चीन से बातचीत या अमेरिका की नरमी... डिफेंस सेक्टर में जोरदार रैली के पीछे क्या है वजह? इन स्टॉक पर सबकी नजर

Defence Stocks Rally: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार रैली दिखी. निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4% से ज्यादा चढ़ा. MTAR Technologies, BEML, HAL, BEL और Paras Defence जैसे स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी देखने को मिली.
चीन से बातचीत या अमेरिका की नरमी... डिफेंस सेक्टर में जोरदार रैली के पीछे क्या है वजह? इन स्टॉक पर सबकी नजर

Defence Stocks Rally: बीते कुछ दिनों से डिफेंस सेक्टर में फिर से रैली दिखती हुई नजर आ रही है. बात करें शुक्रवार, 12 सितंबर की तो हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार में डिफेंस स्टॉक्स ने जोरदार प्रदर्शन किया. निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4.34% की तेजी के साथ इंट्राडे हाई 8,041.50 तक पहुंचा. इसके अलावा कई डिफेंस स्टॉक्स में भी कमाल की तेजी देखने को मिली. चलिए अब समझते हैं कि आखिर ये डिफेंस सेक्टर में ये रैली क्यों है.

पहले जानिए किन शेयरों में रही तेजी

शुक्रवार को डिफेंस इंडेक्स के इस उछाल में कई डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने अहम योगदान दिया. MTAR टेक्नोलॉजीज 9.65% की छलांग के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा BEML (7.82%), Astra Microwave Products (7.8%), Garden Reach Shipbuilders & Engineers (7.6%) और Data Patterns (5.55%) में भी जबरदस्त तेजी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

Bharat Dynamics (5.22%), Paras Defence (4.66%), Mazagon Dock (3.9%), Unimech Aerospace (3.89%) और Cochin Shipyard (3.76%) ने भी मजबूत बढ़त दर्ज की. वहीं, HAL (3.21%), BEL (3.18%), Mishra Dhatu Nigam (2.87%), Dynamatic Technologies (1.89%), Zen Technologies (1.59%) और DCX Systems (0.54%) भी हरे निशान में बंद हुए. चलिए अब जानते हैं कि आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?

ताजा ऑर्डर्स से बढ़ा भरोसा

बाजार में तेजी का एक बड़ा कारण कंपनियों को मिले नए ऑर्डर्स हैं. Paras Defence & Space Technologies को हाल ही में रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली Opto Electronics Factory (OLF) से करीब ₹26.6 करोड़ का ऑर्डर मिला है. यह खबर निवेशकों के लिए सकारात्मक रही.

वहीं, MTAR Technologies के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी को अपने लंबे समय से जुड़े ग्राहक Bloom Energy Corporation से $43.87 मिलियन (₹386.06 करोड़) का ऑर्डर मिला है. इस अनुबंध के तहत डिलीवरी मार्च और जून 2026 तक पूरी की जाएगी. केवल दो ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयरों में 12% की उछाल आ चुकी है.

HAL और ISRO की साझेदारी

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने इस हफ्ते इसरो (ISRO) के साथ Small Satellite Launch Vehicle (SSLV) टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार भारत के स्पेस और डिफेंस सेक्टर के बीच गहराते सहयोग को दिखाता है.

इसके अलावा, HAL को अमेरिका से LCA Mark-1A फाइटर जेट प्रोग्राम के लिए तीसरा GE-404 इंजन प्राप्त हुआ है. चौथा इंजन इस महीने के अंत तक भारत पहुंचने की उम्मीद है. इससे कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता और भविष्य की डिलीवरी टाइमलाइन मजबूत होगी.

मजगांव डॉक और भारतीय नौसेना की बातचीत

Mazagon Dock Shipbuilders ने गुरुवार को जानकारी दी कि कंपनी ने भारतीय नौसेना के साथ Submarine Project-P75(I) को लेकर बातचीत शुरू कर दी है. यह प्रोजेक्ट भारत की नौसैनिक ताकत को और मजबूत करेगा और कंपनी के ऑर्डर बुक को भी बड़ा बढ़ावा देगा.

अंतरराष्ट्रीय असर

भारतीय डिफेंस स्टॉक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे घटनाक्रम से भी सपोर्ट मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले हफ्ते भारत का दौरा करेगा. इस दौरान भारतीय नौसेना के लिए 6 अतिरिक्त P-8I मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट की डील पर बातचीत होगी.

भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने जा रही है. हाल ही में अमेरिका ने भारत से रूसी तेल की खरीदारी जारी रहने के चलते भारतीय आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाए थे. इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल के दिनों में सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की उम्मीद बढ़ी है.

रूस के साथ सहयोग की संभावनाएं

रूस के साथ भारत के डिफेंस सहयोग की दिशा में भी नई संभावनाएं खुल रही हैं. हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मास्को भारत में Su-57 लड़ाकू विमान के उत्पादन को लेकर निवेश की संभावनाओं का अध्ययन कर रहा है. हाल ही में चीन में आयोजित SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने इस रिश्ते को और मजबूत किया है.

निवेशकों का बढ़ता भरोसा

नए ऑर्डर्स, भारत-अमेरिका डिफेंस सहयोग, रूस के साथ संभावित प्रोजेक्ट्स और सरकार की डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया है. यही कारण है कि शुक्रवार को डिफेंस सेक्टर में एकतरफा खरीदारी देखने को मिली और अधिकांश स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. डिफेंस स्टॉक्स में अचानक तेजी क्यों आई?

हालिया ऑर्डर विन्स, HAL-ISRO करार और भारत-अमेरिका डिफेंस डील की उम्मीदों से सेक्टर में तेजी आई.

Q2. निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स कितना चढ़ा?

यह इंडेक्स 4.34% की बढ़त के साथ 8,041.50 के स्तर तक पहुंचा.

Q3. टॉप गेनर कंपनियां कौन-सी रहीं?

MTAR Technologies, BEML, Astra Microwave, Garden Reach और Data Patterns.

Q4. HAL को हाल ही में कौन-सा ऑर्डर मिला?

HAL को अमेरिका से LCA Mark-1A फाइटर जेट प्रोग्राम के लिए GE-404 इंजन मिला और ISRO के साथ SSLV टेक्नोलॉजी करार किया.

Q5. रूस और भारत के बीच कौन-सा नया प्रोजेक्ट चर्चा में है?

रूस भारत में Su-57 लड़ाकू विमान बनाने के लिए निवेश संभावनाओं का अध्ययन कर रहा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश जोखिमों को अधीन है. इसलिए निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6