&format=webp&quality=medium)
Best Defence Stocks to BUY
Defence Stocks to BUY: डिफेंस सेक्टर का आउटलुक दमदार नजर आ रहा है. भारत का डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट को लेकर मेगा प्लान है. खासकर इस सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को लेकर आउटलुक दमदार है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल ने मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक Zen Technologies के स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और बड़ा टारगेट दिया है. इस स्टॉक ने 2 साल में निवेशकों को 7 गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है.
Zen Technologies डिफेंस सेक्टर के लिए क्रिटिकल सिमुलेटर प्रोडक्ट्स बनाती है. भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. आत्मनिर्भर भारत प्लान से इसे बूस्ट मिल रहा है. यह कंपनी इंडियन आर्मी के लिए ट्रेनिंग सिमुलेटर को लेकर की-कंपोनेंट बनाती है. इस सेगमेंट में इसका मार्केट कैप 20% से अधिक है. इसके अलावा यह एंटी ड्रोन सिस्टम्स और कई ऐसे कंपोनेंट बनाती है जिसमें यह अपने कॉम्पिटिटिर के मुकाबले काफी आगे है.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए डोमेस्टिक ऐनालिस्ट ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 2200 रुपए का पहला टारगेट दिया है. फिलहाल यह शेयर 1600 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ऐसे में यह टारगेट वर्तमान स्तर से 35-40% ज्यादा है. इस स्टॉक का 52 वीक हाई 1970 रुपए है जो इसका ऑल टाइम हाई भी है. ऊपरी स्तर से यह करीब 25% करेक्ट भी हुआ है. ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यहां खरीद की अच्छी अपॉर्च्युनिटी बन रही है.
Zen Technologies एक मल्टीबैगर स्टॉक है. फिलहाल यह शेयर 1600 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. पिछले एक महीने में शेयर में 5% का करेक्शन आया है. इस साल अब तक 105%, पिछले एक साल में 110%, दो साल में 660%, तीन साल में करीब 700% और पिछले 5 साल में 2500% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
FII, DII इस स्टॉक में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. अगस्त के आधार पर FII की हिस्सेदारी 5.86% है जो जून तिमाही में 3.09% थी. DII की हिस्सेदारी बढ़कर 8.10% हो गई है जो जून तिमाही में 3.37% थी. कंपनी लगभग कर्जमुक्त है. पिछले कुछ सालों में कंपनी का टॉपलाइन और बॉटम लाइन ग्रोथ दमदार रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)