Defence Stock to Buy: सरकारी डिफेंस कंपनी पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, दिया अग्रेसिव टारगेट

Defence Stock to Buy: ऑर्डर बुक और मार्जिन में जबरदस्त सुधार को देखते हुए ब्रोकरेज एसबीआई सिक्योरिटीज ने डिफेंस पीएसयू पर दांव लगाया है. स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है.
Defence Stock to Buy: सरकारी डिफेंस कंपनी पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, दिया अग्रेसिव टारगेट

Defence Stocks to Buy.

Defence Stocks to Buy: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) निवेशकों के लिए तेजी से उभरता हुआ अवसर बन रही है. कंपनी 1970 से काम कर रही है और मिसाइलों, टॉरपीडो और अन्य डिफेंस इक्विपमेंट बनाने में विशेषज्ञ है. ऑर्डर बुक और मार्जिन में जबरदस्त सुधार को देखते हुए ब्रोकरेज एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) ने डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) भारत डायनेमिक्स पर दांव लगाया है. स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है.

क्या करती है कंपनी?

1970 में स्थापित यह कंपनी रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM), हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (AAM), एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM), टॉरपीडो (Torpedoes) और अन्य डिफेंस उपकरणों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी के तीन प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग प्लांट कांचीगुड़ा, भानुर (तेलंगाना) और विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में स्थित हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों है BDL निवेशकों के लिए खास?

मजबूत ऑर्डर बुक

ब्रोकरेज के मुताबिक, मार्च 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹22,700 करोड़ पर है. यह BDL की सालाना कमाई (FY25) का करीब 7 गुना है. पिछले दो वर्षों में सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के कारण कंपनी का प्रदर्शन अपनी क्षमता से मेल नहीं खा पाया. हालांकि, हाल के महीनों में स्थिति में सुधार हुआ है और उम्मीद है कि FY26 से कंपनी की डिलीवरी और रेवेन्यू में तेजी आएगी.

मार्केट साइज और इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट

भारत सरकार करीब 5 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट प्रोग्राम (₹40,000 करोड़) से BDL को बड़ा फायदा हो सकता है. कंपनी पहले से कई अहम प्रोजेक्ट्स (जैसे Project 75I Submarines, LCA Tejas Mk1A, Su-30MKI, LCH Prachand, ALH Dhruv, QRSAM, MRSAM, NAG, and VSHORAD) में शामिल है. इससे आने वाले सालों में BDL को ₹20,000 - ₹30,000 करोड़ तक नए ऑर्डर मिल सकते हैं.

स्वदेशी तकनीक से फायदा

कंपनी ने कांचीगुड़ा में अत्याधुनिक रेडियो फ्रिक्वेंसी (RF) सीकर फैसिलिटी स्थापित की है, जहां इन-हाउस उत्पादन और टेस्टिंग की सुविधा है. इससे महंगे इंपोर्ट पर निर्भरता घटेगी और वैल्यू एडिशन बढ़ेगा.

साथ ही, BDL सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, अगली पीढ़ी की मिसाइलों, VSHORAD रॉकेट्स और एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों के लिए प्रोपेलेंट्स बनाने की क्षमता भी विकसित कर रहा है. इससे कंपनी को बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और लागत में कमी का फायदा मिलेगा.

1QFY26 में जबरदस्त प्रदर्शन

  • कंपनी ने पहली तिमाही (Q1FY26) में ₹248 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 30% की बढ़ोतरी है. वहीं, नेट प्रॉफिट (PAT) 157% उछलकर ₹18 करोड़ रहा.
  • कंपनी का मार्जिन और कैश फ्लो दोनों मजबूत हो रहे हैं. EBITDA मार्जिन भी (27% से बढ़कर 18%) साल-दर-साल सुधरा है.

निवेशकों के लिए संकेत

मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते रक्षा खर्च से कंपनी को लंबी अवधि में फायदा होगा. इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट प्रोग्राम्स और नई रक्षा परियोजनाएं कंपनी के लिए बड़े अवसर ला रही हैं. स्वदेशी तकनीक और इन-हाउस प्रोडक्शन से लागत घटेगी और मार्जिन सुधरेंगे. कुल मिलाकर, BDL निवेशकों के लिए लंबी अवधि का दमदार दांव साबित हो सकता है.

BDL Share Price Target

सोमवार को डिफेंस स्टॉक (Defence Stocks) 2.39 फीसदी बढ़कर 1604.25 रुपये पर बंद हुआ है. स्टॉक के लिए 12 महीने का टारगेट प्राइस 1,817 रुपए दिया गया. करंट प्राइस इसमें 15% तक रिटर्न मिल सकता है.

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: ब्रोकरेज ने किस स्टॉक्स पर बाय रेटिंग दी है?
सरकारी डिफेंस कंपनी BDL पर बाय की रेटिंग दी है.

सवाल: स्टॉक पर टारगेट प्राइस कितना है?
12 महीने का टारगेट प्राइस 1,817 रुपए दिया गया है.

सवाल: निवेशकों के लिए इसमें क्या खास है?
नहीं. इससे पहले अप्रैल 2022 में NHSRCL ने L&T को पैकेज T3 का काम सौंपा था.

सवाल: कंपनी की सबसे बड़ी मजबूती क्या है?
स्वदेशी तकनीक और इन-हाउस उत्पादन.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6