Eternal Share Price: Zomato शेयर 14% चढ़ा, ₹311 पर ऑल टाइम हाई; अब खरीदें या बेचकर मुनाफा कमाएं?

Eternal Share Price: शेयर सोमवार को 14.7% उछलकर ₹311 तक पहुंच गया, जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई है. इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप ₹41,979 करोड़ बढ़कर ₹2.89 लाख करोड़ तक जा पहुंचा.
Eternal Share Price: Zomato शेयर 14% चढ़ा, ₹311 पर ऑल टाइम हाई; अब खरीदें या बेचकर मुनाफा कमाएं?

Eternal Share Price: ई-कॉमर्स कंपनी Zomato (Eternal Ltd) में के ताज़ा Q1 रिज़ल्ट के बाद इसके शेयरों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है. शेयर सोमवार को 14.7% उछलकर ₹311 तक पहुंच गया, जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई है. इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप ₹41,979 करोड़ बढ़कर ₹2.89 लाख करोड़ तक जा पहुंचा. अब बड़ा सवाल – क्या अभी Zomato खरीदने लायक है या मुनाफा बुक कर लेना चाहिए? आइए, रिज़ल्ट, बिज़नेस अपडेट और ब्रोकरेज राय के आधार पर इसे समझते हैं.

Q1 रिज़ल्ट्स कैसे रहे?- आंकड़ों में मिली मिक्स्ड तस्वीर, लेकिन पॉजिटिव सिग्नल साफ

Zomato की कंसोलिडेटेड इनकम ₹5,833 करोड़ से बढ़कर ₹7,167 करोड़ रही, जो अनुमान ₹6,709 करोड़ से ज्यादा रही. हालांकि कंसो प्रॉफिट घटकर ₹25 करोड़ रहा (Q4 में ₹39 करोड़ था), जबकि मार्केट अनुमान ₹102 करोड़ का था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹72 Cr से बढ़कर ₹115 Cr रहा. मार्जिन 1.2% से बढ़कर 1.6% पर आई है. वेज हाइक की वजह से फिक्स्ड कॉस्ट बढ़े.

Blinkit बना गेमचेंजर: पहली बार Blinkit ने फूड डिलीवरी को पीछे छोड़ा

Zomato के लिए अब Quick Commerce (Blinkit) असली ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरा है. Blinkit की Gross Order Value 127% YoY बढ़ी. पहली बार Blinkit की NOV, Food Delivery की NOV से ज़्यादा हो गई. Blinkit का अब ट्रांज़िशन हो रहा है inventory-led मॉडल की ओर, जिससे अगले 2-3 तिमाही में 1% तक मार्जिन एक्सपेंशन की उम्मीद है. Dark stores के mature होने से कॉस्ट में भी राहत मिल सकती है.

Food Delivery Segment की हालत?

मांग में रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं. मैनेजमेंट को Q2 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. मार्जिन्स फिलहाल रेंजबाउंड रहेंगे.

ब्रोकरेज हाउस हैं बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाए

Zomato पर लगभग सभी बड़े ब्रोकरेज हाउस बुलिश दिख रहे हैं. ज्यादातर ने टारगेट बढ़ाए हैं. Jefferies का कहना है, “रिज़ल्ट मिक्स्ड जरूर रहे, लेकिन मैनेजमेंट की commentary ज़बरदस्त रही है.” Macquarie थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह देता है, क्योंकि उनका मानना है कि Blinkit की वैल्यूएशन $15 अरब की हो गई है, जो sustainable नहीं लगती.

Eternal Share Price Target

तो अब क्या करें- खरीदें या बेचें?

Zomato एक नया फेज़ एंटर कर रहा है जहां Blinkit उसका प्रमुख बिज़नेस बन रहा है. इसके लिए पॉजिटिव पॉइंट्स Q-Commerce की तेज़ ग्रोथ, ऑपरेशनल मार्जिन में सुधार, मैनेजमेंट की मजबूत कॉमेंट्री रहेंगे. और अब इसपर ब्रोकरेज का भरोसा भी दिख रहा है. लेकिन कुछ रिस्क जो होंगे, वो ये कि Valuation stretched हो सकती है. Absolute प्रॉफिट अभी भी कमजोर है. Competition और Fixed Costs बढ़े हैं. जिनके पास पहले से शेयर हैं, trailing stoploss के साथ hold कर सकते हैं. नए निवेशक थोड़ा consolidation का इंतज़ार करें या Q2 के संकेतों के बाद एंट्री ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6