बाजार धड़ाम, डिफेंस शेयरों में धमाका! इजरायल-ईरान युद्ध के बीच 15% से ज्यादा भागे ये Defence Stocks

Defence Stocks: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1200 अंकों और निफ्टी में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. इसके उलट डिफेंस स्टॉक्स कंपनियों के शेयरों में 15% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
बाजार धड़ाम, डिफेंस शेयरों में धमाका! इजरायल-ईरान युद्ध के बीच 15% से ज्यादा भागे ये Defence Stocks

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने ने जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया है. (AI Image)

Defence Stocks: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने ने जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया है, वहीं डिफेंस स्टॉक्स (Defense Stocks) में जबरदस्त रैलीदेखने को मिल रही है. सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1200 अंकों और निफ्टी में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. इसके उलट डिफेंस स्टॉक्स कंपनियों के शेयरों में 15% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

डिफेंस स्टॉक आम तौर पर ऐसी स्थिति पर पॉजिटिव रिएक्ट करते हैं क्योंकि इससे डिफेंस इक्विपमेंट और उन्हें बनाने के लिए जरूरी पार्ट्स की डिमांड बढ़ जाती है.

बाजार में हाहाकार

Add Zee Business as a Preferred Source

इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स 1551.45 या 1.91% की गिरावट के साथ 79,735.74 और निफ्टी 477.25 अंक या 1.90% की कमजोरी के साथ 24,701.40 पर था.

निफ्टी डिफेंस इंडेक्स का प्रदर्शन

पिछले हफ्ते निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 1.68%, एक महीने में 4.48%, तीन महीने में 3.13%, 6 महीने में 7.23%, YTD 6.17% और पिछले साल 59.86% की बढ़त हुई.

डिफेंस स्टॉक्स पर बढ़ा फोकस

  • इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और जवाबी कार्रवाई के बाद डिफेंस इक्विपमेंट्स की मांग बढ़ने की संभावनाओं ने इन स्टॉक्स को पंख लगा दिए हैं.
  • युद्ध की अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित दांव के तौर पर डिफेंस स्टॉक्स पर फोकस कर रहे हैं.

टॉप गेनर्स

सबसे ज्यादा तेजी ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज में 15.12% दर्ज की गई. लास्ट सेशन में शेयर 411.75 रुपए पर बंद हुआ था, जो आज बढ़कर 474 रुपए पर पहुंच गया. वहीं, पारस डिफेंस के शेयर 13.2 फीसदी उछलकर 722.50 रुपए पर पहुंच गए.

इसके अलावा, ASTRAMICRO में 5%, Solar Industries में 4.31%, BDL में 4%, जेनटेक में 3.6% और BEL में 2.7% की बढ़त दर्ज की गई.

टॉप लूजर्स

पॉजिटिव सेंटिमेंट के बावजूद कुछ डिफेंस स्टॉक्स गिरे हैं. भारत फोर्ज 2.77% गिरकर 1,858.50 रुपए पर आ गया, CYIENTDLM 3.26 फीसदी गिरकर 302.40 रुपए पर आ गया और कोचीन शिपयार्ड 3.12 फीसदी गिरकर 1,445.90 रुपए पर आ गया.

Macquarie ने जताया BEL पर भरोसा

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर 2.71 फीसदी बढ़कर 456.70 रुपये पर पहुंच गया.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने BEL पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है.
टारगेट प्राइस 490 रुपए से बढ़ाकर 530 रुपये तय किया है.
इसका मतलब है कि करंट प्राइस डिफेंस स्टॉक में लगभग 17 फीसदी की तेजी आ सकती है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6