&format=webp&quality=medium)
FMCG Stocks: FMCG सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों को लेकर ब्रोकरेज की ओर से निगेटिव खबर आई है. Bank of America (BofA) ने Nestle India और HUL (Hindustan Unilever) को डाउनग्रेड कर दिया है, साथ ही टारगेट प्राइस भी घटा दिए हैं. ब्रोकरेज ने कमजोर डिमांड और इसमें कम सुधार की चिंता का जिक्र किया है. Nestle India का शेयर 3% तक गिरकर 2150 के इंट्राडे लो पर गया था. वहीं, HUL का शेयर भी करीब 2% गिरा था.
Bank of America (BofA) ने Nestlé India की रेटिंग Neutral से घटाकर Underperform कर दी है. इसके साथ ही, स्टॉक का टार्गेट प्राइस ₹2,315 से घटाकर ₹2,140 कर दिया है. डाउनग्रेड करने की वजहें देखें तो कमजोर डिमांड और बढ़ती प्रतिस्पर्धा से ग्रोथ पर असर पड़ने की चिंता है. कॉफी और कोको की बढ़ती कीमतों से प्राइसिंग पर दबाव होगा. वॉल्यूम ग्रोथ में रिकवरी की संभावना कम, लेकिन लो-बेस इफेक्ट से कुछ सुधार संभव है. नई लीडरशिप की रणनीतियों पर नजर रहेगी, खासकर मिड-टू-लॉन्ग टर्म में पोर्टफोलियो में बदलाव की संभावनाओं पर नजर रखनी होगी. ब्रोकरेज ने FY25-27 के लिए PAT अनुमान 3-5% घटाया गया है.
BofA ने Hindustan Unilever (HUL) की रेटिंग भी Buy से घटाकर Neutral कर दी है। साथ ही, टार्गेट प्राइस ₹2,540 से घटाकर ₹2,330 कर दिया गया है. इनका कहना है कि मांग में सुधार की रफ्तार धीमी रहने की आशंका है. मैक्रो और माइक्रो फैक्टर्स की चुनौतियां, जिससे उपभोक्ता मांग पर दबाव बना हुआ है. महंगाई की ऊंची दरों के कारण प्राइसिंग में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
BofA के अनुसार, Nestlé और HUL दोनों कंपनियों को कमजोर मांग, प्रतिस्पर्धा और महंगे वैल्यूएशन की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, Nestlé में नई लीडरशिप की रणनीतियों और HUL में बाजार सामान्य होने के संकेत से लंबी अवधि में स्थिति बदल सकती है. निवेशकों को शॉर्ट टर्म में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.