ओह्हो...4 दिन पहले ही बनाया था नया हाई, अब Q1 नतीजों में ऐसा क्या दिखा कि धड़ाधड़ फिसलने लगा स्मॉलकैप शेयर?

Dodla Dairy Share Price: कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत गिरकर 62.8 करोड़ रुपए रह गया है. इसके बाद शेयर में 8% तक की इंट्राडे गिरावट आ गई और ये 1321 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया.
ओह्हो...4 दिन पहले ही बनाया था नया हाई, अब Q1 नतीजों में ऐसा क्या दिखा कि धड़ाधड़ फिसलने लगा स्मॉलकैप शेयर?

Dodla Dairy Share Price: हैदराबाद की कंपनी Dodla Dairy Ltd/ ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत गिरकर 62.8 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में 65 करोड़ रुपए था. इसके बाद शेयर में 8% तक की इंट्राडे गिरावट आ गई और ये 1321 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. शेयर कल 1446 पर बंद हुआ था. यानी ये 965 रुपये के अपने 52 वीक लो से करीब 33 पर्सेंट ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन यहां से फिर इसमें गिरावट आ गई. शेयर ने अभी 15 जुलाई को ही 1522 का ऑल टाइम हाई बनाया था.

कंपनी के Q1FY26 नतीजों में क्या निकला?

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में कर से पहले मुनाफा 80.98 करोड़ रुपए पर था, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 92.80 करोड़ रुपए था. कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1,007 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं, अन्य आय 0.99 करोड़ रुपए रही है, जिसके कारण समीक्षा अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 63.87 करोड़ रुपए हो गई है. वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में परिचालन आधार पर कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है. ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 22 प्रतिशत कम होकर 83 करोड़ रुपए रह गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इसकी वजह कंपनी के मार्जिन कम होने को माना जा रहा है, जो कि वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में कम होकर 8.2 प्रतिशत हो गए है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 11.5 प्रतिशत पर थे. वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही के दौरान डोडला डेयरी के खर्चों में कच्चे माल की लागत 710.61 करोड़ रुपए, इन्वेंट्री में बदलाव की लागत 36.72 करोड़ रुपए, कर्मचारी खर्च 47.14 करोड़ रुपए, वित्तीय लागत 0.69 करोड़ रुपए और मूल्यह्रास एवं परिशोधन की लागत 17.77 करोड़ रुपए थी. नियामक फाइलिंग के अनुसार, अन्य खर्च 129.88 करोड़ रुपए रहा है.

Dodla Dairy Share Price

नतीजों की घोषणा के बाद, डोडला डेयरी के शेयरों में इंट्रा-डे ट्रेडिंग सत्र के दौरान 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई. खबर लिखे जाने तक शेयर 122 रुपये या 8.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,327 रुपए पर कारोबार कर रहा था. इसके अतिरिक्त, कंपनी के बोर्ड ने रजनी कुमार केवीवीएस को वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक (एसएमपी) और उत्पादन एवं रखरखाव का प्रमुख नियुक्त किया है. इनकी नियुक्ति 21 जुलाई से प्रभावी होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6