&format=webp&quality=medium)
Top 5 Stock to Buy
Top 5 Stocks to buy: घरेलू बाजारों पर ग्लोबल सेंटीमेंट्स का असर दिखाई दे रहा है. बीते कारोबारी सेशन (20 अक्टूबर) को घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच कंपनियों के रिजल्ट सीजन में दमदार नतीजों के दम पर कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. हमने यहां ब्रोकरेज हाउसेस की पसंद के 5 शेयर लिये हैं, जिनमें लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है. इनमें UltraTech Cement, Cyient, UTIAM, Titagarh, IIFL Finance शामिल हैं. ये शेयर आगे 20 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न दिला सकते हैं.
UltraTech Cement के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 10,090 रुपये का है. 20 अक्टूबर 2023 को शेयर का भाव 8,455 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
Cyient के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1,980 रुपये का है. 20 अक्टूबर 2023 को शेयर का भाव 1,700 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
UTIAM के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 910 रुपये का है. 20 अक्टूबर 2023 को शेयर का भाव 774 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
Titagarh के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 949 रुपये का है. 20 अक्टूबर 2023 को शेयर का भाव 841 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
IIFL Finance के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 760 रुपये का है. 20 अक्टूबर 2023 को शेयर का भाव 646 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें