&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Dividend Stocks: लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company) ने निवेशकों को 2.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है. आमतौर पर तिमाही नतीजों के दौरान कंपनियां कॉरपोरेट्स ऐलान करती हैं. इसमें बोनस शेयर (Bonus Share), स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और डिविडेंड (Dividend) के ऐलान शामिल होते हैं. डिविडेंड में कंपनियां अंतरिम डिविडेंड/स्पेशल डिविडेंड देती हैं. SBI लाइफ इंश्योरेंस की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2023 के लिए अंतरिम डिविडेंड का एलान किया गया. SBI लाइफ के स्टॉक्स की परफॉर्मेंस देखें, इस साल अब तक करीब 11 फीसदी टूट चुका है.
SBI Life Insurance ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए निवेशकों को 2.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है. कंपनी के स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये है. इस तरह निवेशकों को 25 फीसदी अंतरिम डिविडेंड से इनकम होगी. SBI Life Insurance ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2023 है. अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 6 अप्रैल 2023 या इससे पहले किया जाएगा.
SBI लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) निवेशकों के लिए बीते एक साल का सपाट रिटर्न रहा है. इस साल अब तक का रिटर्न करीब 12 फीसदी रहा है. वहीं, स्टॉक में बीते पांच साल का रिटर्न 64 फीसदी रहा है. बीते एक महीने में स्टॉक करीब 7 फीसदी टूट चुका है. बीएसई पर स्टॉक ने 8 सितंबर 2023 को 1,339.55 पर 52 हफ्ते का हाई बनाया. वहीं, 16 मई 2022 को शेयर ने 1,034.95 रुपये एक साल का रिकॉर्ड लो बनाया था.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. यहां निवेश की सलाह नहीं है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें