Defence Stock पर ब्रोकरेज की राय ने बढ़ाया सस्पेंस! 25% प्रॉफिट और 47% लॉस के बीच फंसे निवेशक

Defence Stock to Buy or Sell: भारत फोर्ज के चौथी तिमाही के मुनाफे में गिरावट आई है, जिसके बाद जेफरीज ने ₹2,500 का बुलिश टारगेट दिया है तो सिटी ने 47% गिरावट की चेतावनी दी है. ₹10,960 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक और ₹6.5 के डिविडेंड के बीच स्टॉक को लेकर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसों की राय पूरी तरह बंटी हुई है.
Defence Stock पर ब्रोकरेज की राय ने बढ़ाया सस्पेंस! 25% प्रॉफिट और 47% लॉस के बीच फंसे निवेशक

मार्च तिमाही के नतीजे के बाद भारत फोर्ज पर ब्रोकरेज की राय बंटी. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Defence Stock to Buy or Sell: फोर्जिंग और डिफेंस इक्विपमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge) के मार्च तिमाही (Q4FY26) नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज की राय पूरी तरह बंटी हुई नजर आ रही है. एक तरफ कुछ ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म कंपनी के मजबूत डिफेंस ऑर्डर बुक, एक्सपोर्ट ग्रोथ और FY27 गाइडेंस को लेकर बुलिश हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ब्रोकरेज अभी भी कमजोर घरेलू ग्रोथ और ऑर्डर एग्जीक्यूशन को लेकर सतर्क बने हुए हैं. यही वजह है कि किसी ने शेयर में 25% तक अपसाइड का अनुमान लगाया है, जबकि एक ब्रोकरेज ने 47% तक गिरावट की आशंका जताई है.

Q4 में मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा

भारत फोर्ज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 17% घटकर ₹233.45 करोड़ रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹282.62 करोड़ था. हालांकि, ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर ₹4,528.04 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹3,852.6 करोड़ था. यानी मांग और बिजनेस ग्रोथ बनी हुई है, लेकिन कुछ वन-टाइम खर्चों ने मुनाफे पर दबाव डाला.

किन वजहों से घटा मुनाफा?

कंपनी के मुताबिक, तिमाही के दौरान कुल ₹98.73 करोड़ के एक्सेप्शनल आइटम्स का असर पड़ा. इसमें शामिल हैं-

  • लेबर कोड बदलाव से जुड़ा खर्च
  • सब्सिडियरी में निवेश का इम्पेयरमेंट
  • जर्मनी यूनिट Bharat Forge CDP GmbH की रिस्ट्रक्चरिंग कॉस्ट

इन्हीं खर्चों की वजह से कंपनी का नेट प्रॉफिट दबाव में रहा.

पूरे साल का प्रदर्शन रहा मजबूत

FY26 के पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया.

  • नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1,089.4 करोड़ रहा
  • FY25 में यह ₹913.28 करोड़ था
  • रेवेन्यू बढ़कर ₹16,811.65 करोड़ पहुंच गया
  • पिछले साल यह ₹15,122.8 करोड़ था

6.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹6.5 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

डिफेंस बिजनेस बना सबसे बड़ा ट्रिगर

  • भारत फोर्ज का डिफेंस ऑर्डर बुक मजबूत बना हुआ है. कंपनी के पास करीब ₹10,960 करोड़ का डिफेंस ऑर्डर बुक है.
  • मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 25% बढ़ सकता है और EBITDA में भी मजबूत सुधार देखने को मिलेगा.
  • कंपनी आने वाले समय में डिफेंस और एयरोस्पेस बिजनेस पर फोकस बढ़ा रही है. इसके अलावा एक्सपोर्ट बिजनेस भी ग्रोथ का बड़ा इंजन बन सकता है.
स्टॉकस्टॉक ब्रोकरेजरेटिंगनया टारगेटपुराना टारगेटअपसाइड/डाउनसाइड
भारत फोर्जजेफरीजबाय₹2500₹2150+25.50%
जेपी मॉर्गनन्यूट्रल₹1,735₹1630-13%
मॉर्गन स्टैनलीओवरवेट₹2,233₹1,978+12%
सिटीसेल₹1,060₹970-47%

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

जेफरीज और मॉर्गन स्टैनली को डिफेंस और एक्सपोर्ट्स में लंबी अवधि की मजबूती दिख रही है. इसके उलट, सिटी (Citi) जैसे ब्रोकरेज डोमेस्टिक रेवेन्यू में सुस्ती और डिफेंस ऑर्डर्स के एक्सक्यूशन में होने वाली देरी को लेकर चिंतित हैं.

