&format=webp&quality=medium)
Defence Stocks to BUY: जून तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के बाद डिफेंस कंपनी ZEN Technologies के शेयर में भारी बिकवाली देखी जा रही है. पिछले 4 सेशन की लगातार बिकवाली में यह 15% टूट चुका है. आज 5% के लोअर सर्किट के साथ यह 1603 रुपए पर है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म को यह गिरावट मौके के रूप में दिख रहा है और खरीद की सलाह दी गई है. ऐनालिस्ट का मानना है कि इसमें वर्तमान स्तर से 38-40% तक की तेजी देखी जा सकती है.
ZEN Technologies एंटी ड्रोन सिस्टम और मिलिट्री सिमुलेटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. कंपनी के पास 170+ पेटेंट हैं और तीन दशकों से अधिक अनुभव है. कंपनी ने अब ड्रोन बनाना भी शुरू कर दिया है और पिछले दिनों इसके लिए Vector Technics प्राइवेट लिमिटेड और Bhairav Robotics में स्ट्रैटिजिक हिस्सेदारी खरीदी थी.
इलारा कैपिटल ने जेन टेक्नोलॉजी के शेयर में BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और अपने टारगेट को 2290 रुपए से घटाकर 2225 रुपए कर दिया है. यह टारगेट FY27E की अनुमानित कमाई के मुकाबले 40x के P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. हालांकि, ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के लिए रेटिंग को डाउनग्रेड कर HOLD की सलाह दी है और टारगेट प्राइस को 2310 रुपए से घटाकर 1700 रुपए कर दिया है. यह टारगेट 35x FY27E EPS के आधार पर पिक किया गया है. इसके अलावा नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टारगेट प्राइस को 2100 रुपए से घटाकर 1800 रुपए कर दिया है और रेटिंग को डाउनग्रेड कर HOLD कर दिया है.
| Analyst Firm | Previous Rating | New Rating | Previous Target (INR) | New Target (INR) | Basis for New Target | CMP - ₹1603 |
| Elara Capital | BUY | BUY | 2290 | 2225 | 40x FY27E EPS | ~38.8% Upside |
| ICICI Securities | BUY | HOLD | 2310 | 1700 | 35x FY27E EPS | ~6.0% Upside |
| Nuvama Institutional Equities | BUY | HOLD | 2170 | 1800 | 40x Sep-27E EPS | ~12.3% Upside |
इलारा कैपिटल ने अपने नोट में कहा कि Q1 रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि एग्जीक्यूशन में थोड़ी समस्या आई और ऑर्डर इन्फ्लो सुस्त हुआ है. FY26 के लिए आउटलुक फिलहाल मंद दिखाई दे रहा है, लेकिन कंपनी ने FY25–28 के बीच 50% CAGR के सेल्स ग्रोथ का अपना गाइडेंस बनाकर रखा है. यह H2FY26 और FY27 में रोबस्ट ऑर्डर इन्फ्लो पर आधारित है. कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो व्यापक है, डोमेस्टिक डिमांड हेल्दी है और एक्सपोर्ट का स्कोप बढ़ता दिखाई दे रहा है. सब्सिडियरी का प्रदर्शन भी हेल्दी है.
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा कि Q1 का रिजल्ट तो कमजोर रहा लेकिन मैनेजमेंट ने गाइडेंस को बरकरार रखा है. रेवेन्यू और EBITDA में सालाना आधार पर 37.9%/41.9% की गिरावट दर्ज की गई. 70 करोड़ का ऑर्डर Q2 में स्पिल-ओवर हो गया जिसका असर दिखा है. मैनेजमेंट ने FY26–28 के बीच 60 अरब रुपए के ऑर्डर इन्फ्लो की उम्मीद जताई है. EBITDA/PAT मार्जिन का गाइडेंस 35%/25% रखा गया है. ऑर्डर इन्फ्लो में सुस्ती के कारण FY26-FY27 के लिए EPS के अनुमान को 30%/22% घटाया गया है.
जून तिमाही के रिजल्ट की बात करें तो कंसोलिडेटेड आधार पर सालाना ऑपरेशनल रेवेन्यू 254.62 करोड़ रुपए से घटकर 158.22 करोड़ रुपए पर आ गया. ऑपरेटिंग EBITDA 111.35 करोड़ रुपए से घटकर 64.70 करोड़ रुपए पर आ गया. ऑपरेटिंग एबिटा मार्जिन 43.73% से घटकर 40.90% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 76.81 करोड़ रुपए से घटकर 47.75 करोड़ रुपए पर आ गया. 30 जून 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 754.56 करोड़ रुपए है. इसमें डोमेस्टिक ऑर्डर बुक 637.15 करोड़ रुपए और इंटरनेशनल ऑर्डर बुक 117.41 करोड़ रुपए है.
| Particulars | June Quarter (Q1FY25) | June Quarter (Q1FY26) | Change |
| Operational Revenue | ₹254.62 crore | ₹158.22 crore | ↓ 37.9% |
| Operating EBITDA | ₹111.35 crore | ₹64.70 crore | ↓ 41.9% |
| Operating EBITDA Margin | 43.73% | 40.90% | ↓ 2.83 ppts |
| Net Profit | ₹76.81 crore | ₹47.75 crore | ↓ 37.8% |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)