&format=webp&quality=medium)
Astra Microwave के शेयरों में शानदार रैली. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)
Astra Microwave Share Price: डिफेंस सेक्टर का शेयर Astra Microwave Products लगातार रॉकेट रफ्तार से दौड़ रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 22% उछल चुका है. तिमाही नतीजों के बाद गुरुवार को शेयर में में 4% से ज्यादा की तेजी आई और इसने 1,424 रुपये का 52-वीक हाई बना लिया. कल नतीजों के बाद इसने 10% की तेज छलांग दिखाई. मजबूत नतीजों और दमदार मार्जिन के बाद अब Goldman Sachs और Motilal Oswal जैसे दिग्गज ब्रोकरेज भी इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं.
Goldman Sachs ने Astra Microwave पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और ₹1455 का टारगेट दिया है. चूंकि, शेयर काफी रैली दिखा चुका है, इसलिए इसमें बड़े टारगेट्स निकलकर नहीं आए हैं, लेकिन परफॉर्मेंस को लेकर ब्रोकरेज आश्वस्त दिख रहे हैं. Goldman Sachs ने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन अनुमान के अनुरूप रहा, लेकिन मार्जिन बढ़ने और कैश फ्लो में सुधार ने खास तौर पर प्रभावित किया.
ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की ग्रोथ को डिफेंस, एक्सपोर्ट्स और स्पेस सेगमेंट में मजबूत एक्जीक्यूशन का फायदा मिला है. साथ ही वर्किंग कैपिटल परफॉर्मेंस में भी बड़ा सुधार देखने को मिला.
ये भी पढे़ं: पाकिस्तान और बांग्लादेश का बॉर्डर बनेगा अभेद्य, इस डिफेंस कंपनी ने बनाया AI आधारित बॉर्डर डिफेंस सिस्टम
Motilal Oswal ने भी Astra Microwave के नतीजों को मजबूत बताया है.इन्होंने पर इसपर BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने लगभग हर पैरामीटर पर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया. आय 20% बढ़कर ₹488 करोड़ पहुंचा, जो अनुमान से करीब 7% ज्यादा रहा. वहीं ग्रॉस मार्जिन 420 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 50.3% हो गया.
कंपनी का EBITDA 36% बढ़कर ₹162 करोड़ पहुंच गया. EBITDA मार्जिन भी 29.3% से बढ़कर 33.3% हो गया, जो बाजार के अनुमान से काफी बेहतर रहा. PAT यानी मुनाफा 44% उछलकर ₹106 करोड़ पर पहुंच गया. बेहतर मार्जिन, ऊंचे अन्य आय और कम इंटरेस्ट कॉस्ट का फायदा कंपनी को मिला.
ये भी पढ़ें: नवरत्न PSU कंपनी के लिए बड़ी खबर, आज कैबिनेट बैठक से आ सकता है एक बड़ा फैसला; 3% उछला स्टॉक
FY26 में कंपनी की ऑर्डर इन्फ्लो 29% बढ़कर ₹1660 करोड़ रही, जिससे कंसॉलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹2610 करोड़ तक पहुंच गई. सबसे बड़ा पॉजिटिव ऑपरेटिंग कैश फ्लो में सुधार रहा. FY26 में OCF ₹400 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह निगेटिव ₹100 करोड़ था. फ्री कैश फ्लो भी निगेटिव ₹200 करोड़ से सुधरकर पॉजिटिव ₹300 करोड़ पर पहुंच गया. कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹2.4 प्रति शेयर डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

Astra Microwave डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार सिस्टम्स, कम्यूनिकेशन सिस्टम्स और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है. भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट पुश बढ़ने से इस सेक्टर की कंपनियों को लगातार फायदा मिल रहा है. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन और डिफेंस खर्चों में तेजी की वजह से बाजार इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है.
Astra Microwave Products के शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं. पिछले 1 हफ्ते में शेयर करीब 23% उछला है, जबकि 2 हफ्तों में इसमें लगभग 28% की तेजी आई है. 1 महीने में शेयर करीब 25% चढ़ा है.
लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 3 महीनों में शेयर ने करीब 47% रिटर्न दिया है. साल 2026 में अब तक यानी YTD आधार पर स्टॉक करीब 45% उछल चुका है, जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 50% की तेजी दर्ज हुई है.
1 साल में Astra Microwave ने करीब 30% रिटर्न दिया है. वहीं 2 साल में शेयर करीब 62% चढ़ा है. सबसे बड़ी तेजी लंबी अवधि में देखने को मिली है, जहां 3 साल में स्टॉक करीब 337%, 5 साल में 912% और 10 साल में 1149% तक उछल चुका है.