3 महीने में एनर्जी स्‍टॉक में पैसा किया डबल, 1 महीने में 35% उछला; क्‍यों रॉकेट बन रहा शेयर

Suzlon Energy Stock Price: कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने से रॉकेट बना हुआ है. महज 3 महीने में सुजलॉन के स्‍टॉक में निवेशकों का पैसा डबल हो गया है. कंपनी की बेहतर होती बैलेंस शीट और मजबूत ऑर्डर बुक से स्‍टॉक में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.
3 महीने में एनर्जी स्‍टॉक में पैसा किया डबल, 1 महीने में 35% उछला; क्‍यों रॉकेट बन रहा शेयर

Energy Stocks

Suzlon Energy Stock Price: देश की विंड एनर्जी सेक्‍टर में दिग्‍गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में सोमवार (4 सितंबर) को शुरुआती सेशन में 1.5 फीसदी का उछाल देखा गया. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने से रॉकेट बना हुआ है. महज 3 महीने में सुजलॉन के स्‍टॉक में निवेशकों का पैसा डबल हो गया है. कंपनी की बेहतर होती बैलेंस शीट और मजबूत ऑर्डर बुक से स्‍टॉक में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.

3 महीने में पैसा डबल

सुजलॉन एनर्जी की बीते तीन महीने की परफॉर्मेंस देखें, तो निवेशकों का पैसा डबल हो गया है. 5 जून 2023 को सुजलॉन का शेयर 11.40 रुपये पर था. 1 सितंबर 2023 को शेयर 25 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह महज 3 महीने में निवेशकों को करीब 120 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है. स्‍टॉक का 6 महीने का रिटर्न 194 फीसदी है. इस साल अब तक शेयर 136 फीसदी उछल चुका है. वहीं, बीते 1 साल का रिटर्न 160 फीसदी से ज्‍यादा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 34 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. स्‍टॉक का 52 हफ्ते का हाई 27 रुपये (31 अगस्‍त 2023) और 52 हफ्ते का लो 6.6 रुपये (13 अक्‍टूबर 2023) है. हाल ही में दमदार आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने सुजलॉन एनर्जी पर खरीदारी की सलाह के साथ कवरेज की शुरुआत की और 30 का लक्ष्‍य दिया है.

6 साल बाद मुनाफा, 15 साल बाद कर्जमुक्‍त

सुजलॉन एनर्जी ने जून 2023 तिमाही में 6 साल बाद मुनाफा दर्ज किया है. अप्रैल-जून 2023 तिमाही के दौरान कंपनी ने 101 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी को 66 करोड़ का घाटा हुआ था. सुजलॉन के स्‍टॉक के लिए यह एक अहम ट्रिगर रहा. इसके बाद कंपनी ने QIP के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटाए थे. जिसमें 1500 करोड़ का इस्‍तेमाल कंपनी ने कर्ज चुकाने में किया है. इस तरह कंपनी 15 साल बाद कर्ज मुक्‍त हो जाएगी.

विंड एनर्जी के सेक्‍टर में सुजलॉन एनर्जी सबसे बड़ी कंपनी है. घरेलू बाजार में कंपनी का मार्केट शेयर 33 फीसदी है. कंपनी के पास ग्‍लोबल स्‍तर पर 20GW की ऑपरेशनल विंड पावर कैपेसिटी है. कंपनी को एक के बाद एक जबरदस्‍त ऑर्डर मिल रहे हैं. हाल ही में कंपनी को टेक ग्रीन पावर XI प्राइवेट लिमिटेड से विंड टरबाइन की 3 MW सीरीज के बड़े ऑर्डर मिले. टेक ग्रीन पावर O2 पावर प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है. इससे पहले, कंपनी ने 31.5 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से ऑर्डर मिला था.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी गई है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6