहेगा. साथ ही, 127 से 128 mscmd नेचुरल गैस ट्रांसमिशन जोड़ने की योजना है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क और मजबूत होगा. कंपनी की जॉइंट वेंचर (JV) इकाइयां अगले दो वर्षों में 2.6 लाख नए घरेलू PNG कनेक्शन और 216 नए CNG स्टेशन जोड़ने की तैयारी में हैं. इनमें से 85 CNG स्टेशन अगले दो साल में खोलने का टारगेट तय किया गया है, जिससे कंपनी के रिटेल नेटवर्क के विस्तार को बल मिलेगा. वहीं PL Capital ने इस शेयर पर होल्ड की रेटिंग देते हुए 180 का टारगेट दिया है.
GAIL का प्रदर्शन मिक्स रहा है. एक तरफ कुछ सेगमेंट्स अच्छा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ में लगातार दबाव है. ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से साफ है कि कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में चुनौतियां बनी रहेंगी. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और पूरी रिसर्च के बाद ही फैसला लेना चाहिए, खासकर जब किसी स्टॉक पर राय बंटी हो.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)