&format=webp&quality=medium)
File Image
Stocks to Buy: फरवरी महीने में बजट, US टैरिफ, करेंसी मूवमेंट, ग्लोबल जियोपॉलिटिकल मुद्दों की वजह से काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. इसके बावजूद निफ्टी ने इमर्जिंग मार्केट के हिसाब से ही परफॉर्म किया. ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग का कहना है कि कई तिमाहियों में कमाई में धीमी ग्रोथ के बाद दिसंबर तिमाही के नतीजों में पॉजिटिव ट्रेंड दिखा. कमाई में यह सुधार चौथी तिमाही (Q4FY26) में भी जारी रहने की संभावना है. ब्रोकरेज ने लॉन्ग-टर्म के लिहाज से 2 फंडामेंटल स्टॉक्स पिक किए हैं. ये स्टॉक्स 22% से ज्यादा रिटर्न दिला सकते हैं. आइए जानते इन स्टॉक्स के नाम, टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस समेत पूरी डीटेल.
ब्रोकरेज निर्मल बंग की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च सीरीज के लिए निफ्टी 25200-6400 की रेंज के बीच रहने की उम्मीद है. फाइनेंशियल, ऑटो, स्टील, बेस मेटल, सीमेंट, कंज्यूमर से जुड़े स्टॉक जैसे सेक्टर मार्च तिमाही के नतीजों में पॉजिटिव ट्रेंड दिखा सकते हैं.
ब्रोकरेज फंडामेंटल PICKS
Britannia Industries का मौजूदा भाव 5994.25 रुपए. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है और 7350 रुपए का टारगेट तय किया है. करंट प्राइस से शेयर में 22 फीसदी तक का अपसाइड दिख सकता है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 6,336.95 रुपए और लो 4,506.50 रुपए है. पिछले एक साल में शेयर में 25.26% की तेजी आई है.
ये भी पढ़ें- मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में बंपर रिटर्न की तैयारी, ब्रोकरेज ने बताए 5 'हाई कन्विक्शन' पिक्स

ब्रोकरेज ने ब्रिटानिया को क्यों पिक किया?
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज भारत की प्रमुख फूड कंपनियों में से एक है, जिसके पास स्नैक्स बनाने की 130 साल की विरासत है. इसमें एक डाइवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है जो बिस्कुट, स्नैकिंग, ब्रेड, केक, रस्क और डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करता है और इसका संचालन लगभग 80 देशों में फैला हुआ है. इसके कुछ प्रमुख ब्रांड- गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस और मैरी गोल्ड.
ब्रोकरेज का दूसरा फंडामेंटल स्टॉक J&K BANK है. इसका मौजूदा भाव 121.25 रुपए है. 147 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर खरीद की सलाह दी गई है. करंट प्राइस से स्टॉक 20% तक रिटर्न मिलने की संभावना है. इस शेयर के लिए 52 वीक हाई 123.55 रुपए और लो 82.01 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 17.04% की तेजी आई है.

बता दें कि जम्मू और कश्मीर बैंक भारत के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है. बैंक में J&K सरकार मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बनी हुई है. हालांकि, बैंक पूरी ऑटोनॉमी के साथ काम करता है और बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत प्राइवेट सेक्टर बैंक के तौर पर क्लासिफाइड है. Q3FY26 तक, इसकी एक मजबूत रीजनल फ्रेंचाइजी है, जिसे 1,017 ब्रांच के नेटवर्क से सपोर्ट मिलता है, जिसमें J&K में 841, लद्दाख में 37 और 20 दूसरे राज्यों और UTs में 139 ब्रांच शामिल हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)