पावर Stocks में करंट! बाजार कमजोर, लेकिन पावर शेयरों ने दिखाई जोशीली तेजी! समझें असली वजह

Power Stocks: बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग में उछाल के कारण निवेशकों की दिलचस्पी पावर कंपनियों में बढ़ती दिख रही है. Nifty Energy इंडेक्स में 2% की तेजी ने बाजार को सपोर्ट देने और रिकवरी लाने का काम किया. 
पावर Stocks में करंट! बाजार कमजोर, लेकिन पावर शेयरों ने दिखाई जोशीली तेजी! समझें असली वजह

Power Stocks में जोरदार तेजी. (Image: AI Generated)

Power Stocks: घरेलू शेयर बाजार में जब गुरुवार के कारोबार में प्रेशर दिख रहा था, तब पावर सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग में उछाल के कारण निवेशकों की दिलचस्पी पावर कंपनियों में बढ़ती दिख रही है. निफ्टी इंट्राडे में 23,700 के नीचे फिसल गया था, लेकिन Nifty Energy इंडेक्स में 2% की तेजी ने बाजार को सपोर्ट देने और रिकवरी लाने का काम किया. इंडेक्स बाजार बंद होने से पहले 1.9% की तेजी के साथ 36,829 पर ट्रेड कर रहा था.

निफ्टी 500 में सबसे ज्यादा तेजी NTPC Green Energy के शेयर में रही, जो करीब 13% उछलकर टॉप गेनर बन गया. इसके अलावा JSW Energy के शेयर में करीब 7% की तेजी दर्ज की गई. वहीं Adani Power, CESC Limited, Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) और Torrent Power के शेयर भी 4% से 6% तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

क्यों बढ़ रहे हैं पावर स्टॉक्स?

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पावर सेक्टर में लंबे समय से खरीदारी की राय बनी हुई है और बढ़ती बिजली मांग इस ट्रेंड को सपोर्ट कर रही है. इसके अलावा हाई डिविडेंड देने वाली कंपनियों में भी कमजोर बाजार के दौरान निवेशकों की मांग बढ़ जाती है. इसी कारण Coal India Limited जैसे शेयरों में भी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. Coal India का शेयर आज इंट्राडे में 473 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया. पिछले दो दिनों में कोल इंडिया का शेयर 8% चढ़ा है.

बढ़ती गर्मी ने बढ़ाया स्टॉक्स का पारा

देश के कई हिस्सों में इस साल गर्मी सामान्य से पहले और ज्यादा तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बन गई है.

राजस्थान और गुजरात में तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच पहुंच गया है. गुजरात के Rajkot में तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म शहर बन गया. दिन और रात का तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए गुजरात के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

बिजली की मांग 16 साल की ऊंचाई पर

तेज गर्मी और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में बढ़ोतरी के कारण बिजली की मांग में भी तेज उछाल आया है. फरवरी महीने में देश की बिजली मांग 16 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई.

फरवरी में बिजली की मांग करीब 2% बढ़कर 133 बिलियन यूनिट रही, जबकि पीक पावर डिमांड लगभग 244 गीगावॉट तक पहुंच गई. इसके अलावा Real Time Market (RTM) में पावर ट्रेडिंग वॉल्यूम 51% बढ़कर 4,379 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया. इसी दौरान बिजली उत्पादन में भी सालाना आधार पर करीब 2.4% की बढ़त दर्ज की गई.

LIVE TV:

गैस कंपनियों के शेयरों में भी तेज उछाल

पावर कंपनियों के साथ-साथ सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखी गई. निवेशकों ने घरेलू गैस आवंटन से जुड़े सरकारी कदमों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

Adani Total Gas Limited का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 15% तक उछलकर ₹651 तक पहुंच गया. बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली जरूर दिखी, लेकिन शेयर अब भी करीब 11% की तेजी के साथ ₹632 के आसपास कारोबार करता दिखा.

वहीं Gujarat Gas Limited के शेयर में भी तेज खरीदारी देखने को मिली और यह 10% से ज्यादा उछलकर ₹432 के आसपास पहुंच गया.

ब्रोकरेज हाउस Nomura Holdings के मुताबिक गैस आवंटन में बदलाव का असर अलग-अलग कंपनियों पर अलग तरह से पड़ सकता है. जिन कंपनियों का इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेगमेंट पर ज्यादा निर्भरता है, उन पर असर ज्यादा हो सकता है.

FAQs

1. पावर सेक्टर के शेयरों में अचानक तेजी क्यों आई

देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है, जिससे बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से पावर कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ी है.

2. क्या हीट वेव का असर बिजली कंपनियों के शेयरों पर पड़ता है

हां. गर्मी बढ़ने से एसी, कूलर और इंडस्ट्रियल पावर की खपत बढ़ती है. इससे बिजली की मांग बढ़ती है और पावर कंपनियों के कारोबार को फायदा मिलता है.

3. किन पावर शेयरों में ज्यादा तेजी देखी गई

हाल के कारोबार में NTPC Green Energy, JSW Energy, Adani Power, CESC Limited और Bharat Heavy Electricals Limited जैसे शेयरों में मजबूत तेजी देखने को मिली.

4. गैस कंपनियों के शेयरों में भी तेजी क्यों आई

सरकार द्वारा घरेलू गैस आवंटन को प्राथमिकता देने के कदम से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के कारोबार को समर्थन मिलने की उम्मीद है. इसी कारण Adani Total Gas Limited और Gujarat Gas Limited जैसे शेयरों में खरीदारी बढ़ी.

5. क्या पावर सेक्टर में आगे भी तेजी बनी रह सकती है

अगर गर्मी का असर बना रहता है और बिजली की मांग ऊंचे स्तर पर रहती है, तो पावर सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रह सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6