₹16,112 है एक शेयर की कीमत, Q1 नतीजे बता रहे हैं कल स्टॉक में रहेगी हलचल- Q1 में 67% बढ़ा मुनाफा, इनकम दोगुनी

Dixon Tech Q1 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68% बढ़कर ₹225 करोड़ हो गया है. जबकि राजस्व ₹12,836 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 95% अधिक है.
₹16,112 है एक शेयर की कीमत, Q1 नतीजे बता रहे हैं कल स्टॉक में रहेगी हलचल- Q1 में 67% बढ़ा मुनाफा, इनकम दोगुनी

Dixon Tech Q1 Results: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग (EMS) कंपनी Dixon Technologies Ltd ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में अपनी आमदनी और मुनाफे के आंकड़े पेश किए हैं. कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू इस तिमाही में ₹1,283.57 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही (जन–मार्च 2025) के ₹1,029.25 करोड़ से 24.7% अधिक है. वहीं, सालाना आधार पर यह रेवेन्यू ₹657.98 करोड़ से लगभग दोगुनी हो गई है. हालांकि, यह पहली बार है जब पिछले पांच तिमाहियों में Dixon Technologies की टॉपलाइन ग्रोथ 100% से कम रही है. इससे पहले की लगातार चार तिमाहियों में कंपनी ने 100% से अधिक राजस्व वृद्धि दर्ज की थी.

Dixon Tech Q1 Results के आंकड़े

कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68% बढ़कर ₹225 करोड़ हो गया है. जबकि राजस्व ₹12,836 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 95% अधिक है. कच्चे माल का खर्च ₹1,228.78 करोड़ रहा, जो पहले से काफी अधिक था. डिप्रिसिएशन खर्च ₹9.27 करोड़ हो गया, और अन्य खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई (₹30.91 करोड़).

Add Zee Business as a Preferred Source

Q4FY25 में कंपनी को ₹250.37 करोड़ की एकमुश्त (exceptional) आय हुई थी, जो इस तिमाही में नहीं रही. टैक्स भुगतान में भी बढ़ोतरी हुई है. इस तिमाही में ₹85.5 करोड़ का कुल टैक्स दिया गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹111.08 करोड़ था.

कंपनी ने मुनाफे और राजस्व में इस उछाल का श्रेय अपने मोबाइल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और एलईडी उत्पादों की मजबूत डिमांड को दिया है. साथ ही, Dixon का बिजनेस स्केल-अप और नए क्लाइंट्स के साथ डील्स भी इस ग्रोथ के पीछे अहम वजह हैं. Dixon Technologies ने यह संकेत दिया है कि कंपनी का भविष्य तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, सरकार की PLI स्कीम और एक्सपोर्ट डिमांड के चलते और भी मजबूत रहेगा.

Dixon Tech Share Price Performance

आज Dixon Tech का शेयर 1% की गिरावट के साथ 16,112 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 1 हफ्ते में शेयर 1.8% ऊपर है. वहीं, 1 महीने में इसमें 14% की तेजी है. इस साल शेयर अभी 10% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. लेकिन 1 साल में 41% का मुनाफा दे चुका है. 2 साल में 285% 3 साल में 317% और 5 साल में 992% का रिटर्न मिल चुका है. यानी जिन निवेशकों ने इस शेयर को पांच सालों से अपने पोर्टफोलियो में रखा है, उनको अब तक हर शेयर पर 14,600 रुपये के करीब मुनाफा हुआ है.

शेयर ने 17 दिसंबर, 2024 को 19,149 रुपये का 52 वीक का हाई बनाया था. वहीं, 23 जुलाई, 2024 को इसने 10,613 का 52 वीक लो बनाया था. इसका मार्केट कैप 97,481 करोड़ का है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6