क्या डिफेंस स्टॉक्स में फिर लौटेगी तेज रैली? 4 कंपनियों पर आई रिपोर्ट, एक में 45% तेजी की उम्मीद!

डिफेंस सेक्टर के शेयरों में फिर से हलचल तेज होती दिख रही है. HAL, Solar Industries, Azad Engineering और Data Patterns पर आई नई ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है. कई ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने इन कंपनियों के टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं. खास बात यह है कि एक स्टॉक में 45% से ज्यादा तेजी की संभावना जताई गई है.
क्या डिफेंस स्टॉक्स में फिर लौटेगी तेज रैली? 4 कंपनियों पर आई रिपोर्ट, एक में 45% तेजी की उम्मीद!

4 डिफेंस कंपनियों पर आई रिपोर्ट, एक में 45% तेजी की उम्मीद. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

कुछ समय की सुस्ती के बाद डिफेंस शेयरों में फिर से जान आती दिख रही है. सोमवार के बाजार में कई डिफेंस स्टॉक्स निवेशकों की नजर में रहे. वजह बनीं ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज की नई रिपोर्ट्स.

कहीं टारगेट प्राइस बढ़े, कहीं मजबूत ऑर्डर बुक की चर्चा हुई, तो कहीं आने वाले डिलीवरी ट्रिगर्स को बड़ा गेमचेंजर बताया गया. HAL, Solar Industries, Azad Engineering और Data Patterns जैसे नामों पर आई रिपोर्ट्स ने संकेत दिए हैं कि डिफेंस सेक्टर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.

Solar Industries पर Goldman Sachs बुलिश

Solar Industries पर Goldman Sachs ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 18,900 रुपये से बढ़ाकर 19,590 रुपये कर दिया है. कंपनी का मौजूदा CMP 18,011 रुपये बताया गया है.

Solar Industries India Share

रिपोर्ट में कहा गया कि Q4FY26 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे. खास तौर पर कंपनी की मजबूत गाइडेंस को आगे स्टॉक के लिए बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि FY28E में रेवेन्यू ग्रोथ पर ammonium nitrate demand cooling-off का असर दिख सकता है. इसके बावजूद फिलहाल बाजार कंपनी की ग्रोथ विजिबिलिटी को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है.

HAL पर सबसे ज्यादा चर्चा, कई ब्रोकरेज की अलग राय

Hindustan Aeronautics Limited यानी HAL पर सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कंपनी का CMP 4,316.80 रुपये बताया गया है.

Jefferies ने दिया 6300 का टारगेट

Jefferies ने HAL पर Buy रेटिंग कायम रखी है और टारगेट प्राइस 6,220 रुपये से बढ़ाकर 6,300 रुपये कर दिया. यानी शेयर अपनी मौजूदा कीमत से लगभग 45% ऊपर जा सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक मार्च तिमाही EBITDA अनुमान से 10% नीचे रहा क्योंकि रेवेन्यू में 9% की कमी रही.

इसके बाद FY27E और FY28E EPS अनुमान को 3-8% तक घटाया गया है. लेकिन रिपोर्ट का सबसे बड़ा पॉइंट Tejas Mk1A aircraft delivery को माना गया. Jefferies का कहना है कि अगले 3 महीनों में एक्जीक्यूशन तेज हुआ तो स्टॉक में मजबूत तेजी आ सकती है.

JP Morgan ने घटाया टारगेट, लेकिन भरोसा कायम

JP Morgan ने HAL पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी लेकिन टारगेट प्राइस 6004 रुपये से घटाकर 5145 रुपये कर दिया. रिपोर्ट में कहा गया कि LCA delivery delays अभी भी बड़ा ओवरहैंग बने हुए हैं. हालांकि FY27 में डबल डिजिट ग्रोथ गाइडेंस और मैन्युफैक्चरिंग-लेड ग्रोथ आउटलुक को पॉजिटिव माना गया. ब्रोकरेज का मानना है कि बड़े ऑर्डर बुक और मजबूत RoCEs और RoEs को देखते हुए वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है.

Goldman Sachs और CLSA भी पॉजिटिव

Goldman Sachs ने HAL पर Neutral रेटिंग रखते हुए टारगेट 5225 रुपये से बढ़ाकर 5545 रुपये किया. वहीं CLSA ने Accumulate रेटिंग के साथ टारगेट 5175 रुपये से बढ़ाकर 5265 रुपये कर दिया.

