&format=webp&quality=medium)
Emkay Global on Aditya Birla Real Estate: ब्रोकरेज फर्म Emkay Global रियल्टी स्टॉक आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के शेयर पर बुलिश हैं. ब्रोकरेज ने इस शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल करने यानी BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इस शेयर पर 62.4 फीसदी की कमाई का मौका है. आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट का शेयर इस साल अब तक 20.59% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले छह महीने में 7.94% रिटर्न दिया है. सालभर में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट का शेयर 25.25% तक कमजोर हो गया है. कंपनी का 52 वीक हाई 3140 रुपए और 52 वीक लो 1638 रुपए है.
Emkay Global ने अपनी रिपोर्ट में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट पर 3,300 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. रिपोर्ट तैयार करने तक इस रियल्टी स्टॉक का बाजार भाव 2,032 रुपए था. ऐसे में इस शेयर पर 62.4% का अपसाइड टारगेट है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत तक आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड का शेयर 1.18% या 24 अंकों की गिरावट के साथ 2,008.10 रुपए पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज ने यह टारगेट मजबूत भविष्य की योजना, कर्ज को कम करने की रणनीति और अच्छे मूल्यांकन के कारण शेयर निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन है.
Emkay की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक थोड़ा धीमा रहा है. इसका कारण जून तिमाही में किसी नए प्रोजेक्ट का लॉन्च न होना है. पुराने प्रोजेक्ट्स में सीमित इन्वेंट्री का होना था.इस धीमी गति के बावजूद कंपनी की प्री-सेल्स में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 61 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. यह 420 करोड़ रुपए हो गई है. ग्राहकों से कलेक्शन भी 12 फीसदी बढ़कर 550 करोड़ रुपए हो गया है, जो कंपनी के स्थिर प्रदर्शन को दिखाता है.
Emkay Global के मुताबिक रियल्टी कंपनी की भविष्य की योजना काफी मजबूत है. ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगली तीन तिमाहियों में खासकर मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 14000 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करनी की बड़ी योजना बनाई है. इनमें 4400 करोड़ रुपए की बिड़ला नियारा और 2500 करोड़ रुपए की बिड़ला एरिका जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल है. कंपनी अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठा रही है.
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट अपने पेपर डिवीजन को ITC को 3500 करोड़ रुपए में बेच रही है. इस बिक्री से मिलने वाले पैसों में से 2000 करोड़ रुपए का इस्तेमाल सीधे तौर पर कंपनी कर्ज को चुकाने में करेगी. पेपर डिविजन की बिक्री के बाद कंपनी के मैनेजमेंट का फोकस पूरी तरह से रियल एस्टेट के मुख्य कारोबार को बढ़ाने पर लगेगा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)