52 वीक लो लेवल के करीब ट्रेड कर रहा ये IT स्टॉक, क्या दांव लगाने का आया वक्त? ब्रोकरेज ने कहा देगा 30% मुनाफा

EMKAY Global on Route Mobile:आईटी शेयर रूट मोबाइल पर ब्रोकरेज हाउस EMKAY ग्लोबल बुलिश है. ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग के साथ 29 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर फिलहाल 52 वीक लो लेवल के करीब ट्रेड कर रहा है. जानिए क्या कहती है ब्रोकरेज रिपोर्ट.
52 वीक लो लेवल के करीब ट्रेड कर रहा ये IT स्टॉक, क्या दांव लगाने का आया वक्त? ब्रोकरेज ने कहा देगा 30% मुनाफा

EMKAY Global on Route Mobile: बीते एक साल से रिवर्स गियर में आईटी स्टॉक रूट मोबाइल (Route Mobile) पर ब्रोकरेज हाउस EMKAY ग्लोबल बुलिश है. कंपनी ने अपनी BUY रेटिंग को भी बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का शेयर 29 फीसदी से ज्यादा मुनाफा दे सकता है. EMKAY ग्लोबल ने यह रिपोर्ट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ राजदीपकुमार गुप्ता के साथ बातचीत के बाद जारी की है. रूट मोबाइल का 52 वीक हाई 1,707 और 52 वीक लो 841.25 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल अब तक 38.32% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में 15.16% और सालभर में 45.07% तक कमजोर हो चुका है.

1100 रुपए का टारगेट प्राइस

EMKAY ग्लोबल ने रूट मोबाइल के स्टॉक पर 1100 रुपए का टारगेट प्राइस सेट किया है. रिपोर्ट तैयार करने तक कंपनी का बाजार भाव 850 रुपए था, ऐसे में लगभग 29.4% की संभावित तेजी आ सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

18X EPS पर वैल्यूएशन

  • ब्रोकरेज ने कंपनी के भविष्य के मुनाफे के आधार पर टारगेट प्राइस सेट किया है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि जून 2027 तक कंपनी का प्रति शेयर आय (EPS) उसकी कमाई का 18 गुना (18X) होना चाहिए.

18 P/E मल्टीपर कर रहा ट्रेड

  • ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी अभी भले ही चुनौतियों का सामना कर रही है लेकिन, भविष्य में कमाई बढ़ने की क्षमता है कि उसका शेयर 18 के P/E मल्टीपल पर ट्रेड कर सकता है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक FY27E के लिए मौजूदा P/E लगभग 14.6X है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वैल्यूएशन बढ़कर 18 गुना तक हो जाएगा.

रूट मोबाइल के शेयर का हालिया प्रदर्शन

अवधि (Period)

एब्सोल्यूट रिटर्न (%)

1 महीना-3.90%
3 महीने-10.90%
12 महीने-46.20%

52 वीक लो लेवल के करीब ट्रेड

EMKAY ग्लोबल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का शेयर अपने 52 वीक लो लेवल के करीब ट्रेड कर रहा है. कंपनी का पहली तिमाही में रेवेन्यू में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा था.

ब्रोकरेज को इस वजह से उम्मीद

  • इन चुनौतियों के बावजूद ब्रोकरेज का मुताबिक कारोबार में स्थिरता के संकेत दिख रहे हैं. एमके का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे पहली तिमाही से बेहतर हो सकते हैं.

फेस्टिव सीजन का फायदा

  • ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि तीसरी तिमाही में फेस्टिव सीजन का भी फायदा मिल सकता है. कंपनी के पारंपरिक SMS सेगमेंट में डिमांड स्थिर बनी हुई है, जबकि वॉट्सऐप, आरसीएस और ईमेल जैसे नॉन-एसएमएस चैनलों पर अच्छी तेजी देखने को मिल रही है.

प्रमुख वित्तीय अनुमान (₹ मिलियन में)

वित्तीय वर्ष (Y/E Mar)राजस्व (Revenue)EBITDA

समायोजित PAT (Adj. PAT)

FY2545,7565,2783,373
FY26E44,4284,9742,870
FY27E48,8655,4603,673
FY28E53,7635,9004,136

क्यों है कंपनी का भविष्य उज्जवल?

ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक कंपनी का भविष्य उज्जवल बना हुआ है. इसके पीछे ब्रोकरेज हाउस ने कुछ खास कारण गिनाए हैं. इसमें शामिल हैं:

प्रोक्सिमस ग्रुप के साथ तालमेल: रूट मोबाइल को प्रोक्सिमस ग्रुप के साथ कंपनी को तालमेल का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. इसमें टेलीसाइन की डिजिटल पहचान और धोखाधड़ी-रोकथाम विशेषज्ञता और BICS के ग्लोबल टेलीकॉम इकोसिस्टम तक सीधी पहुंच शामिल है. इससे कंपनी को यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी.

नए प्रोडक्ट्स से ग्रोथ: कंपनी केवल चैनल प्रोवाइडर नहीं बनना चाहती है. वह आगे बढ़कर सॉल्यूशन्स देने वाले CPaas प्लेयर बन रही है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के नए प्रोडक्ट्स से होने वाले रेवेन्यू में 38 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है.

मजबूत पार्टनरशिप: माइक्रोसॉफ्ट और इन्फोसिस जैसे बड़े नामों के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप कंपनी को एक भरोसेमंद सॉल्यूशन प्रोवाइडर के तौर पर स्थापित करेगी.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सवाल: एमके ग्लोबल ने रूट मोबाइल पर क्या रेटिंग और टारगेट प्राइस दिया है?

जवाब: एमके ग्लोबल ने रूट मोबाइल पर 'BUY' रेटिंग को बरकरार रखते हुए ₹1,100 का टारगेट प्राइस दिया है.

सवाल: मौजूदा भाव पर स्टॉक में कितनी तेजी की उम्मीद है?

जवाब: ₹850 के मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से, टारगेट प्राइस तक पहुंचने पर स्टॉक में 29.4% की तेजी की उम्मीद है.

सवाल: स्टॉक में हालिया गिरावट का क्या कारण है?

जवाब: पिछले 12 महीनों में स्टॉक में 46.2% की गिरावट आई है. इसका मुख्य कारण पहली तिमाही में राजस्व में आई तेज गिरावट और कुछ बड़े क्लाइंट्स का सीधे टेलीकॉम ऑपरेटरों से सोर्सिंग करना था.

सवाल: गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर क्यों बुलिश है?

जवाब: ब्रोकरेज का मानना है कि अब कारोबार स्थिर हो रहा है. प्रोक्सिमस ग्रुप के साथ सिनर्जी, नॉन-एसएमएस चैनलों की ग्रोथ, और नए प्रोडक्ट्स में अच्छी मांग के चलते कंपनी के भविष्य में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है.

सवाल: एमके ने इस टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन किस आधार पर किया है?

जवाब: यह टारगेट प्राइस कंपनी के जून 2027 के अनुमानित ईपीएस (EPS) पर 18 गुना (18x) के वैल्यूएशन पर आधारित है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6