&format=webp&quality=medium)
Stocks to buy
Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सोमवार (12 फरवरी) को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई. आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है. हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है. बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच टेक्निकल नजरिए से कुछ शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने रियल एस्टेट कंपनी DLF को शॉर्ट टर्म के लिए टेक्निकल पिक बनाया है. सोमवार के कारोबारी सेशन में रीयल्टी स्टॉक पर दबाव है. स्टॉक में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. बीते 6 महीने में शेयर 75 फीसदी उछल चुका है. जबकि बीते 5 सेशन में शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
मोतीलाल ओसवाल ने DLF को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक्स में शामिल किया है. टारगेट 870 रुपये रखा है. 9 फरवरी 2024 को शेयर का भाव 834.40 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह शेयर में 4-5 फीसदी अपसाइड देखने को मिल सकता है. शुरुआती कारोबार में स्टॉक ने 817.65 रुपये का लो और 837.60 का हाई बनाया. स्टॉक का 52 वीक का हाई 840.90 है.
DLF के शेयर की परफॉर्मेंस बीते एक साल में जबरदस्त रही है. बीते एक साल में स्टॉक 130 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. जबकि बीते 6 महीने में DLF ने निवेशकों को करीब 75 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. इस स्टॉक का 52 वीक हाई 840.90 और लो 336.50 है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 2,03,767 करोड़ रुपये रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)