&format=webp&quality=medium)
Devyani International Share Price: KFC, Pizza Hut, Taco Bell जैसे फास्ट फूड चेन की फ्रेंचाइजी चलाने वाली कंपनी Devyani International के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म Macquarie का बुलिश रुख बरकरार है और शेयर के दोगुने होने की संभावना जताई है. Devyani International, जो Yum! Brands (KFC, Pizza Hut, Taco Bell) की भारत में सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी है, पर Macquarie ने अपनी "Outperform" रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज हाउस ने ₹230 का टारगेट प्राइस देते हुए कंपनी के शेयर में FY28 तक डबल रिटर्न मिलने की संभावना जताई है.
Devyani International का शेयर आज करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 152 रुपये के हाई पर गया था. शेयर ने 23 सितंबर, 2024 को 222 रुपये का अपना 52-वीक हाई बनाया था.
Macquarie के मुताबिक, आगामी बजट में संभावित टैक्स कटौती से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में मांग बढ़ सकती है, जिसका सीधा लाभ Devyani International को मिलेगा. इसके अलावा, KFC India, Thailand और अन्य ब्रांड्स से मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है, जिससे कंपनी की मार्जिन विस्तार की क्षमता बढ़ेगी. Macquarie का मानना है कि Devyani International के फॉर्मेट्स में 10-11% Same-Store Sales Growth (SSSG) देखने को मिल सकती है, जिससे कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में तेजी से सुधार होगा और शेयर की कीमतें FY28 तक दोगुनी हो सकती हैं.
भारत में Yum! Brands की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी होने के कारण कंपनी को क्यूएसआर (QSR) बूम का फायदा मिलेगा. KFC India और Thailand जैसे बाजारों में मजबूत वृद्धि के संकेत, जिससे कुल रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी. टैक्स कटौती से बढ़ती मांग Devyani के बिजनेस को और मजबूती देगी. Macquarie के अनुसार, इन सभी ग्रोथ फैक्टर्स के चलते Devyani International लंबी अवधि के लिए एक मजबूत निवेश अवसर बना हुआ है.