Defence Stocks: 30 दिन में इन 10 शेयरों ने बरसाया पैसा, डिफेंस सेक्टर बना आउटपरफॉर्मर

Defence Stocks: बीते एक महीने में निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने 18.5% का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 50 ने इसी अवधि में 7.6% की बढ़त दर्ज की. यह अंतर दिखाता है कि डिफेंस सेक्टर ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है.
Defence Stocks: 30 दिन में इन 10 शेयरों ने बरसाया पैसा, डिफेंस सेक्टर बना आउटपरफॉर्मर

Defence Stocks: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और सीज़फायर के बाद शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर फोकस में है. Defence Stocks में रैली देखने को मिल ही है. डिफेंस सेक्टर में भारत ने भी जबरदस्त छलांग लगाई है और इस तनाव से एक चीज साफ हो गई है कि भारत इस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है. ऐसे में डिफेंस सेक्टर इन दिनों निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

बीते एक महीने में निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने 18.5% का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 50 ने इसी अवधि में 7.6% की बढ़त दर्ज की. यह अंतर दिखाता है कि डिफेंस सेक्टर ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है.

इन 10 शेयरों ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

Add Zee Business as a Preferred Source
कंपनी का नामएक महीने में रिटर्न
Bharat Dynamics32%
Mishra Dhatu Nigam28%
Astra Microwave24%
Mazagon Dock23.00%
Bharat Electronics18.00%
Garden Reach Shipbuilders18%
HAL12%
Cochin Shipyard12%
BEML9%
Zen Technologies6%

ये आंकड़े दिखाते हैं कि निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर में लगातार बढ़ रहा है, खासकर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार की नीति-सुधारों के चलते.

मैन्युफैक्चिरंग में भारत कितना आगे?

2014-15 में भारत अपनी 65-70% डिफेंस ज़रूरतों के लिए आयात पर निर्भर था. लेकिन अब यह तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. आज 65% से अधिक डिफेंस इक्विपमेंट देश में ही बनाए जा रहे हैं. डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं.

2014-15
2023-24

डिफेंस एक्सपोर्ट में 34 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जो भारत की उत्पादन क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में हिस्सेदारी को दर्शाता है.

भारत का Defence Budget

भारत का डिफेंस बजट भी 2013-14 की तुलना में ढाई गुना बढ़कर अब ₹6.8 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है. वित्त वर्ष 2024-25 में हुए कुल 193 रक्षा अनुबंधों में से 92% यानी 177 कॉन्ट्रैक्ट घरेलू कंपनियों को मिले हैं, जो स्पष्ट संकेत है कि सरकार देश की इंडस्ट्री को प्राथमिकता दे रही है. सरकार ने 2029 तक ₹3 लाख करोड़ के डिफेंस प्रोडक्शन और ₹50,000 करोड़ के एक्सपोर्ट का लक्ष्य तय किया है, जिसे हासिल करने के लिए नीतिगत और ढांचागत सुधार तेजी से किए जा रहे हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

डिफेंस सेक्टर में भारत का औद्योगिक ढांचा लगातार सुदृढ़ हो रहा है:

  • डिफेंस PSUs: 16
  • लाइसेंस प्राप्त प्राइवेट कंपनियाँ: 430+
  • MSMEs: 16,000+
  • प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी: 21%

यह औद्योगिक आधार न केवल उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि देश में रोजगार और तकनीकी नवाचार को भी मजबूती देता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6