डिफेंस स्टॉक में आ सकती है 30% की गिरावट! कमजोर नतीजों से टूटा भरोसा, ब्रोकरेज ने दी 'SELL' की रेटिंग

Defence Stock: लगातार कई तिमाहियों से खराब प्रदर्शन और मैनेजमेंट की ओर से कोई स्पष्ट गाइडेंस न मिलने के कारण ब्रोकरेज हाउस डिफेंस स्टॉक पर अपनी रेटिंग डाउनग्रेड कर दिया है.
डिफेंस स्टॉक में आ सकती है 30% की गिरावट! कमजोर नतीजों से टूटा भरोसा, ब्रोकरेज ने दी 'SELL' की रेटिंग

डिफेंस कंपनी लगातार कई तिमाहियों से खराब प्रदर्शन कर रही है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

DCX Systems Share Price Target: एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के शेयर में शुक्रवार को तेज गिरावट देखने को मिली. BSE पर शेयर 8.20% गिरकर ₹195.05 पर आ गया. खबर लिखे जाने तक स्टॉक 197.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. दरअसल, डिफेंस कंपनी DCX Systems ने एक बार फिर कमजोर तिमाही नतीजे पेश किए हैं. कंपनी के रेवेन्यू, मार्जिन और मुनाफे पर लगातार दबाव बना हुआ है, जिससे पिछले कई तिमाहियों से जारी कमजोर प्रदर्शन का सिलसिला आगे बढ़ता दिख रहा है.

DCX Systems के चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे बेहद निराशाजनक रहे हैं. लगातार कई तिमाहियों से खराब प्रदर्शन और मैनेजमेंट की ओर से कोई स्पष्ट गाइडेंस न मिलने के कारण ब्रोकरेज हाउस च्वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग डाउनग्रेड कर दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

शेयर में 30% गिरावट की आशंका

ब्रोकरेज ने कंपनी के कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए इसे 'Reduce' से डाउनग्रेड करके 'SELL' कर दिया गया है. नया टारगेट प्राइस ₹150 तय किया गया है, जो करीब 30% की भारी गिरावट को दिखाता है. ब्रोकरेज का कहना है कि जब तक कंपनी में एक्सीक्यूशन सुधार और मार्जिन स्थिरता के स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक स्टॉक पर सकारात्मक नजरिया बनाना मुश्किल होगा.

ब्रोकरेज ने क्यों रेटिंग को घटाया?

ब्रोकरेज के अनुसार, DCX Systems का प्रदर्शन पिछले कई तिमाहियों से कमजोर बना हुआ है. कंपनी राजस्व, मार्जिन और मुनाफे तीनों मोर्चों पर दबाव झेल रही है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि कंपनी मजबूत ऑर्डर बुक होने के बावजूद उसे बेहतर कमाई में बदल नहीं पा रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की मैनेजमेंट लंबे समय से निवेशकों के साथ सक्रिय संवाद नहीं कर रही है और भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे रही. इससे कंपनी की ग्रोथ और रिकवरी का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है.

ऑर्डर बुक मजबूत, लेकिन एक्सीक्यूशन कमजोर

डिफेंस कंपनी की ऑर्डर बुक ₹29,840 करोड़ पर बनी हुई है. हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि सिर्फ मजबूत ऑर्डर बुक निवेशकों को भरोसा देने के लिए पर्याप्त नहीं है, जब तक कंपनी लगातार बेहतर एक्सीक्यूशन और मार्जिन रिकवरी नहीं दिखाती.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 2 वर्षों से कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ में लगातार गिरावट देखी जा रही है और लगभग हर तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे आए हैं. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी की चुनौतियां केवल अस्थायी नहीं बल्कि स्ट्रक्चरल भी हो सकती हैं.

