&format=webp&quality=medium)
Defence Stocks to BUY: अमेरिका में पॉजिटिव रोजगार डेटा और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर नए अपडेट से ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरा है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है. निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. बाजार के इस माहौल में अगर आप शॉर्ट-टर्म में रिटर्न की तलाश में हैं तो आपके लिए ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने 4 स्टॉक्स चुने है. इनमें से 10 से 15 दिनों के लिहाज से खरीद की सलाह दी है. इनमें से एक डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) है. ब्रोकरेज इनके लिए टारगेट और स्टॉप लॉस बताए हैं.
आयरन एंड स्टील कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel) पर खरीद की सलाह है. HDFC सिक्योरिटीज ने शॉर्ट-टर्म टारगेट 1,028 रुपये प्रति शेयर दिया है. 955 रुपये पर एड ऑन डिप्स की सलाह है. स्टॉप लॉस 940 रुपये रखा है. टाइम फ्रेम 15 दिन है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज के मुताबिक, प्राइस एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रहा है. डेली/इंट्राडे चार्ट पर ब्रेकआउट देखा गया है. प्राइस प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है. ऑस्सीलेटर पॉजिटिव सिग्नल के साथ स्थित है.
टायर बनाने वाली कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज (JK Tyre) पर BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने 10 दिनों के लिए टारगेट प्राइस 400 रुपये प्रति शेयर दिया है. 361 रुपये पर एड ऑन डिप्स की सलाह दी है. 355 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है.
ब्रोरकेज के मुताबिक, स्टॉक प्राइस ने डेली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को ब्रेक किया है. प्राइस में तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. स्टॉक प्राइस 50 DEMA और 200 DEMA के ऊपर बनी हुई है. वीकली RSI 50 के ऊपर पहुंच गया है, जो एक सस्टेनेबल अपट्रेंड का संकेत देता है. वीकली MACD अब सिग्नल लाइन और इक्विलिब्रियम लाइन के ऊपर स्थित है.

ब्रोकरेज ने इंफ्रा कंपनी GR Infraprojects पर खरीद की सलाह दी है. 1,455 रुपये का टारगेट और स्टॉप लॉस 1,300 रुपये रखा है. 1,325 रुपये पर एड ऑन डिप्स की सलाह है. टाइम फ्रेम 10 दिन है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, साइडवेज कंसोलिडेशन के बाद, GRINFRA के स्टॉक प्राइस में अब अपसाइड बाउंस देखने को मिला है. शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अब पॉजिटिव दिखाई दे रहा है. इंट्राडे / डेली टाइमफ्रेम चार्ट के अनुसार पॉजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बनता देखा गया है. इंट्राडे / डेली RSI भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है. स्टॉक प्राइस का ओवरऑल बुलिश चार्ट पैटर्न लॉन्ग ट्रेडिंग के अवसर की ओर इशारा करता है.

डिफेंस स्टॉक (Defence Stocks) जेनसार टेक्नोलॉजीजी (Zensar Technologies) पर BUY की रेटिंग है. 798 रुपये का स्टॉप लॉस और 900 रुपये का टारगेट दिया गया है. 813 रुपये पर एड ऑन डिप्स की सलाह है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, डेली चार्ट पर स्टॉक प्राइस ने कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट किया है. प्राइस में तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. स्टॉक की कीमत 50 DEMA और 200 DEMA के ऊपर टिकी हुई है. वीकली RSI 50 के ऊपर पहुंच गया है, जो एक सस्टेनेबल अपट्रेंड का संकेत देता है. वीकली MACD अब सिग्नल लाइन और इक्विलिब्रियम लाइन के ऊपर है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)