जब से लिस्ट हुआ तब से निवेशकों को 'रुला' रहा है ये ₹80 का शेयर, पहली तिमाही में ₹22 Cr का घाटा, और 9% टूटा स्टॉक

Dhampur Bio Organics Share Price: कंपनी के यह कमजोर नतीजे, इसके ऑपरेशनल रेवेन्यू में 22.86% की तेज़ बढ़ोतरी के बावजूद सामने आए हैं.
जब से लिस्ट हुआ तब से निवेशकों को 'रुला' रहा है ये ₹80 का शेयर, पहली तिमाही में ₹22 Cr का घाटा, और 9% टूटा स्टॉक

Dhampur Bio Organics Share Price: शुगर इंडस्ट्री में काम करने वाली कंपनी Dhampur Bio Organics के शेयरों को सोमवार (28 जुलाई) को तगड़ा झटका लगा. धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में ₹22 करोड़ का नेट घाटा दर्ज किया है. यह प्रदर्शन पिछले साल की समान तिमाही के ₹0.12 करोड़ के लाभ के मुकाबले एक बड़ा झटका है. कंपनी के नतीजों के बाद शेयर में 9% से ज्यादा की गिरावट आ गई. शेयर 80 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

कंपनी के ये कमजोर नतीजे इसके ऑपरेशनल रेवेन्यू में 22.86% की तेज़ बढ़ोतरी के बावजूद सामने आए हैं. इस तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹783.68 करोड़ रही, जबकि Q1FY25 में यह ₹637.84 करोड़ थी.

Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?

क्यों घाटे में आई कंपनी?

कंपनी के घाटे की प्रमुख वजह इसकी बढ़ी हुई लागत रही. कुल खर्च 28.26% बढ़कर ₹818.22 करोड़ पहुंच गया. इसके चलते कंपनी को ₹32.96 करोड़ का प्री-टैक्स घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ₹0.72 करोड़ का लाभ था. तिमाही के दौरान, कच्चे माल की खपत ₹105.64 करोड़ रही और कर्मचारियों को दिए गए लाभ का खर्च ₹24.76 करोड़ रहा.

Dhampur Bio Organics Share Price

नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई. NSE पर सोमवार को कंपनी के शेयर 9.4% गिरकर ₹80.1 पर बंद हुए, जो ₹8.31 की गिरावट है. बीते पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर करीब ₹22 या 21.55% तक टूट चुके हैं.

India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!

अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो शेयर लगातार गिरा ही है. Dhampur Sugar Mills से डीमर्जर के बाद इसकी सितंबर, 2022 में 169 रुपये के आसपास लिस्टिंग हुई थी. तबसे शेयर नीचे ही आया है. वहां से इसमें 51% की गिरावट है. 1 साल में शेयर 41% नीचे है. इस साल यानी इन 7 महीनों में शेयर 30% नीचे चल रहा है. पिछले 6 महीनों में शेयर 13% नीचे है. वहीं, पिछले 1 महीने के चार्ट पर 5% की गिरावट दिख रही है. आज की गिरावट मिला दें तो पिछले 5 दिनों में शेयर में 21% की गिरावट आ चुकी है.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

कंपनी के बारे में

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स उत्तर प्रदेश में परिचालन करने वाली एक एकीकृत गन्ना प्रोसेसिंग कंपनी है. इसके मुख्य उत्पादों में चीनी, इथेनॉल जैसे बायोफ्यूल, बायोमास आधारित पावर और देसी शराब शामिल हैं. कंपनी असमोली, मंसूरपुर और मीरगंज में अपने प्लांट्स संचालित करती है. 1933 से जुड़ी इस कंपनी की पहचान सतत विकास और गन्ना वैल्यू चेन में एकीकृत कार्यप्रणाली के लिए होती है. इसके उत्पाद और सेवाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं. हालांकि, ताजा तिमाही नतीजे इसकी वित्तीय स्थिति के लिहाज से चिंता का संकेत दे रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6