₹21,300 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक! अब डिफेंस एक्सपोर्ट से चमकेगा शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

Defence Stock: ब्रोकरेज Goldman Sachs ने एक्सप्लोसिव स्टॉक पर भरोसा जताते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी है और स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस ₹18,900 से बढ़ाकर ₹19,590 कर दिया है.
₹21,300 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक! अब डिफेंस एक्सपोर्ट से चमकेगा शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

 कंपनी को डिफेंस एक्सपोर्ट सेक्टर से करीब ₹2,500 करोड़ के नए ऑर्डर मिल सकते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

Solar Industries Share Price: एक्सप्लोसिव्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी Solar Industries पर ग्लोबल ब्रोकरेज की नई रिपोर्ट आई है. ब्रोकरेज Goldman Sachs ने एक्सप्लोसिव स्टॉक पर भरोसा जताते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी है और स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस ₹18,900 से बढ़ाकर ₹19,590 कर दिया है. मार्च तिमाही में सभी मोर्चों पर कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. सोमवार को शेयर 0.17% बढ़कर ₹18304.80 पर ट्रेड कर रहा है.

Goldman Sachs बुलिश क्यों?

Goldman Sachs का मानना है कि हाल ही में कंपनी को मिला ₹1,080 करोड़ का एक्सपोर्ट डिफेंस ऑर्डर कंपनी के डिफेंस कारोबार की बढ़ती हिस्सेदारी को और मजबूत करेगा. ब्रोकरेज के मुताबिक, Solar Industries का डिफेंस ऑर्डर बुक ₹18,000 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें करीब 65% ऑर्डर एक्सपोर्ट से जुड़े हुए हैं.

FY27 में ₹2,500 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की संभावना

ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी को डिफेंस एक्सपोर्ट सेक्टर से करीब ₹2,500 करोड़ के नए ऑर्डर मिल सकते हैं. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की आय और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

डिफेंस सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद

Goldman Sachs के अनुसार, FY27 में कंपनी के डिफेंस कारोबार का टर्नओवर 71% और अंतरराष्ट्रीय (नॉन-डिफेंस) कारोबार का टर्नओवर 30% सालाना आधार पर बढ़ सकता है. इससे कंपनी के प्रोडक्ट मिक्स में डिफेंस सेगमेंट की हिस्सेदारी लगातार बढ़ने की उम्मीद है.

₹21,300 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी ने हाल ही में FY26 में करीब 30% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है और अपने EBITDA गाइडेंस को भी पार किया है. इसके अलावा कंपनी के पास ₹21,300 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक है और FY27 में लगभग ₹14,000 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है.

ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत डिफेंस ऑर्डर बुक, बढ़ते निर्यात अवसर और क्षमता विस्तार पर निवेश के चलते Solar Industries आने वाले वर्षों में तेज ग्रोथ दर्ज कर सकती है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने शेयर पर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखा है.

Q4FY26 में कंपनी का प्रदर्शन

मार्च तिमाही (Q4FY26) में Solar Industries का प्रदर्शन शानदार रहा. आय 41% बढ़कर 3053 करोड़ रुपए रही. EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 59% चढ़कर 870 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 25.21% से 330 bps उछलकर 28.51% हो गया.

पैरामीटरQ4FY26Q4FY25बदलाव
नेट रेवेन्यू₹3053 करोड़₹2167 करोड़↑ 41%
EBITDA₹870 करोड़₹546 करोड़↑ 59%
EBIDTA मार्जिन28.51%25.21%↑ 330bps
PBT₹759 करोड़₹464 करोड़↑ 64%
मुनाफा₹556 करोड़₹346 करोड़↑ 61%
PAT मार्जिन18.21%15.98%↑ 223bps

चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 61% की बढ़त दर्ज की गई. मुनाफा पिछले साल के 346 करोड़ रुपए से बढ़कर 556 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. जबकि PAT मार्जिन 223 bps चढ़कर 18.21% रहा.

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे वित्त वर्ष 2026 में एक्सप्लोसिव कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी और कामकाजी मुनाफा 35 फीसदी बढ़ा. जबकि मुनाफे में 35 फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई.

पैरामीटरFY26FY25बदलाव (पूरे साल)
नेट रेवेन्यू₹9838 करोड़₹7540 करोड़↑ 30%
EBITDA₹2750 करोड़₹2031 करोड़↑ 35%
EBIDTA मार्जिन27.95%26.94%↑ 101bps
PBT₹2365 करोड़₹1739 करोड़↑ 36%
मुनाफा₹1737 करोड़₹1288 करोड़↑ 35%
PAT मार्जिन17.65%17.08%↑ 57bps

550% डिविडेंड दे रही कंपनी

नतीजे के साथ कंपनी ने 2 रुपए फेस वैल्यू पर 11 रुपए यानी 550% फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. डिविडेंड एजीएम में अप्रूवल के अधीन है. मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.

कंपनी क्या करती है?

Solar Industries India एक्सप्लोसिव्स, माइनिंग सॉल्यूशंस और डिफेंस एम्युनिशन के क्षेत्र में काम करती है. यह कंपनी विस्फोटक (Explosives) निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनियों में शामिल है और डिफेंस व एयरोस्पेस समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी है. कंपनी 90 से ज्यादा देशों में ऑपरेशन करती है. यह कंपनी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स, डेटोनेटर, रॉकेट प्रोपेलेंट और हाई-एनर्जी डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी की खासियतें-

  • दुनिया की अग्रणी विस्फोटक और इनिशिएटिंग सिस्टम निर्माताओं में शामिल. मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे वैल्यूएबल विस्फोटक कंपनियों में से एक है.
  • दुनिया भर में 40 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज संचालित. 90 से अधिक देशों में कारोबार और 11 देशों में उत्पादन इकाइयों की मौजूदगी.
  • भारत की पहली प्राइवेट सेक्ट की कंपनी, जिसने हाई एनर्जी मैटेरियल, रॉकेट प्रोपेलेंट, वॉरहेड और रॉकेट्स के लिए एकीकृत रक्षा विनिर्माण सुविधा स्थापित की.
  • डिफेंस सेक्टर से तैयार उपयोग गोला-बारूद का ऑर्डर पाने वाली पहली प्राइवेट कंपनी. तैयार उपयोग वाले रक्षा गोला-बारूद के निर्यात ऑर्डर हासिल करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी.
  • स्वदेशी तकनीक से विकसित ड्रोन आधारित लोइटरिंग म्यूनिशन के लिए ऑर्डर पाकर आपूर्ति करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी है. कंपनी ने स्वदेशी रूप से SEBEX-2, SITBEX-1 और SIMEX-4 जैसे तीन नए उन्नत विस्फोटकों का विकास किया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6