Jefferies

ब्रोकरेज का मानना है कि डिफेंस और एक्सपोर्ट ग्रोथ कंपनी के लिए लंबी अवधि का बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है.

  • Rating: BUY
  • Target Price: ₹2,500 (पहले ₹2,150)
  • अपसाइड: करीब 25.50%

JP Morgan

ब्रोकरेज ने आउटलुक में सुधार माना, लेकिन निकट भविष्य में बड़े ट्रिगर्स नहीं दिख रहे.

  • Rating: Neutral
  • Target Price: ₹1,735 ((पहले ₹1630)

Morgan Stanley

ब्रोकरेज ने कहा कि EBITDA अनुमान से थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन कंपनी की FY27 ग्रोथ गाइडेंस मजबूत है.

  • Rating: Overweight
  • Target Price: ₹2,233 (पहले ₹1,978)
  • अपसाइड: 12%

Citi

यह टारगेट मौजूदा स्तर से करीब 47% डाउनसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज का कहना है कि डिफेंस ऑर्डर्स की वास्तविक रेवेन्यू रिकग्निशन पर अभी और स्पष्टता जरूरी है.

  • Rating: Sell
  • Target Price: ₹1,060 (पहले ₹970)
  • डाउनसाइड: 47%

विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा

डिफेंस स्टॉक भारत फोर्ज पर विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. मार्च तिमाही में FII की कंपनी में हिस्सेदारी पहले के 12.40% से बढ़कर 14.15% हो गई है. हालांकि, इस दौरान DII की हिस्सेदारी पहले के 34.08% से 32.62% हो गई.

Bharat Forge

म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग मार्च तिमाही में 21.1% से घटकर 22.7% रह गई. म्यूचुअल फंड्स में मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी प्राइवेट लिमिटेड, ICICI प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्र्स्टी, SBI लार्ज एंड मिडकैप फंड, मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड, कोटक फ्लेक्सीकैप फंड और HDFC म्यूचुअल फंड- HDFC डिफेंस फंड शामिल हैं.

कंपनी के बारे में

भारत फोर्ज (Bharat Forge) पुणे स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो ऑटोमोबाइल, पावर, ऑयल एंड गैस, कंस्ट्रक्शन एंड माइनिंग, रेलवे, मरीन, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे कई सेक्टर्स के लिए कंपोनेंट्स और सॉल्यूशंस के निर्माण और सप्लाई का काम करती है.

शेयर का प्रदर्शन

  • डिफेंस स्टॉक का 52 वीक हाई 2,043.90 रुपए और लो 1,086.15 रुपए है.
  • कंपनी का मार्केट कैप 95,546.01 करोड़ रुपए है.
  • बीते एक हफ्ते में शेयर 6.09 फीसदी और 2 हफ्ते में 7.80 फीसदी बढ़ा है.
  • जबकि पिछले एक महीने में स्टॉक ने 12.36 फीसदी, 3 महीने में 28.54 फीसदी और 6 महीने में 52 फीसदी तक रिटर्न दिया है.
  • इस साल शेयर अब तक 36.65 फीसदी तक बढ़ चुका है.
  • पिछले एक साल में शेयर ने 80 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं और डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ पर भरोसा रखते हैं, तो जेफरीज का लक्ष्य उत्साहित करने वाला है. लेकिन, कम अवधि के लिए जोखिम बना हुआ है क्योंकि सिटी के मुताबिक स्टॉक अपने फेयर वैल्यू से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6