इस FMCG स्टॉक से निकलने में ही भलाई! नतीजों ने किया निराश तो ब्रोकरेज ने दे दी बड़ी चेतावनी

Q4 में इमामी के नतीजों ने निराश किया है. लगातार कमजोर तिमाही प्रदर्शन, मार्जिन में दबाव और फ्लैट EBITDA ग्रोथ के चलते ब्रोकरेज हाउस सतर्क नजर आ रहे हैं. जेफरीज ने साफ कहा है कि अगर कंपनी की ग्रोथ में तेजी नहीं लौटती, तो शेयर बाजार में यह स्टॉक निवेशकों की पसंद से बाहर हो सकता है.
इस FMCG स्टॉक से निकलने में ही भलाई! नतीजों ने किया निराश तो ब्रोकरेज ने दे दी बड़ी चेतावनी

कंपनी लगातार हर तिमाही उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन कर रही है.  (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Emami Share Price: बोरो प्लस और नवरत्न बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी इमामी लिमिटेड (Emami) के तिमाही नतीजों ने एक बार फिर निराश किया है. लगातार कमजोर तिमाही प्रदर्शन, मार्जिन में दबाव और फ्लैट EBITDA ग्रोथ के चलते ब्रोकरेज हाउस सतर्क नजर आ रहे हैं. जेफरीज ने साफ कहा है कि अगर कंपनी की ग्रोथ में तेजी नहीं लौटती, तो शेयर बाजार में यह स्टॉक निवेशकों की पसंद से बाहर हो सकता है. यही वजह है कि कमजोर आउटलुक के बीच ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं.

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से साफ है कि बाजार अब Emami से मजबूत और स्थिर ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है. FMCG सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मांग में उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी के लिए आने वाली तिमाहियों में प्रदर्शन सुधारना अहम होगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ब्रोकरेज ने क्यों बजाई खतरे की घंटी?

लगातार उम्मीदों पर पानी फेरना

जेफरीज के मुताबिक, कंपनी लगातार हर तिमाही उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन कर रही है. रेवेन्यू में स्थिरता की कमी निवेशकों का भरोसा तोड़ रही है.

मार्जिन पर सीधा प्रहार

घरेलू बाजार और ग्रामीण मांग में सुस्ती के कारण रेवेन्यू में जो गिरावट देखी गई है, उसका सीधा निगेटिव असर कंपनी के EBITDA मार्जिन पर पड़ा है.

5 साल से थमी ग्रोथ

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 5 वर्षों में कंपनी का EBITDA लगभग सपाट रहा है.

क्यों दी BUY रेटिंग?

जेफरीज ने भले ही निवेश की रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यह कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स या ग्रोथ को देखकर नहीं, बल्कि शेयर के काफी सस्ते दाम पर आ जाने के कारण दी गई है.

आउट ऑफ फेवर होने का रिस्क

ब्रोकरेज का मानना है कि जब तक वॉल्यूम और रेवेन्यू ग्रोथ में जोरदार रिकवरी नहीं दिखती, तब तक बाजार इस शेयर को भाव नहीं देगा और यह निवेशकों की पसंद से बाहर बना रहेगा.

Emami: कैसा रहा Q4 रिजल्ट?

  • मार्च तिमाही में Emami का नेट प्रॉफिट 11.70 फीसदी घटकर 143.18 करोड़ रुपए पर आ गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 162.17 करोड़ रुपए था.
  • इस दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 3.9 फीसदी कम होकर 925.1 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 963.05 करोड़ रुपए था.
  • कुल खर्च भी पिछले साल के 743.61 करोड़ रुपए से 0.70 फीसदी घटकर 738.4 करोड़ रुपए रहा.
  • चौथी तिमाही में इमामी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा पिछले साल के 266 करोड़ रुपए से गिरकर 232 करोड़ रुपए पर आ गया. वहीं, EBITDA मार्जिन 27.59 फीसदी से लुढ़ककर 25.09 फीसदी रह गया.

मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों का असर पड़ा, जिससे समर पोर्टफोलियो की बिक्री प्रभावित हुई. इसके अलावा, पश्चिम एशिया में जारी जियो-पॉलिटिकल तनाव ने भी कारोबार पर दबाव बनाया.

Emami

पूरे FY26 का प्रदर्शन

FY26 में Emami का रेवेन्यू ₹3,780 करोड़ रहा. इस दौरान ग्रॉस मार्जिन 130 बेसिस पॉइंट बढ़कर 69.9% पर पहुंच गया. वहीं, EBITDA ₹964 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹775 करोड़ दर्ज किया गया.

डोमेस्टिक ब्रांड का परफॉर्मेंस

Emami के सबसे बड़े कोर पोर्टफोलियो 'Navratna & Dermicool' में Q4 के दौरान 21% की भारी गिरावट आई है, जिसने कुल घरेलू बिजनेस को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है. कंपनी के न्यू-एज ब्रांड्स जैसे 'The Man Company' और '7 Oils in One' ने 34% की दमदार ग्रोथ दर्ज की है.

ब्रांड / सेगमेंट (Brand)Q4FY26 ग्रोथ (%)FY26 ग्रोथ (%)
नवरत्न और डरमीकूल रेंज-21%-15%
पेन मैनेजमेंट रेंज+11%+7%
बोरोप्लस रेंज-8%+2%
हेल्थकेयर रेंज+7%+5%
केश किंग रेंज+14%-2%
मेल ग्रूमिंग रेंज-4%-5%
7 ऑयल्स इन वन+34%+13%
द मैन कंपनी और ब्रिलायर+34%+20%
घरेलू बिजनेस-3%-1%

शेयर प्राइस टारगेट

Jefferies ने Emami पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹650 से घटाकर ₹620 कर दिया. वहीं, दूसरी ओर, CLSA ने Emami पर ‘Hold’ रेटिंग कायम रखी है. ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹425 से घटाकर ₹415 कर दिया.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगनया टारगेटपुराना टारगेट
JefferiesBuy₹620₹650
CLSAHold₹415₹425

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से साफ है कि बाजार अब Emami से मजबूत और स्थिर ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है. FMCG सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मांग में उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी के लिए आने वाली तिमाहियों में प्रदर्शन सुधारना अहम होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6