&format=webp&quality=medium)
Dmart Share Price पर अनिल सिंघवी और CLSA बुलिश. (फोटो: Zee Business)
Anil Singhvi Stocks: FY26 में बाजार की कमजोरी के बाद अब निवेशकों की नजर FY27 पर है. बाजार काफी क्रैश हो चुके हैं और वैल्युएशन भी अट्रैक्टिवट हैं. ग्लोबल ट्रिगर्स अपनी जगह पर हैं, लेकिन निवेशकों के लिए टाइम है, लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो तैयार करने का. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Avenue Supermarts (DMart) को FY27 के लिए अपनी पसंद बताया है.
स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है, लेकिन कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और ब्रोकरेज की राय इसे फिर से रैली के लिए तैयार बता रही है. CLSA की रिपोर्ट के बाद आज शेयर 7% ऊपर 4,240 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
Avenue Supermarts का शेयर अक्टूबर 2021 के 5900 के लाइफ हाई से करीब 33% नीचे ट्रेड कर रहा है. ऐसे में वैल्यूएशन आकर्षक हो रहे हैं और कंपनी की आक्रामक एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी इस स्टॉक को फिर से ग्रोथ ट्रैक पर ला सकती है.
कंपनी ने FY26 में स्टोर एडिशन की रफ्तार तेज कर दी है. पहले जहां 40-50 स्टोर जुड़ते थे, अब यह संख्या बढ़कर 85 तक पहुंच गई है. कुल स्टोर नेटवर्क 500 के पार हो चुका है, जो 13-14% की ग्रोथ से बढ़कर 20% की ग्रोथ रेट पर आ गया है.
DMart अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है. कंपनी महाराष्ट्र, NCR, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु जैसे बड़े बाजारों में मजबूत पकड़ के साथ अब ओडिशा, गोवा और उत्तराखंड जैसे नए राज्यों में एंट्री कर रही है. मार्च महीने में ही 48 नए स्टोर जोड़े गए, जिनमें से 36 स्टोर केवल 10 दिनों के भीतर लॉन्च हुए. यह कंपनी के आक्रामक विस्तार और डिमांड की मजबूती को दर्शाता है.
| ब्रोकरेज / एक्सपर्ट | रेटिंग | टारगेट प्राइस | संभावित अपसाइड |
| CLSA | Buy | ₹6583 | 45% |
| Morgan Stanley | Equalweight | ₹4552 | 7% |
| अनिल सिंघवी | BUY | ₹4350, ₹4550, ₹4950 | 16% |
CLSA ने स्टॉक पर अपनी खरीदारी की सलाह बरकरार रखते हुए टारगेट बढ़ाकर ₹6583 कर दिया है. वहीं Morgan Stanley ने ‘Equalweight’ रेटिंग के साथ सीमित अपसाइड का संकेत दिया है.
अनिल सिंघवी के अनुसार, यह स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अच्छा अवसर दे सकता है.
यानी यह एक “लो रिस्क, स्टैगरड अपसाइड” वाला प्ले माना जा सकता है.
DMart का बिजनेस मॉडल- लो कॉस्ट, हाई वॉल्यूम- भारत के कंजम्प्शन ग्रोथ थीम के साथ फिट बैठता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या DMart में अभी निवेश करना सही है?
अगर आपका नजरिया 1 साल या उससे ज्यादा का है, तो यह स्टॉक गिरावट के बाद आकर्षक लग सकता है.
Q2 DMart की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
इसका लो-कॉस्ट रिटेल मॉडल और तेजी से बढ़ता स्टोर नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत है
Q3 ब्रोकरेज हाउस क्या कह रहे हैं?
CLSA ने BUY रेटिंग के साथ 45% अपसाइड का अनुमान दिया है, जबकि Morgan Stanley सीमित अपसाइड देख रहा है.
Q4 सबसे बड़ा रिस्क क्या है?
रिटेल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और मार्जिन प्रेशर स्टॉक पर असर डाल सकते हैं.
Q5 टारगेट और स्टॉप लॉस क्या रखें?
टारगेट ₹4350–₹4950 और स्टॉप लॉस ₹3800 (क्लोजिंग बेसिस) रखा जा सकता है.