Q4FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Q4FY26 में DCX Systems का रेवेन्यू सालाना आधार पर 58.44% गिरकर ₹205.91 करोड़ रहा. चौथी तिमाही में EBITDA 24.27% घटकर ₹12.20 करोड़ पर आ गया. हालांकि EBITDA मार्जिन 3.25% से बढ़कर 5.92% पर पहुंच गया. लेकिन इस दौरान मुनाफा 17.10% गिरकर ₹7.71 करोड़ पर आ गया.

डीटेलQ4 FY26Q4 FY25Y-o-Y (%) (Standalone)
Revenue from Operations205.91495.41-58.44%
Raw Material Expenses187482.82
Employee Cost5.124.25
Other Operating expenses (Incl. FX Gain/Loss)9.294.27
Total Expenditure (Incl. FX Gain/Loss)201.41491.34
Other Income9.3613.68
Depreciation1.661.64
EBIT12.216.11-24.27%
EBIT Margin5.92%3.25%267bps
Finance costs0.651.44

Share in Profit / (Loss) Joint Venture

Profit Before Tax11.5514.67-21.27%
Tax3.845.37
Profit After Tax7.719.3-17.10%
PAT Margin3.74%1.89%185bps
Basic EPS*0.690.83

क्लाइंट लिस्ट

DCX Systems के क्लाइंट लिस्ट जबरदस्त हैं. इनमें ELTA Systems, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), IAI, Elbit Systems, Lockheed Martin, LT, Rafael, Collins Aerospace, Boeing, Kalyani, Alpha-Elsec और AMETEK शामिल हैं.

मजबूत ऑर्डर बुक

  • डिफेंस कंपनी की ऑर्डर बुक ट्रेंड पर नजर डालें तो पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार मजबूती देखने को मिली है. Q4FY24 में कंपनी की ऑर्डर बुक ₹8,012 करोड़ थी, जो Q1FY25 में बढ़कर ₹19,370 करोड़ और Q2FY25 में ₹21,640 करोड़ पहुंच गई.
  • इसके बाद Q3FY25 में ऑर्डर बुक रिकॉर्ड ₹33,590 करोड़ तक पहुंची. हालांकि Q4FY25 में यह घटकर ₹28,550 करोड़ रही, लेकिन FY26 में भी कंपनी ने मजबूत ऑर्डर बुक बनाए रखी.
  • Q1FY26 में ऑर्डर बुक ₹26,970 करोड़, Q2FY26 में ₹26,000 करोड़ और Q3FY26 में ₹25,820 करोड़ रही. वहीं Q4FY26 में यह फिर बढ़कर ₹29,840 करोड़ पहुंच गई.

तिमाहीऑर्डर बुक वैल्यू
Q4 FY24₹8012
Q1 FY25₹19370
Q2 FY25₹21640
Q3 FY25₹33590
Q4 FY25₹28550
Q1 FY26₹26970
Q2 FY26₹26000
Q3 FY26₹25820
Q4 FY26₹29840

Q4 में ₹720 करोड़ का ऑर्डर

डिफेंस कंपनी ने मार्च तिमाही के दौरान घरेलू और विदेशी ग्राहकों से ₹720 करोड़ से ज्यादा के नए ऑर्डर हासिल किए हैं. इसमें सबसे बड़ा ऑर्डर Hindustan Aeronautics Limited से मिला है, जिसके तहत एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए एंटीना और पावर सप्लाई की सप्लाई की जाएगी. इस ऑर्डर की वैल्यू ₹68 करोड़ से ज्यादा है.

इसके अलावा कंपनी को एक भारतीय कंपनी से एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए Maritime Patrol Radar System के निर्माण और सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसकी वैल्यू ₹563 करोड़ से ज्यादा है. कंपनी का कहना है कि ये ऑर्डर भविष्य में मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन को नए ऑर्डर्स में बदलने में मदद करेंगे.

कंपनी ने बताया कि लगातार ऑर्डर मिलने के चलते 31 मार्च 2026 तक उसका कुल ऑर्डर बुक करीब ₹2,984 करोड़ पर पहुंच गया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6