&format=webp&quality=medium)
Enviro Infra के शेयर ने मार्च के महीने में 135 रुपए का लाइफ लो बनाया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
भारत में इस समय 60 करोड़ लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं. माना जा रहा है कि 2030 तक ऐसी स्थिति आएगी जब पानी की जितनी डिमांड रहेगी उसके मुकाबले सप्लाई आधी रहेगी. ऐसे में वाटर ट्रीटमेंट थीम से जुड़ी कंपनियों का आउटलुक दमदार नजर आ रहा है. Enviro Infra Engineers इसी सेगमेंट की कंपनी है.
नवंबर 2024 में 148 रुपए के भाव पर Enviro Infra का आईपीओ आया था. फिलहाल यह शेयर 185 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश है और 87% अपसाइड का बड़ा अग्रेसिव टारगेट दिया है. बता दें कि यह कंपनी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर सप्लाई स्कीम्स सेगमेंट में काम करती है. कंपनी का मकसद नदियों और भूजल का प्रदूषण कम करना, फ्रेश वाटर की मांग घटाना और लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाना है.

Enviro Infra के शेयर ने मार्च के महीने में 135 रुपए का लाइफ लो बनाया था जबकि लिस्टिंग के बाद दिसंबर 2024 में इसने 391 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. पिछले तीन महीने में शेयर में करीब 17% की तेजी आई है जबकि इस साल अब तक इसने नेट आधार पर -10% का निगेटिव रिटर्न दिया है. अभी यह शेयर 185 रुपए पर है और अपने लाइफ हाई के मुकाबले यह -53% नीचे है.
ये भी पढ़ें: जून महीने में 21% तक रिटर्न दिला सकते हैं ये 3 स्टॉक्स, कई सालों के डाउनवर्ड पैटर्न को क्रिया ब्रेक
ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट अग्रेसिव है. FY27 में 2000 करोड़ रुपए के रेवेन्यू और 21-22% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस जारी किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि अगले तीन साल यानी FY26-FY28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट 47%/46%/44% CAGR से ग्रोथ कर सकता है. इस दौरान FY28 तक कंपनी का RoE/RoCE 21% के करीब पहुंचने का अुनमान है. इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने 15x FY28E EPS मल्टीपल पर Enviro Infra के लिए 346 रुपए का टारगेट दिया है.
Enviro Infra ने एक स्ट्रैटिजिक पिवेट भी लिया है. अभी तक यह कंपनी केवल वाटर इन्फ्रास्ट्रक्टर स्पेस में काम कर रही थी. अब कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी और BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में भी घुसने का फैसला किया है. इसमें कंपनी विंड, सोलर और BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में एंट्री ले रही है. विंड सेगमेंट में एंट्री के लिए कंपनी ने Suyog Urja लिमिटेड का अधिग्रहण भी किया है.
31 मार्च 2026 के आधार पर इसका कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 68136 मिलियन रुपए है और सालाना आधार पर इसमें 242% का उछाल आया है. इसमें वाटर सेगेमेंट से 36,836 मिलियन रुपए और रिन्यूएबल सेगमेंट से 20510 मिलियन रुपए और ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट से 10790 मिलियन रुपए का ऑर्डर बुक है. FY27 में मैनेजमेंट 25000 मिलियन रुपए के ऑर्डर मिलने की उम्मीद कर रहा है.
ये भी पढ़ें: CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 7.5% उछाल के साथ 1146 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 3.4% उछाल के साथ 277 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 25.1% से घटकर 24.2% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 6.34% ग्रोथ के साथ 188 करोड़ रुपए रहा जबकि प्रॉफिट मार्जिन 16.3% से घटकर 15.86% रहा.
Enviro Infra FY26 Results
| पर्टिकुलर्स | FY26 | FY25 | YoY % / Bps |
| ऑपरेशनल रेवेन्यू | ₹11,456 Mn | ₹10,661 Mn | 7.46% |
| EBITDA (Excl. Other Income) | ₹2,768 Mn | ₹2,678 Mn | 3.38% |
| EBITDA Margin (%) | 24.16% | 25.12% | (96) Bps |
| PBT | ₹2,496 Mn | ₹2,406 Mn | 3.77% |
| PAT | ₹1,884 Mn | ₹1,771 Mn | 6.34% |
| PAT Margin (%) | 15.86% | 16.32% | (46) Bps |
| Basic EPS (Rs.) | ₹10.4 | ₹11.8 | - |
कंपनी ने कहा कि FY26 क्लोजिंग आधार पर इसका ऑर्डर बुक 68136 मिलियन रुपए है. कंपनी अब हाई वैल्यु ऑर्डर पर फोकस कर रही है. कंपनी ने Suyog Urja का अधिग्रहण किया जो वींड ईपीसी कंपनी है और यह डील 311 करोड़ रुपए में हुई है. कंपनी ने विंड और BESS में स्ट्रैटिजिक एक्सपैंशन किया है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)