&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Dividend Stocks: शेयर बाजार (Share Market) में निवेशकों को शेयरों में निवेश पर रिटर्न के अलावा भी कई अन्य तरीके से इनकम होती है. तिमाही नतीजों के दौरान बाजार में लिस्टेड कंपनियां आमतौर पर कई तरह के कॉरपोरेट अपडेट्स का ऐलान करती हैं. इसमें बोनस शेयर (Bonus Share), स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और डिविडेंड (Dividend) जैसे ऐलान भी शामिल होते हैं. डिविडेंड में कंपनियां अंतरिम डिविडेंड/स्पेशल डिविडेंड देती हैं. मीडिया, एंटरटेनमेंट और पब्लिकेशन सेक्टर की कंपनी सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड (Sun TV Network Ltd) ने निवेशकों को वित्त वर्ष 2023 के लिए 50 फीसदी अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है.
Sun TV Network ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए निवेशकों को 2.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है. कंपनी के स्टॉक की फेस वैल्यू 5 रुपये है. इस तरह निवेशकों को 50 फीसदी अंतरिम डिविडेंड से इनकम होगी. Sun TV Network ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 21 मार्च 2023 है. अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 29 मार्च 2023 से शुरू किया जाएगा.
सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के निवेशकों के लिए बीते एक साल में 7 फीसदी का निगेटिव रिटर्न रहा है. इस साल अब तक का शेयर करीब 12 फीसदी टूट चुका है. वहीं, यह शेयर बीते पांच साल में 52 फीसदी से ज्यादा का कमजोर हो चुका है. बीएसई पर स्टॉक ने 10 नवंबर 2022 को 568.20 पर 52 हफ्ते का हाई बनाया. वहीं, 23 जून 2022 को शेयर ने 402.55 रुपये एक साल का रिकॉर्ड लो बनाया था.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. यहां निवेश की सलाह नहीं है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाजर से परामर्श कर लें.)