आखिर ऐसा क्या हुआ कि 8-8 ब्रोकरेज ने इस दिग्गज शेयर पर बढ़ा दिए अपने टारगेट? ऑल टाइम हाई पर पहुंचा स्टॉक

Eicher Motors Share Price: कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए नतीजे जारी किए थे. हर पैमाने पर मजबूती को देखते हुए स्टॉक पर 8 ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट आई है और सबने अपने-अपने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं.
आखिर ऐसा क्या हुआ कि 8-8 ब्रोकरेज ने इस दिग्गज शेयर पर बढ़ा दिए अपने टारगेट? ऑल टाइम हाई पर पहुंचा स्टॉक

Eicher Motors के शेयरों में जोरदार तेजी. (Image Credit: Investor Presentation)

Eicher Motors Share Price: बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी Eicher Motors Ltd. के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी दिखाई दी और ये रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. कल दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आज शेयर में खरीदारी आई. स्टॉक कल 7,296 पर बंद हुआ था और आज करीब 7% की तेजी के साथ 7,803 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया.

Eicher Motors Share में इतनी तेजी क्यों?

कल कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए नतीजे जारी किए थे, जिसमें कंपनी ने बताया कि उसकी आय में 22.9% और PAT में 21% की तेजी आई है. EBITDA 30% उछला है. वहीं, मार्जिन 24.2% से बढ़कर 25.5% हो गया है. हर पैमाने पर मजबूती को देखते हुए स्टॉक पर 8 ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट आई है और सबने अपने-अपने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Eicher Motors Share पर क्या है टारगेट प्राइस?

BrokerageRatingOld Target (₹)New Target (₹)Upside (%)
HSBCBuy8000820012.4%
CitiBuy8200830013.8%
JefferiesBuy8650880020.6%
JP MorganOverweight7430805010.3%
UBSNeutral7620805010.3%
Goldman SachsBuy8500860017.9%
Morgan StanleyEqualweight719075783.9%
CLSAAccumulate7836806610.6%

Eicher Motors Share Price पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज हाउस?

1. HSBC ने Eicher Motors पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट ₹8,000 से बढ़ाकर ₹8,200 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि तीसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत रहा. मैनेजमेंट मार्जिन बढ़ाने से ज्यादा वॉल्यूम ग्रोथ पर फोकस कर रहा है. Royal Enfield की सालाना कैपेसिटी मौजूदा 12 लाख यूनिट से बढ़ाकर FY28 तक 20 लाख यूनिट करने की योजना है. HSBC मानता है कि कंपनी की ग्रोथ इंडस्ट्री से बेहतर रहेगी, इसलिए प्रीमियम वैल्यूएशन जायज है, हालांकि कमोडिटी महंगाई से मार्जिन पर थोड़ा दबाव आ सकता है.

2. Citi ने भी स्टॉक पर Buy बनाए रखा है और टारगेट ₹8,200 से बढ़ाकर ₹8,300 किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक Royal Enfield के Q3 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे और मार्जिन में पॉजिटिव सरप्राइज मिला. इसकी वजह प्राइस हाइक, बेहतर कॉस्ट कंट्रोल और ऑपरेटिंग लेवरेज रही. Citi का कहना है कि GST कट के बाद शोरूम फुटफॉल, बुकिंग और कन्वर्जन तेजी से बढ़े हैं. कंपनी FY28 तक कैपेसिटी 20 लाख यूनिट करने के लिए करीब ₹9,580 करोड़ का निवेश करेगी. 450cc और 650cc सेगमेंट में भी रिकवरी दिख रही है.

3. Jefferies ने सबसे ज्यादा बुलिश रुख दिखाते हुए टारगेट ₹8,650 से बढ़ाकर ₹8,800 कर दिया है और Buy बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक Q3 में EBITDA और PAT में 25 से 30 फीसदी की सालाना बढ़त रही. Royal Enfield की वॉल्यूम ग्रोथ 21 फीसदी रही और मार्जिन छह तिमाही के उच्च स्तर पर पहुंचा. FY26 में अब तक वॉल्यूम ग्रोथ 25 फीसदी हो चुकी है और कंपनी अगले दो साल में कैपेसिटी करीब 67 फीसदी बढ़ा रही है. Jefferies मानता है कि बढ़ती टू-व्हीलर डिमांड और प्रीमियमाइजेशन से Eicher को बड़ा फायदा मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का मुश्किल दौर पीछे छूट चुका है.

LIVE TV:

4. JP Morgan ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग रखते हुए टारगेट ₹7,430 से बढ़ाकर ₹8,050 किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि Royal Enfield की डिमांड मजबूत बनी हुई है और कंपनी की ग्रोथ ट्रैजेक्टरी आगे भी बेहतर रह सकती है.

5. UBS ने Neutral रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट ₹7,620 से बढ़ाकर ₹8,050 कर दिया है. यानी ब्रोकरेज वैल्यूएशन को लेकर थोड़ा सतर्क है, लेकिन कंपनी के बिजनेस आउटलुक में सुधार जरूर देख रहा है.

6. Goldman Sachs ने Buy रेटिंग के साथ टारगेट ₹8,500 से बढ़ाकर ₹8,600 किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और बेहतर मार्जिन ट्रेंड से आगे भी कमाई में सुधार दिख सकता है.

7. Morgan Stanley ने Equalweight रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट ₹7,190 से बढ़ाकर ₹7,578 किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का बिजनेस अच्छा है, लेकिन मौजूदा स्तरों पर अपसाइड थोड़ा सीमित हो सकता है.

8. CLSA ने स्टॉक पर Accumulate रेटिंग रखते हुए टारगेट ₹7,836 से बढ़ाकर ₹8,066 किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि Royal Enfield की मजबूत ब्रांड वैल्यू और बढ़ती कैपेसिटी से लॉन्ग टर्म में ग्रोथ बनी रहेगी.

निवेशकों के लिए क्या है इसका मतलब?

मौजूदा तेजी के बीच ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस Eicher Motors पर बुलिश हैं. मजबूत नतीजे, बढ़ती मांग, प्राइसिंग पावर और FY28 तक बड़ी कैपेसिटी एक्सपेंशन प्लान कंपनी के लिए बड़े पॉजिटिव फैक्टर हैं, फिलहाल, कमोडिटी कॉस्ट और वैल्यूएशन पर निवेशकों को ध्यान देने की जरूरत है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6