Dussehra Pick 2025: सुमीत बगड़िया को पसंद आया ये PSU डिफेंस शेयर, चार्ट पर RSI दे रहा है तेजी के सिग्नल

Stock to BUY: अगर आप इस दशहरे पर कोई दमदार निवेश पिक ढूंढ रहे हैं, तो BEL एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है. चार्ट पर बन रहे बुलिश पैटर्न, मजबूत सपोर्ट लेवल्स और बेहतर टारगेट्स को देखते हुए यह स्टॉक निवेशकों को आने वाले महीनों में अच्छा रिटर्न दे सकता है.
Dussehra Pick 2025: सुमीत बगड़िया को पसंद आया ये PSU डिफेंस शेयर, चार्ट पर RSI दे रहा है तेजी के सिग्नल

Stock to BUY: शेयर बाजार में पिछले दो हफ्तों में तेज उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बनाए रखने की ललक दिखी है. लेकिन चूंकि फेस्टिव सीजन है और इस मौके पर अकसर मार्केट एक्सपर्ट्स लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो की बात करते हैं, और स्पेशल पिक्स देते हैं तो ऐसे में चॉइस ब्रोकिंग के एक्सपर्ट समीत बगड़िया ने इस बार का दशहरा पिक 2025 चुना है.

उनका मानना है कि सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) मौजूदा स्तरों पर निवेशकों के लिए एक बेहतरीन अवसर पेश कर रही है. इस स्टॉक में तकनीकी चार्ट पर बेहद मजबूत तेजी का सेटअप दिख रहा है और यहां से निवेशक 18% तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

क्यों है BEL एक मजबूत पिक?

BEL का शेयर इस समय करीब ₹404.50 पर ट्रेड कर रहा है. समीत बगड़िया का कहना है कि स्टॉक में Flag and Pole पैटर्न बना है, जिसे चार्ट पर सबसे भरोसेमंद बुलिश कंटीन्यूएशन पैटर्न माना जाता है. Pole बना है क्योंकि स्टॉक ने तेजी से ऊपर की तरफ मूव किया. उसके बाद हल्की सी कंसॉलिडेशन (Flag) हुई, जिससे नए निवेशकों को एंट्री का मौका मिला. अब ये पैटर्न तेजी की नई शुरुआत का इशारा कर रहा है.

टेक्निकल चार्ट से सपोर्ट

स्टॉक अपने 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब है कि ट्रेंड अब भी मजबूती की तरफ है. शेयर के लिए नजदीकी रेजिस्टेंस ₹410 पर है. अगर स्टॉक इस लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर तोड़ देता है तो इसमें नई तेजी की लहर आ सकती है. RSI (Relative Strength Index) अभी 62.10 पर है, जो कि बुल्स यानी खरीदारों के पक्ष में है.

टारगेट और खरीदने की रणनीति

समीत बगड़िया की राय है कि निवेशक BEL को मौजूदा लेवल ₹404.50 पर खरीद सकते हैं. अगर शेयर में थोड़ी गिरावट आती है और यह ₹395 तक आता है तो वहां भी इसे बायिंग ऑपर्च्युनिटी समझा जा सकता है. इस स्टॉक का पहला टारगेट ₹444 और दूसरा टारगेट ₹480 रखा गया है. यानी यहां से लगभग 18% तक की अपसाइड पोटेंशियल है.

रिस्क मैनेजमेंट

नीचे की तरफ ₹380 का लेवल बहुत मजबूत सपोर्ट है. अगर यह स्तर टूटता है तो शॉर्ट टर्म में थोड़ी कमजोरी आ सकती है. लेकिन जब तक स्टॉक इस लेवल से ऊपर है, तब तक इसमें तेजी का रुझान बरकरार रहेगा.

निवेशकों के लिए सलाह

BEL देश की प्रमुख सरकारी कंपनी है और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स व टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में मार्केट लीडर है. लंबे समय से यह कंपनी सरकार के डिफेंस और एयरोस्पेस प्रोजेक्ट्स की अहम सप्लायर रही है. आने वाले समय में सरकारी ऑर्डर्स और एक्सपोर्ट डिमांड दोनों से BEL की ग्रोथ और मजबूत हो सकती है. समीत बगड़िया के मुताबिक, BEL इस समय फेवरबल रिस्क-रिवार्ड सेटअप में है और पोजिशनल ट्रेडर्स व निवेशकों दोनों के लिए आकर्षक मौका दे रहा है.

अगर आप इस दशहरे पर कोई दमदार निवेश पिक ढूंढ रहे हैं, तो BEL एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है. चार्ट पर बन रहे बुलिश पैटर्न, मजबूत सपोर्ट लेवल्स और बेहतर टारगेट्स को देखते हुए यह स्टॉक निवेशकों को आने वाले महीनों में अच्छा रिटर्न दे सकता है.

VIDEO: Diwali 2025 से पहले DA Hike, कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6