Defence Stocks समेत इन 3 शेयरों में आने वाली है सुपर रैली, 3 हफ्तों में झमाझम रिटर्न की तैयारी

Defence Stocks to BUY: सीजफायर लागू होने के बाद बाजार में शानदार तेजी है और निफ्टी 24700 के पार पहुंच गया है. जानिए अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से किन स्टॉक्स में कमाई का मौका बन रहा है.
Defence Stocks समेत इन 3 शेयरों में आने वाली है सुपर रैली, 3 हफ्तों में झमाझम रिटर्न की तैयारी

Best Defence Stocks to BUY.

Defence Stocks to BUY: सीजफायर लागू होने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में सुपर रैली है और निफ्टी में 700 अंकों से अधिक तेजी है और यह 24700 के ऊपर कारोबार कर रहा है. बाजार में चारों तरफ हरियाली है. बैंक निफ्टी में 3% की बंपर तेजी है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि 24500 के ऊपर सस्टेन करने के बाद निफ्टी के लिए टारगेट 24800 का होगा. ब्रोकरेज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3 स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए पिक किया है. इनमें दो डिफेंस स्टॉक्स हैं. जानिए इन स्टॉक्स के लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं. बता दें कि इतनी बड़ी तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Apollo Micro Systems Share Price Target

Apollo Micro Systems का शेयर डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 128 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 125-121 रुपए की रेंज में इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 114 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट 141/150 रुपए का दिया गया है. इस शेयर ने 120 रुपए के ऊपर फॉलिंग चैनल पैटर्न को ब्रेक किया है. मीडियम टर्म में शेयर में अपट्रेंड देखा जा सकता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स तेजी की तरफ इशारा कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Bharat Electronics Share Price Target



Bharat Electronics का शेयर एक फीसदी की तेजी के साथ 318 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 313-307 रुपए की रेंज में इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 295 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट 340/349 रुपए का दिया गया है. विकली चार्ट पर इस शेयर ने 303 रुपए के ऊपर फॉलिंग चैनल पैटर्न को ब्रेक किया है. मीडियम टर्म में शेयर में अपट्रेंड देखा जा सकता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स तेजी की तरफ इशारा कर रहा है.

Nazara Technologies Share Price Target

गेमिंग कंपनी Nazara Technologies का शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ 1138 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 1085-1065 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1013 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट 1199/1245 रुपए का दिया गया है. विकली चार्ट पर इस शेयर ने 1040 रुपए के ऊपर पैटर्न को ब्रेक किया है. मीडियम टर्म में शेयर में अपट्रेंड देखा जा सकता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स तेजी की तरफ इशारा कर रहा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)