&format=webp&quality=medium)
अमेरिकी कोर्ट की तरफ से एक फैसला आया और उससे फार्मा सेक्टर की दमदार कंपनी Divi's Lab को नुकसान हो सकता है. अमेरिका की डेलावेयर फेडरल कोर्ट ने भारतीय फार्मा कंपनी MSN Pharma की ओर से पेश की गई मशहूर दवा Entresto (एंट्रेस्टो) की सस्ती जेनेरिक वर्जन (Generic Version) के पेटेंट को अनुमति दे दी है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये कंपनी 16 जुलाई 2025 से अपनी सस्ती जेनेरिक दवा को लॉन्च कर सकती है. अब इससे अमेरिकी Novartis के रेवेन्यू और सेल्स पर असर पड़ेगा और इससे भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनी Divi's Lab पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि Divi's Lab अमेरिकी दवा कंपनी Novartis की बड़ी सप्लायर है.
बता दें कि Novartis दिल से जुड़ी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवा Entresto (एंट्रेस्टो) बनाती है और कंपनी को उम्मीद थी कि जुलाई 2025 के बीच से उनके इस प्रोडक्ट के लिए बाजार में सस्ती जेनेरिक दवाएं आ सकती हैं, जो कि अब हो रहा है. इस दवा को बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल या API (Active Pharmaceutical Ingredient), दुनिया भर में बिकता है. इसका बड़ा सप्लायर Divi's Lab है. ये कंपनी Novortis को API सप्लाई करती है. इस API की बिक्री से जो कमाई होती है, वो भारत की ही एक और बड़ी कंपनी Divi’s Labs की कुल कमाई का करीब 15% (वित्त वर्ष 2025 के हिसाब से) हिस्सा है.
Entresto का API, Divi’s की Custom Synthesis (CS) बिजनेस का 40% हिस्सा बनाता है. ये कंपनी की कुल कमाई का लगभग 20% है. अगर अब बाजार में सस्ती जेनेरिक दवाएं आ गईं तो Entresto की मांग कम हो सकती है. Entresto अभी Novartis की सबसे ज़्यादा बिकने वाली दवा है.
इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली ने अपनी राय दी है. गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इस फार्मा स्टॉक पर न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस CMP से नीचे है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 5800 से बढ़ाकर 6375 रुपए का दिया है.
इसके अलावा ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने इस फार्मा शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है. इस शेयर पर निवेशकों के लिए 7185 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है, जो आज के मौजूदा भाव से 6 फीसदी की तेजी दिखा रहा है.
ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि MSN Pharma अमेरिका में Entresto के जेनेरिक वर्जन को 16 जुलाई 2025 को लॉन्च कर सकती है. Entresto के लिए API की ग्लोबल सेल्स Divi's की FY25 सेल्स के 15 फीसदी के बराबर है. Novartis को उम्मीद थी कि जुलाई 2025 के बीच से उनके इस प्रोडक्ट के लिए बाजार में सस्ती जेनेरिक दवाएं आ सकती हैं
15 जुलाई को बाजार खुलने के बाद शेयर के भाव में हल्की तेजी दिखी है. हालांकि बीते 5 दिनों में ये फार्मा स्टॉक करीब तीन फीसदी तक टूट गया है. एक महीने में 1.38 फीसदी चढ़ा है और बीते 6 महीने में शेयर ने 15 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड देखा है. इस शेयर का 52 वीक हाई 7078 रुपए और 52 वीक लो 4395 रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)