&format=webp&quality=medium)
Energy Stocks: बाजार में जिन निवेशकों ने Petronet LNG और GAIL जैसे शेयरों में निवेश कर रखा है, उनके लिए टेंशन बढ़ाने वाली खबर है. कतर में LNG इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान के बाद ग्लोबल एनर्जी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. Morgan Stanley की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, LNG बाजार अब ओवरसप्लाई (glut) से निकलकर बैलेंस्ड स्थिति में पहुंच गया है. इसका सीधा असर अलग-अलग एनर्जी कंपनियों पर पड़ रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक LNG सप्लाई में आई बाधा के चलते अब गैस की उपलब्धता कम हुई है. इससे पहले जहां बाजार में ओवरसप्लाई थी, अब स्थिति संतुलित हो गई है.
इस बदलाव का असर यह है कि गैस महंगी होने की संभावना है. वैकल्पिक ईंधन (कोयला और डीजल) की मांग बढ़ेगी. और एनर्जी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर असर पड़ेगा
Morgan Stanley के अनुसार, इस बदलाव से कुछ सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा:
इन सेक्टर्स को बढ़ती ऊर्जा मांग और ऊंची कीमतों का फायदा मिल सकता है.
गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर डिमांड पर भी पड़ेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि गैस की मांग कीमतों के प्रति काफी संवेदनशील होती है.
इसी वजह से गैस प्रोड्यूसर्स और गैस मार्केटिंग कंपनियों की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है. LNG आधारित कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ सकती है.
Morgan Stanley ने गैस सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों पर अपनी रेटिंग घटा दी है-
Petronet LNG
GAIL
गैस डिमांड में सुस्ती की आशंका से इन कंपनियों पर दबाव रह सकता है.
वहीं अपस्ट्रीम ऑयल कंपनियों पर Morgan Stanley ज्यादा सकारात्मक दिख रहा है.
ONGC
रेटिंग: Overweight बरकरार
टारगेट बढ़ाकर ₹363 (पहले ₹299)
Oil India
रेटिंग: Overweight बरकरार
टारगेट बढ़ाकर ₹563 (पहले ₹455)
रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंची ऑयल और गैस कीमतों से इन कंपनियों के फ्री कैश फ्लो (FCF) में सुधार होगा, जिससे वैल्यूएशन को सपोर्ट मिलेगा.
| कंपनी | CMP (₹) | रेटिंग | पहले की रेटिंग | नया टारगेट (₹) | पुराना टारगेट (₹) |
| ONGC | 265 | Overweight (बरकरार) | Overweight | 363 | 299 |
| Oil India | 475 | Overweight (बरकरार) | Overweight | 563 | 455 |
| Petronet LNG | 257 | Equalweight | Overweight | 276 | 342 |
| GAIL | 142 | Equalweight | Overweight | 150 | 236 |
Morgan Stanley की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि एनर्जी सेक्टर के अंदर अब रोटेशन देखने को मिल सकता है. गैस आधारित कंपनियों से पैसा निकलकर ऑयल और कोल से जुड़े शेयरों में शिफ्ट हो सकता है. ऐसे में निवेशकों को सेक्टर के अंदर सही पोजिशनिंग पर ध्यान देना जरूरी है.
LIVE TV:
LNG सप्लाई में आई बाधा ने पूरे एनर्जी मार्केट का संतुलन बदल दिया है. जहां गैस कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है, वहीं ऑयल और कोल सेक्टर के लिए यह अवसर बन सकता है. Morgan Stanley की यह रिपोर्ट बताती है कि बदलते ग्लोबल ट्रेंड्स के बीच सेक्टर-आधारित रणनीति अपनाना ही निवेशकों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)