दुनिया में तनाव लेकिन डिफेंस में धमाल! मोतीलाल ने इस Defence PSU Stock में की कवरेज की शुरुआत- जानें TGT

Defence PSU Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भारत डायनामिक्स के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है. यह मिसाइल बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. ब्रोकरेज ने कहा दुनियाभर में जंग के माहौल में डिफेंस थीम के लिए बड़ा टेलविंड है.
दुनिया में तनाव लेकिन डिफेंस में धमाल! मोतीलाल ने इस Defence PSU Stock में की कवरेज की शुरुआत- जानें TGT

Best Defence PSU Stocks to BUY in 2025.

Defence PSU Stocks to BUY: दुनियाभर में जो जंग का माहौल है उसने डिफेंस कंपनियों का आउटलुक मजबूत किया है. हाल ही में NATO ने कहा कि 2035 तक डिफेंस पर खर्च GDP का 2% से बढ़ाकर 5% किया जाएगा. डोमेस्टिक बात करें तो FY23-25 के बीच 8.5 लाख करोड़ रुपए के डिफेंस प्रोक्योरमेंट को मंजूरी मिली है और आने वाले सालों में 16 लाख करोड़ रुपए की और खरीदारी की जाएगी. हाल ही में DAC ने 1 लाख करोड़ से अधिक डिफेंस प्रोक्योरमेंट को मंजूरी दी है. ऐसे में सेक्टर को लेकर बड़ा टेलविंड है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Bharat Dynamics के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है. मुख्य रूप से यह कंपनी मिसाइल बनाती है.

Bharat Dynamics Share Price Target

Bharat Dynamics के शेयर में मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज की शुरुआत की है और NEUTRAL की रेटिंग और 1900 रुपए का टारगेट दिया गया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 1985 रुपए पर था जिसके मुकाबले टारगेट -4% नीचे है. वर्तमान भाव पर यह शयेर FY26/FY27/FY2 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 70x/52x/38x P/E मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज का टारगेट 42x Sep’27E P/E के आधार पर पिक किया गया है. आज शेयर में सवा तीन फीसदी की भारी गिरावट है और यह 1920 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. मई में शेयर ने 2096 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. इस साल मार्च के महीने में शेयर ने 907 रुपए का लो बनाया. निचले स्तर से यह शेयर पिछले चार महीनों में डबल हो चुका है.

VIDEO-सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर

Add Zee Business as a Preferred Source

रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ हेल्दी बने रहने की उम्मीद

अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि वर्तमान में कंपनी का ऑर्डर बुक 227 बिलियन रुपए के करीब है और 500 बिलियन रुपए का ऑर्डर पाइपलाइन में है. कंपनी एसेंशियल कंपोनेंट रूस और इजरायल से आयात करती है. पिछले कुछ समय से इंपोर्ट को लेकर परेशानी चल रही थी जो दूर होती नजर आ रही है. इससे रेवेन्यू को रफ्तार मिलेगी. QRSAM को लेकर बड़े ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं जिसका लाभ मिलेगा. कंपनी डोमेस्टिक कंपोनेंट शेयर लगातार बढ़ा रही है जिसके कारण मार्जिन्स बेहतर होगा. FY25-28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 35% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इस दौरान EBITDA/PAT 64%/51% की दर से ग्रोथ करने की उम्मीद है. साथ ही EBITDA मार्जिन 24-26% के दायरे में रहने की संभावना है.

VIDEO- Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें

DRDO के साथ 40 प्रोडक्ट्स पर चल रहा काम

भारत डायनामिक्स ड्रोन पेलोड, गाइडेड बॉम्ब्स, क्रूज मिसाइल इंजन, रॉकेट जैसे फील्ड में भी अपना विस्तार कर रही है. फॉरन OEMs के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी करार की कोशिश हो रही है. DRDO के साथ कंपनी 40 प्रोडक्ट्स पर मिलकर काम कर रही है जिसका आने वाले सालों में बड़ा फायदा मिलेगा. डोमेस्टिक कंपोनेंट्स पर फोकस है और 80-90% तक यह पहुंच गया है. बीते दो सालों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर अग्रेसिवली खर्च किया जा रहा है. 9 देशों को Akash Weapon System एक्सपोर्ट करने को लेकर कैबिनेट कमिटी की मंजूरी मिली है. ऐसे में कैपेसिटी एक्सपैंशन की जा रही है. FY25 में एक्सपोर्ट 12 बिलियन था जो FY24 में केवल 1 बिलियन था.

VIDEO-सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर

550062 रीटेल निवेशकों का लगा है पैसा

Bharat Dynamics का मार्केट कैप करीब वर्तमान में करीब 70000 करोड़ रुपए है जिसमें फ्री-फ्लोट केवल 25.07% यानी 17600 करोड़ रुपए है. मार्च 2025 के आधार पर 550062 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी 10.44% है. FII/DII की हिस्सेदारी 3.25%/9.45% है जो दिसंबर तिमाही के आधार पर 3.09%/8.70% और एक साल पहले समान तिमाही में 3.09%/13.32% थी. डीआईआई की हिस्सेदारी लगातार घट रही है. भारत सरकार के पास कंपनी में 74.93% हिस्सेदारी है. DII कैटिगरी में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी केवल 4.98% है और 26 स्कीम्स का पैसा इसमें लगा है.

VIDEO-Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!

क्या- क्या प्रोडक्ट्स बनाती है Bharat Dynamics?

भारत डायनामिक्स मिसाइल बनाने वाली दिग्गज कंपनी है और 5 दशकों का बड़ा अनुभव है. यह कंपनी सर्फेस-टू-एयर मिसाइल AKASH WEAPON SYSTEM बनाती है. एयर-टू-एयर मिसाइल ASTRA WEAPON SYSTEM और एयर-टू-सर्फेस मिसाइल- SAAW और DHRUVASTRA बनाती है. इसके अलावा यह एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, अंडर वाटर वेपन्स जैसे टारपीडो जैसे डिफेंस इक्विपमेंट्स बनाती है. 1970 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी. यह DRDO और विदेशी OEMs के साथ मिलकर मिसाइल एंड एलाइड इक्विपमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है. 2018 में यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6