Fortune ब्रांड वाली कंपनी का शेयर चमका सकता है आपकी किस्मत, ब्रोकरेज ने दिया 103% अपसाइड टारगेट

Fortune ब्रांड का नाम तो आपने जरूर सुना होगा. हर किचन में इस ब्रांड के कई सारे खाने-पीने की चीजें मिल जाएंगी. इस ब्रांड की कंपनी AWL Agri Business को लेकर एक इंटरेस्टिंग रिपोर्ट आई है. इसमें कहा गया कि यह शेयर यहां से डबल हो सकता है.
Fortune ब्रांड वाली कंपनी का शेयर चमका सकता है आपकी किस्मत, ब्रोकरेज ने दिया 103% अपसाइड टारगेट

मार्च 2026 में शेयर ने 171 रुपए का ऑल टाइम लो बनाया. (फाइल फोटो)

Fortune ब्रांड का नाम तो आपने जरूर सुना होगा. हर घर के किचन में इस ब्रांड से तेल, आंटा, चावल समेत कई तरह के खाने-पीने के सामान मिल जाएंगे. इस ब्रांड की कंपनी AWL Agri Business इस समय निवेशकों की नजर में छाई हुई है. यह शेयर अपने ऑल टाइम लो पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एक रिपोर्ट जारी की है और कहा कि यह शेयर आने वाले समय में डबल हो सकता है. लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह सुनहरा मौका है. यह शेयर अभी 177 रुपए पर है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी का पुराना नाम Adani Wilmar है. 2025 में अडानी के एग्जिट के बाद से कंपनी का नाम बदल कर AWL Agri Business कर दिया गया. यह देश की लीडिंग एफएमसीजी कंपनी है. फॉर्च्यून इस कंपनी का सबसे पॉप्युलर ब्रांड है. इस ब्रांड के नाम से कंपनी एडिबल ऑयल, आंटा, चावल, सोयाबिन, दाल, पोहा सबकुछ बेचती है. इसके अलावा कोहिनूर, चारमिनार जैसे कई ब्रांड भी हैं जिस नाम से प्रीमियम बासमती चावल बेचा जाता है.

बिजनेस सेगमेंट

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. एडिबल ऑयल (रेवेन्यू ड्राइवर)
  2. Food & FMCG (ग्रोथ ड्राइवर)
  3. इंडस्ट्री एसेंशियल (B2B)

103% दे सकता है रिटर्न

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने AWL Agri Business को लेकर BUY की रेटिंग दी है और 360 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. यह शेयर इस समय 177 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके मुकाबले यह टारगेट 103% अधिक है. मार्च के महीने में इस शेयर 171 रुपए का लाइफ लो बनाया था.

AWL Agri Business

ब्रोकरेज बुलिश क्यों?

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Q4 बिजनेस अपडेट्स उम्मीद से बेहतर रहा. ऐसे में FY26 के लिए रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ 18%/19.5% YoY रह सकता है. एडिबल ऑयल सेगमेंट में हेल्दी डिमांड के कारण वॉल्यूम ग्रोथ 13% रह सकता है. ऐसे में ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग और टारगेट को मेंटेन रखा है. ब्रोकरेज का यह टारगेट अगले दो साल की कमाई के मुकाबले 16x/14x FY27E/28E PE मल्टीपल पर पिक किया गया है. FY26 की अनुमानित कमाई के आधार पर यह शेयर इस समय 20 के PE मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है.

Q4 बिजनेस अपडेट्स में क्या है खास?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध Q4FY26 बिजनेस अपडेट्स में AWL Agri Business ने बताया कि एडिबल ऑयल और इंडस्ट्री एसेंशियल सेगमेंट में स्टेबल कंज्यूमर डिमांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में सुधार के कारण डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज किया गया. Food & FMCG बिजनेस का ग्रोथ फ्लैट रहा. इंडस्ट्री एसेंशियल सेगमेंट में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई.

AWL Agri Business Q4 Updates

फूड बिजनेस का ग्रोथ

  • डोमेस्टिक फूड बिजनेस में ओवरऑल 13% YoY ग्रोथ दर्ज किया गया. चावल और आंटा इस सेगमेंट में 65% योगदान रखता है और इसी सेगमेंट में हेल्दी ग्रोथ का असर दिखा है. Fortune और Kohinoor दोनों ब्रांड के चावल में 30% YoY का हेल्दी वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज किया गया.

एडिबल ऑयल बिजनेस का ग्रोथ

  • एडिबल ऑयल सेगमेंट में 17% YoY का ग्रोथ दर्ज किया गया. सोयाबिन, मस्टर्ड, राइस ब्रैन, पाम ऑयल सेगमेंट में हेल्दी डिमांड दर्ज की गई. SAARC देशों से सस्ती दरों पर रिफाइन्ड ऑयल का आयात जारी है.
AWL Agri Business 9MFY26 Performance

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

177 रुपए के भाव पर AWL Agri Business का मार्केट कैप 23125 करोड़ रुपए है. दिसंबर 2025 के आधार पर प्रमोटर के पास 56.94% और पब्लिक के पास 42.73% ओनरशिप है. पब्लिक शेयर होल्डिंग में इंस्टीट्यूशन के पास 30% से अधिक हिस्सेदारी है. एक साल पहले इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के हिस्सेदारी केवल 1% थी.

कैटिगरीSep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
Promoters87.88%87.88%74.36%74.36%63.94%56.94%
FIIs0.95%1.16%4.31%4.61%14.11%21.15%
DIIs0.07%0.05%8.90%8.62%8.82%9.28%
Public11.11%10.91%12.08%12.08%12.78%12.30%
Others0.00%0.00%0.34%0.34%0.34%0.34%

22 म्चूचुअल फंड्स का भरोसा
वर्तमान में 22 म्यूचुअल फंड्स इस कंपनी में 9.01% ओनरशिप रखते हैं. ICICI प्रूडेंशियल, निप्पॉन, मिराए असेट, क्वांट जैसे फंड्स का इसपर भरोसा है.946345 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 10.21% ओनरशिप है.

कंक्लूजन

ओवरऑल AWL Agri Business के मजबूत ब्रांड (Fortune) और बढ़ते FMCG पोर्टफोलियो का दम दिख रहा है. Q4 का बिजनेस अपडेट्स दमदार ग्रोथ आउटलुक बताता है. पिछले एक साल में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की हिस्सेदारी 1% से बढ़कर 30% पर पहुंच गई है. ऐसे में नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने लॉन्ग टर्म के लिहाज से इसमें खरीद की सलाह दी है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 AWL Agri Busines कंपनी क्या करती है?

यह कंपनी एडिबल ऑयल और एफएमसीजी प्रोडक्ट्स बेचती है.

Q2 Fortune ब्रांड किसका है?

पॉप्युलर ब्रांड फॉर्च्यून AWL Agri का फ्लैगशिप ब्रांड है.

Q3 Adani Wilmar और AWL Agri में क्या फर्क है?

इस कंपनी का पुराना नाम अडानी विल्मर था. 2025 में अडानी के एग्जिट के बाद नाम AWL Agri Busines हो गया

Q4 ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है?

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ₹360 का बड़ा अग्रेसिव टारगेट दिया है

Q5 क्या AWL Agri Busines में निवेश करना चाहिए?

इंस्टीट्यूशनल निवेशक अग्रेसिव तरीके से हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. ब्रोकरेज का भी भरोसा है ऐसे में BUY किया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6