CLSA के मुताबिक कंपनी का PAT इंजन डिलेवरी, हेलिकॉप्टर डिलेवरी और ट्रेजरी इनकम की वजह से अनुमान से बेहतर रहा. कंपनी का cash pile भी 21% बढ़कर 4.9 billion डॉलर तक पहुंच गया. रिपोर्ट में कहा गया कि Mk1A delivery की शुरुआत और GE engine production deal पर clarity आगे बड़े ट्रिगर साबित हो सकते हैं. CLSA ने HAL को "cheapest pure-play defence stock" तक बताया.

Azad Engineering में 27% से ज्यादा upside की उम्मीद

Azad Engineering पर Goldman Sachs ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 2200 रुपये से बढ़ाकर 2460 रुपये कर दिया. कंपनी का CMP 1,928.30 रुपये बताया गया है. इस हिसाब से स्टॉक में करीब 27% अपसाइड की संभावना बनती दिख रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक Q4FY26 परफॉर्मेंस अनुमान से थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन अर्निंग आउटलुक अभी भी मजबूत है. ब्रोकरेज ने कहा कि मौजूदा मजबूत ऑर्डर बुक शॉर्ट-टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करेगा. साथ ही दो बड़े डेवलपमेंट्स पर खास जोर दिया गया-

  • MHI को हॉट इंजन कंपोनेंट्स की सप्लाई.
  • 20 ATGG इंजन्स सप्लाई अपॉर्चुनिटी.

इन्हें आगे कंपनी के लिए बड़े ग्रोथ ड्राइवर्स माना गया है.

Data Patterns पर सबसे बड़ा दांव

Data Patterns पर आई रिपोर्ट्स ने बाजार का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है. Jefferies ने दिया 4500 रुपये का टारगेट. Jefferies ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 3710 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दिया. कंपनी का CMP 3,751.20 रुपये है. रिपोर्ट के मुताबिक मार्च तिमाही EBITDA अनुमान से 13% ज्यादा रहा. मार्जिन सरप्राइज 55.9% तक पहुंचा जो बाजार को चौंकाने वाला रहा. Medium-term order pipeline भी 20-30 अरब रुपये से बढ़ाकर 20-40 अरब रुपये कर दी गई.

मैनेजमेंट ने FY27E के लिए-

  • 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस.
  • 35-40% मार्जिन गाइडेंस.

बरकरार रखी है. Jefferies का कहना है कि इन-हाउस टेक्नोलॉजी कैपिबिलिटी आने वाले समय में प्रॉफिट ग्रोथ को तेज कर सकती है. रिपोर्ट में FY26-30E के बीच प्रॉफिट्स में 2.4x ग्रोथ की उम्मीद जताई गई.

Goldman Sachs भी बुलिश

Goldman Sachs ने भी Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 3650 रुपये से बढ़ाकर 4165 रुपये कर दिया. ब्रोकरेज ने कहा कि Q4 परफॉर्मेंस मिक्स्ड रही, लेकिन अर्निंग आउटलुक मजबूत बना हुआ है. रिपोर्ट में एक्सपोर्ट अपार्चुनिटी को बड़ा पॉजिटिव बताया गया. खासकर vertically integrated business model को फ्यूचर ग्रोथ का मजबूत आधार माना गया.

आखिर डिफेंस सेक्टर में क्यों बढ़ रही उम्मीद?

डिफेंस सेक्टर को लेकर बाजार में उम्मीद इसलिए बढ़ रही है क्योंकि कई कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले सालों की ग्रोथ विजिबिलिटी साफ दिख रही है. मेक इन इंडिया थीम से घरेलू कंपनियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, जबकि एक्सपोर्ट अपॉर्चुनिटी भी तेजी से बढ़ रही हैं.

ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि HAL, Data Patterns और Azad Engineering जैसी कंपनियों में एक्जीक्यूशन सुधार और समय पर डिलेवरी रेवेन्यू ग्रोथ को तेज कर सकती है. साथ ही मजबूत मार्जिन्स और प्रॉफिटिबिलिटी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. यही वजह है कि डिफेंस सेक्टर फिर से बाजार का पसंदीदा थीम बनता दिख रहा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6