&format=webp&quality=medium)
Defence Stocks to Buy.
Defence Stocks to Buy: शेयर बाजार में निवेशक हमेशा उन कंपनियों की तलाश में रहते हैं जिनमें आने वाले वर्षों में तेजी से ग्रोथ की संभावना हो. ऐसी ही एक कंपनी है Premier Explosives, जो इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव और डेटोनेटर्स बनाती है. कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक, डिफेंस सेक्टर में बढ़ती मांग और शानदार ग्रोथ टारगेट्स हैं. इनको देखते हुए ब्रोकरेज आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने इसमें खरीदारी की सलाह दी है. करंट प्राइस से डिफेंस स्टॉक में 22% से ज्यादा अपसाइड दिख सकता है.
₹1100 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक
FY26 तक ₹600 करोड़ राजस्व का लक्ष्य
तगड़ी ग्रोथ की उम्मीद
एनालिस्ट्स भी Premier Explosives के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनका अनुमान है कि कंपनी की सेल्स FY28 तक औसतन 27% की दर से बढ़ेगी और मुनाफा लगभग 54% की दर से बढ़ने की उम्मीद है.
डिफेंस सेक्टर में बढ़ते अवसर
भारत सरकार ने हाल के वर्षों में रक्षा क्षेत्र में आयात पर निर्भरता घटाने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है. डिफेंस एक्सपोर्ट्स भी लगातार बढ़ रहे हैं. डिफेंस एक्विजिशन रोडमैप और आत्मनिर्भर भारत अभियान से डिफेंस कंपनियों को फायदा मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- 1 से 1.5 साल में कर्ज मुक्त होगी यह होटल कंपनी! ब्रोकरेज ने कहा- शेयर पर लगाओ दांव, मिलेगा शानदार रिटर्न
Premier Explosives के प्रोडक्ट्स सिर्फ डिफेंस तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह ISRO और अंतरिक्ष मिशनों के लिए भी विस्फोटक और प्रणालियां सप्लाई करती है. यह डाइवर्सिफिकेशन भी कंपनी के लिए एक मजबूत प्लस प्वाइंट है.
ब्रोकरेज ने Premier Explosives के शेयर के लिए ₹680 का टारगेट प्राइस तय किया है. लास्ट सेशन में शेयर ₹556.80 पर बंद हुआ है. मौजूदा स्तरों से इसमें 22% अपसाइड पोटेंशियल नजर आता है.
| Stock | Rating | CMP (₹) | Target (₹) |
| Premier Explosives | Buy | 556.80 | 680 |
डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) का 52 वीक हाई 667 रुपये है और लो 308.95 रुपये है. स्टॉक एक महीने में 30% से ज्यादा बढ़ा है. वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 73% की तेजी दर्ज की गई है. पिछले एक साल में शेयर में 2.35% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर 171%, 3 साल में 449% और 5 साल में 2232% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
जून तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा ₹7 करोड़ से सालाना आधार पर 110% बढ़कर ₹15 करोड़ पर पहुंच गया. इस दौरान आय भी ₹83 करोड़ से 72% की बढ़त के साथ ₹142 करोड़ पर पहुंच गई. कामकाजी मुनाफा यानी EBTIDA ₹15 करोड़ से 25% की ग्रोथ के साथ ₹20.9 करोड़ रुपये रहा.
सवाल: Premier Explosives क्या करती है?
कंपनी डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए विस्फोटक और संबंधित प्रणालियों का निर्माण करती है.
सवाल: कंपनी के पास कितने ऑर्डर्स हैं?
कंपनी के पास लगभग ₹1,100 करोड़ का ऑर्डर बुक है, जो इसकी सालाना बिक्री से दोगुना है.
सवाल: ऑर्डर बुक में डिफेंस सेक्टर का कितना हिस्सा है?
कंपनी के कुल ऑर्डर्स का करीब 85% हिस्सा डिफेंस सेक्टर से आता है.
सवाल: कंपनियां जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कहां करेंगी?
नए प्रोजेक्ट और विस्तार, कर्ज चुकाने, कैपेक्स और वर्किंग कैपिटल पर इस्तेमाल करेंगी.
सवाल: FY26 तक कंपनी का राजस्व लक्ष्य कितना है?
कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2026 तक वह ₹600 करोड़ का राजस्व हासिल करे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
