&format=webp&quality=medium)
Finolex Industries Share Price: इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Finolex Industries के शेयरों में सोमवार को धुआंधार तेजी आई. एक खबर के चलते इंडस्ट्री की दो कंपनियों Chemplast Sanmar, Finolex Industries के शेयरों में खरीदारी देखी गई. Finolex का शेयर जहां 11% की तेजी लेकर 196.95 रुपये के हाई पर गया था. वहीं, Chemplast Sanmar के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई थी. शेयर 475 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. इसके पहले 481 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था.
दरअसल, वित्त मंत्रालय की ओर से एक एंटी डंपिंग ड्यूटी को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि चीन, कोरिया से इंपोर्टेड PVC Paste Resin पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई जाएगी. वहीं, मलेशिया, नॉर्वे, ताइवान, थाईलैंड से इंपोर्टेड PVC Paste Resin पर भी एंटी डंपिंग ड्यूटी लगेगी. मंत्रालय ने बताया कि $89/MT से $707/MT की दर से ड्यूटी लगेगी. ये ड्यूटी अगले 5 साल के लिए लागू होगी.
इसके पहले दिसंबर में वाणिज्य मंत्रालय ने चीन समेत छह देशों से आयात होने वाले PVC पेस्ट रेजिन पर अधिकतम $707 प्रति टन तक का एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की थी. यह शुल्क पांच साल के लिए लागू करने का प्रस्ताव दिया था, ताकि घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा की जा सके.
मंत्रालय की DGTR (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज़) की जांच में पाया गया कि चीन, कोरिया, मलेशिया, नॉर्वे, ताइवान और थाईलैंड से आयात किया गया PVC पेस्ट रेजिन भारत में सामान्य कीमत से कम दर पर बेचा गया, जिससे घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ. PVC पेस्ट रेजिन का उपयोग कृत्रिम चमड़ा और अन्य टेक्निकल टेक्सटाइल उत्पाद बनाने में होता है. Chemplast Sanmar ने इस संबंध में जांच के लिए एक आवेदन भी डाला था.