&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stocks to BUY now.
Defence PSU Stocks to BUY: पाकिस्तान से टेंशन बढ़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. बता दें कि जुलाई 2024 से मार्च 2025 के दौरान डिफेंस स्टॉक्स में अच्छा करेक्शन दर्ज किया गया था. अप्रैल के महीने में शानदार रिबाउंड आया और मई के महीने में भी जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. कई सारे डिफेंस स्टॉक्स टेक्निकल चार्ट पर अपट्रेंड की तरफ इशारा कर रहे हैं. ब्रोकरेज ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए तीन स्टॉक्स पिक किए हैं. ये स्टॉक्स Garden Reach Shipbuilders, Hindustan Aeronautics और BEML हैं. जानिए इनके लिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
Garden Reach Shipbuilders के शेयर में आज 4% की तेजी है और यह 1892 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 1865-1885 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. पोजिशनल आधार पर 2020 रुपए का टारगेट और 1840 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3% की तेजी आई है और दो हफ्ते के आधार पर -3% का रिटर्न दिया है.
Hindustan Aeronautics के शेयर में आज 4.5% की तेजी है और यह 4635 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 4495-4545 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. पोजिशनल आधार पर 4830 रुपए का टारगेट और 4450 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 2.3% की तेजी आई है और दो हफ्ते के आधार पर कोई रिटर्न नहीं है.
BEML के शेयर में आज 4% की तेजी है और यह 3330 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 3277 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. पोजिशनल आधार पर अगले 11 दिन के लिहाज से 3510 रुपए का टारगेट और 3110 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7% और दो हफ्ते में 4% की तेजी दर्ज की गई है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)